Entertainment News LIVE: Splitsvilla 16 में कंटेस्टेंट पर आगबबूला हुईं उर्फी जावेद, घमंडी रवैये को लेकर लगाई लताड़ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: ‘स्प्लिट्सविला 16’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो की होस्ट उर्फी जावेद को गुस्से में देखा गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी शो के कंटेस्टेंट हिमांशु अरोड़ा की क्लास लगाती नजर आ रही हैं. दरअसल टास्क के दौरान हिमांशु का रवैये उर्फी और निया शर्मा को पसंद नहीं आया, जिस पर उर्फी जावेद कंट्रोल नहीं कर सकीं और उन्होंने हिमांशु को जमकर सुना दिया. उर्फी ने कहा कि अगर आपका रवैया ऐसे ही रहा तो आपके लिए ये ठीक नहीं है. शो में रहने के लिए रवैया भी ठीक करना बेहद जरूरी है. उर्फी की ये बात सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी शॉक्ड हो गए.
जैकी श्रॉफ आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘हीरो’ मूवी से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले जैकी श्रॉफ आज इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों में से एक हैं. जैकी श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग और मेहनत से स्टारडम हासिल किया है. एक समय था जब वो पेट पालने के लिए मूंगफली बेचा करते थे, वहीं अब एक्टर के साथ-साथ उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी इंडस्ट्री के स्टार हैं.
यह भी पढ़ें: BO Collection: Mardaani 3 ने पहले दिन ही इन 5 साउथ फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे पर कितने छापे नोट
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की कमाई की है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 14.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने 9वें दिन 17.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 252.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 344 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मनोरंजन की ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News LIVE Update in Hindi: ‘स्प्लिट्सविला 16’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो की होस्ट उर्फी जावेद को गुस्से में देखा गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी शो के कंटेस्टेंट हिमांशु अरोड़ा की क्लास लगाती नजर आ रही हैं. दरअसल टास्क के दौरान हिमांशु का रवैये उर्फी और निया शर्मा को पसंद नहीं आया, जिस पर उर्फी जावेद कंट्रोल नहीं कर सकीं और उन्होंने हिमांशु को जमकर सुना दिया. उर्फी ने कहा कि अगर आपका रवैया ऐसे ही रहा तो आपके लिए ये ठीक नहीं है. शो में रहने के लिए रवैया भी ठीक करना बेहद जरूरी है. उर्फी की ये बात सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी शॉक्ड हो गए.
जैकी श्रॉफ आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘हीरो’ मूवी से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले जैकी श्रॉफ आज इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों में से एक हैं. जैकी श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग और मेहनत से स्टारडम हासिल किया है. एक समय था जब वो पेट पालने के लिए मूंगफली बेचा करते थे, वहीं अब एक्टर के साथ-साथ उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी इंडस्ट्री के स्टार हैं.
यह भी पढ़ें: BO Collection: Mardaani 3 ने पहले दिन ही इन 5 साउथ फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे पर कितने छापे नोट
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की कमाई की है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 14.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने 9वें दिन 17.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 252.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 344 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मनोरंजन की ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना जुड़वा बच्चों के मम्मी पापा बन गए हैं. राम चरण के पिता चिरंजीवी ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज सुनाई है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DUL3a88k_m6/

स्प्लिट्सविला 16′ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो की होस्ट उर्फी जावेद को गुस्से में देखा गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी शो के कंटेस्टेंट हिमांशु अरोड़ा की क्लास लगाती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUKULTwktvE/

