Rail Budget 2026 Live Updates: 6 साल बाद बुजुर्गों को मिलेगी सस्ती ट्रेन टिकट? रेल बजट में हो सकते हैं ये बड़े ऐलान – Moneycontrol Hindi

Rail Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यूनियन बजट (Union Budget) के साथ रेल बजट 2026-27 भी पेश करेंगी। रेल बजट साल 2017 से ही आम बजट का हिस्सा बन चुका है। लेकिन करोड़ों यात्रियों के लिए इसकी अहमियत आज भी कम नहीं हुई है। रेल बजट के ऐलानों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट दोबारा बहाल करेंगी? क्
Rail Budget 2026 News Updates: सीनियर सिटीजंस को दोबारा मिलेगी छूट?
भारतीय रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए किराए में मिलने वाली छूट 20 मार्च 2020 से बंद कर दी गई थी। इसे कोरोना महामारी के दौरान बुजुर्गों को गैर-जरूरी यात्राओं से रोकने और वायरस के प्रसार को कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया था। यह छूट तभी से बंद है। रियायत बंद होने से पहले, 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुषों को 40% और 58 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को 50% की छूट दी जाती थी। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोअर बर्थ कोटा और स्टेशनों पर व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं अभी भी उपलब्ध हैं।
Rail Budget 2026 News Updates: 2017 से अलग रेल बजट की परंपरा खत्म
2017 से रेल बजट को Union Budget में मर्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही 92 सालों से रेल बजट को अलग पेश करने की चली आ रही पुरानी परंपरा खत्म हो गई। पहले रेलवे का अपना अलग बजट होता था, लेकिन अब सब एक साथ पेश होता है। इससे संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल और इंटीग्रेशन हुआ है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News