Share Market news: रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार! जानें बजट डे के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का समय – Mint

Share market open on 1st February: हर साल 1 फरवरी को पेश होने वाला यूनियन बजट आम लोगों से लेकर निवेशकों तक के लिए बड़ा इवेंट होता है। इसी दिन सरकार साफ करती है कि आने वाले साल में उसकी नीतियों का फोकस किन सेक्टर्स पर रहने वाला है। इस बार बजट इसलिए खास है क्योंकि यह 1999 के बाद पहली बार रविवार को पेश होगा।
आमतौर पर रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, ऐसे में शेयर और कमोडिटी मार्केट को लेकर निवेशकों की बेचैनी बढ़ना लाजमी है। ऐसे में सवाल है कि क्या 1 फरवरी 2026 को बजट के दिन बाजार खुलेगा या बंद रहेगा। चलिए जानते हैं।
स्टॉक एक्सचेंजों की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 1 फरवरी यानी बजट वाले दिन भारतीय शेयर बाजार खुले रहेंगे। BSE और NSE दोनों में स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। ट्रेडिंग का समय सामान्य दिनों की तरह ही रहेगा। हालांकि, एनएसई ने कहा है कि उस दिन T+0 सेटलमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, क्योंकि इसे सेटलमेंट हॉलिडे माना गया है।

सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि कमोडिटी बाजार भी बजट के दिन मॉर्निंग सेशन के लिए खुला रहेगा। MCX सर्कुलर के मुताबिक, बजट के मौके पर रविवार को स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन रखा गया है।

बजट से पहले बाजार का मूड फिलहाल सतर्क नजर आया। इस महीने अब तक सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। शुक्रवार के सेशन में भी बाजार दबाव में रहा।
आंकड़े बताते हैं कि पिछले 25 सालों में 1 फरवरी को पेश हुए बजट के दिन बाजार 16 बार 1 फीसदी से ज्यादा हिला है। यानी बजट डे पर तेज उतार-चढ़ाव लगभग तय माना जाता है। यही वजह है कि कई अनुभवी निवेशक इस दिन बड़े दांव लगाने से बचने की सलाह देते हैं।
Share.Market (PhonePe Wealth) के मार्केट एनालिस्ट मयंक जैन के मुताबिक, बजट वाले दिन रिटर्न के पीछे भागने से ज्यादा जरूरी पूंजी की सुरक्षा है। उनका कहना है कि बजट स्पीच से पहले वोलैटिलिटी तेज होती है और बाद में अचानक गिरती है। ऐसे में बिना हेज किए ट्रेड लेने के बजाय सीमित जोखिम वाली ऑप्शन स्ट्रैटेजी बेहतर रहती है। साथ ही, बजट भाषण के शुरुआती वक्त में लिक्विडिटी थोड़ी कमजोर रहती है, इसलिए कई प्रोफेशनल ट्रेडर्स हालात सामान्य होने का इंतजार करते हैं।
1 फरवरी 2026 को रविवार होने के बावजूद शेयर और कमोडिटी बाजार खुले रहेंगे। लेकिन यह दिन मौके के साथ-साथ जोखिम भी लेकर आता है। ऐसे में जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना ही समझदारी मानी जाएगी।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Download the Mint app and read premium stories
Log in to our website to save your bookmarks. It'll just take a moment.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News