Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा, आज लेंगी डिप्टी CM पद की – ABP News

राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार मुंबई पहुंच गई हैं. अजित पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी चाहती है कि सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालें. सुनेत्रा पवार के साथ बेटे जय पवार भी मुंबई पहुंच गए हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकों की बैठक आज शनिवार (31 जनवरी) को दोपहर 2 बजे होगी. सुनेत्रा पवार के आज शाम 5 बजे राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों की बैठक दोपहर 2 बजे विधानसभा में होगी. इस बैठक में एनसीपी विधायक सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुनेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे उनका उपमुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसके लिए सुनेत्रा पवार और जय पवार बारामती से मुंबई भी आ चुके हैं.
अजित पवार के निधन से बारामती के लोगों में शोक का माहौल है. इसी कारण सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विधायक दल की प्रमुख चुनी जाएंगी. इसके बाद वे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी.
मुंबई में एनसीपी विधायकों की बैठक
इससे पहे एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, सांसद प्रफुल पटेल, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. विचार-विमर्श के बाद, एनसीपी के शीर्ष नेताओं ने आज दोपहर विधायकों की बैठक बुलाई है. विधानसभा और विधान परिषद के विधायकों की बैठक आज दोपहर 2 बजे आयोजित की गई है. 
कैसा रहा है सुनेत्रा पवार की राजनीतिक सफर 
बता दें कि बारामती के पवार परिवार की बहू सुनेत्रा पवार बारामती लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले सामाजिक कार्यों में सक्रिय थीं. उन्होंने 2024 के बारामती लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सुनेत्रा पवार को राज्यसभा भेजा.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की विधायक दल की नेता सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के लिए महाराष्ट्र लोक भवन पहुंचने लगे हैं.
एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने कहा कि सुनेत्रा पवार को निर्विरोध चुना गया है. वह मुश्किल समय में अजीत दादा के साथ खड़ी रहीं और हर कदम पर उनका साथ दिया. यह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छा है और महाराष्ट्र के लिए भी अच्छा है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News