आपको भी साउथ की फिल्में देखने का शौक है, तो आज हम आपको इस स्टोरी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल इन फिल्मों में आपको कमाल के ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. आप वीकेंड पर इन फिल्मों के देख सकते हैं. साउथ की इन फिल्मों में आपको भरपूर रोमांच और थ्रिलर देखने को मिलता है. अगर आपने साउथ की इन फिल्मों को देखना शुरू कर दिया, तो आप पूरी फिल्म देखे बिना नहीं रह पाएंगे. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे. पढ़िए पूरी खबर…
हिंदी सिनेमा की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो एक समय में बेहद पॉपुलर हुआ करती थीं, लेकिन फिर ऐसी गुमनाम हुईं कि उनके बारे में ज्यादा कुछ जानकारी रही ही नहीं. आज हम आपको हिंदी सिनेमा की पॉपुलर विलेन के बारे में बता रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें आज भी वैसी ही हैं. ‘मलिका-ए-हुस्न’ और ‘मलिका-ए-अदाकारी’ कहे जाने वाली सुरैया भी इसी लिस्ट में आती हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. पढे़ं पूरी खबर…

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ बीते दिन यानी 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में रानी फिर से शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौट आई है. यह फिल्म मर्दानी फ्रेंचाइजी की फिल्म है. जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. हालांकि फिल्म को पहले दिन कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. रानी की फिल्म ने पहले दिन 3.80 करोड़ का ही कारोबार कर पाई थी. आज हम आपको इस खबर में रानी मुखर्जी की फिल्म की 5 ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जो इसे हिट होने से रोक सकती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
कुछ लोगों को फिल्मों में हॉरर डोमेन काफी पसंद होता है. अगर फेमस Conjuring और The Nun जैसी पिक्चरों को देखकर बोर हो गए हो, तो लिस्ट में इन 7 Turkish Horror Films को जरूर शामिल करें. पढ़िए पूरी खबर…

फिल्म ‘Anomie: The Equation of Death’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. रियास मराठ द्वारा निर्देशित और भावना व रहमान अभिनीत आगामी मलयालम थ्रिलर फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म एक मनोरोगी का पीछा करने वाले पुलिस अधिकारी पर आधारित है.

https://www.instagram.com/reel/DULOBJNiCfo/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपना मजेदार वीडियो डाला है. इसमें वे बैकग्राउंट पर बच रही आवाज की डबिंग करती हुई नजर आ रही हैं. वह अपने मोटापे को लेकर बात कर रही है. वीडियो काफी मजेदार है और उनके फैंस को काफी पसंद आई.

https://www.instagram.com/reel/DUKoMxZCLMh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं. इस दौरान अभिनेत्री ने अपना हैवी बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया. अब सोनम के इस गाउन की कीमत की चर्चा हो रही है. पढे़ं पूरी खबर…

सास-बहू का सीरियल पूरे भारत में देखा जाता है. इसे हर उम्र का व्यक्ति देखता है. ऐसे में इन घरेलू टीवी सीरियल में इस नाबालिग एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे इंटीमेट सीन्स कर दिए, जिससे हंगामा मच गया. आइए जानते हैं कौन है ये 16 साल की हसीना? पढ़िए पूरी खबर…

फिल्म O Romeo ने अपने लव एंथम का टीजर रिलीज कर दिया है. सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज में गाना “इश्क का फीवर” आपके अंदर घुलता चला जाएगा. इसकी मीठी धुन कई कपल्स को पसंद आने वाली है.
https://www.instagram.com/reel/DUK_jgeDRps/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अभिनव कश्यप का विवाद सुर्खियों में है. इस मामले में अब सलमान खान को कोर्ट से राहत मिली है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर…

भारत में TV Shows के मामले में कुछ सीरियल्स कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देखे जाते हैं. महिलाएं इन टीवी शोज को काफी पसंद करती हैं. इनकी TRP भी काफी हाई रहती है. आइए जानते हैं इनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

वीडियो में तान्या मित्तर अपने 3 I Phones के साथ नजर आ रही हैं. उनके पास पहले से 2 I Phones थे, लेकिन फिर से उन्हें भगवे रंग का I Phone गिफ्ट में मिला है. तान्या अपने तीनों I Phones को फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUJKmWIiHIl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने फिल्म ‘गदर 3’ और ‘हमराज़ 2’ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दोनों फिल्मों पर अपडेट दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

