महराजगंज में तस्करी की साजिश नाकाम: भारत नेपाल सीमा पर 900 किलोग्राम मक्का जब्त, छिपाकर रखा गया था – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। एसएसबी ने 900 किलोग्राम मक्का जब्त किया, जिसे सीमा पार ले जाने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था।
एसएसबी शीतलापुर को सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या-503 के समीप भारत की ओर बांस और बंबू की झाड़ियों के बीच संदिग्ध सामान छिपाया गया है। इस सूचना पर एक संयुक्त गश्ती दल तत्काल मौके पर पहुंचा।
तलाशी अभियान के दौरान, सीमा स्तंभ संख्या-503 से लगभग 150 मीटर भीतर झाड़ियों में सफेद बोरियों में रखा मक्का बरामद हुआ। कुल 18 बोरियां मिलीं, जिनमें से प्रत्येक का वजन 50 किलोग्राम था, जिससे कुल 900 किलोग्राम मक्का जब्त किया गया।
एसएसबी निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने बताया कि बरामद मक्का किसी तीसरे देश का प्रतीत होता है, जिसे तस्करी के इरादे से छिपाकर रखा गया था। जब्त किए गए मक्के का मौके पर ही जब्ती पत्र तैयार कर सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सौंप दिया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News