मशहूर एक्टर जैकी चैन को उनकी एक्शन फिल्मों और कुंग-फू के लिए जाना जाता है. हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘Unexpected Family’ के प्रीमियर पर खुद की मौत की प्लानिंग पर बात की. उनका ये अजीबो-गरीब संदेश फैंस को काफी अजीब लगा. पढ़िए पूरी खबर…

https://www.instagram.com/p/DJVn4zkyofM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2008 की फोटो शेयर की. इसमें सिद्धांत बच्चे हैं. वे अपने पुराने दिनों को आज के दिनों से कम्पेयर कर रहे हैं. उन्होंने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल की बातें शेयर की हैं. इस लेख में सिद्धांत कई जगहों पर भावुक भी नजर आए.

https://www.instagram.com/p/DUKoXCxiDRP/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

The 50 शो में जल्द ही Faisu Khan नजर आने वाले हैं. इस बीच उनका इमोशनल कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें Faisu की अम्मी उन्हें लिपटकर रो रही हैं. वहीं फैजू कहते हैं कि ‘मेरा मन हो रहा है कि मैं चिल्ला चिल्लाकर रोऊं, लेकिन कमजोर पड़ जाऊंगा.’

https://www.instagram.com/reel/DUK4MH4iiHq/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

बॉक्स ऑफिस हर महीने कई फिल्में रिलीज होती हैं. फरवरी के महीने में भी टिकट खिड़की पर कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. आइए जानते हैं कि फरवरी में कौन-सी फिल्में रिलीज होंगी? पढ़ें पूरी खबर…
सोनम कपूर जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बम्प के साथ खूबसूरत तस्वीरें खींची हैं. उनके चेहरे पर साफ प्रेग्नेंसी ग्लो चमक रहा है. उन्होंने इन फोटोज में डार्क ब्लू रंग का वेलवेट गाउंन पहन रखा है.

https://www.instagram.com/p/DUKf9a0kS41/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में पैपराजी ने उर्फी से पूछा कि शादी कब कर रहे हो? उर्फी जावेद ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हे भगवान, अगर मुझे पता होता, तो मेरी हो ना चुकी होती.

https://www.instagram.com/p/DUKzAF3ii_J/
कुछ फिल्में इतनी डरावनी होती हैं, जिनको देखने के बाद फिल्म की कहानी हफ्तों तक नहीं बल्कि महीनों तक दिमाग में घूमती रहती है. ऐसी ही यह कन्नड़ फिल्म आपके होश उड़ा देगी. आप इसे YouTube पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इसकी जानकारी खुद पलाश ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस को दी है. आइए जानते हैं कि पलाश के इस पोस्ट में क्या है? पढे़ं पूरी खबर…

पिछले दिनों करीना कपूर के बेटे जेह का बर्थडे था. इसमें कई सिलेब्रिटीज के बच्चे शामिल हुए. रणवीर-आलिया की बेटी राहा भी पार्टी में थी. इसी बीच जादूगर योगेश ने राहा से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसमें वे नन्हीं राहा के साथ जादू का खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUKPxAcCAX7/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

कुछ समय से रश्मिका मंदाना और विजय विजय देवरकोंडा की शादी के रूमर्स काफी तेज हैं. इसी बीच पपराज़ी ने उनसे शादी से जुड़ा ऐसा सवाल पूछ लिया, जिससे उनके गाल लाल हो गए. उन्होंने शर्माकर ऐसा रिएक्शन दिया, जिससे यह रूमर और तेज हो गया. पढ़िए पूरी खबर…

https://www.instagram.com/reel/DUIJitJEqaZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

फिल्म धुरंधर के गाने Fa9la ने इतिहास रच दिया है. रैपर Flipperachi के इस गाने ने बिलबोर्ड अरेबिया चार्ट्स पर कमाल कर दिखाया है. यह गाना एक साथ कई चार्ट्स पर नंबर 1 पर पहुंच गया है. ऐसा पहले किसी अरबी गाने के साथ नहीं हुआ है. इसी वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने फ्लिपराची को यह खिताब दिया है. यह अरबी गाना धुरंधर फिल्म का है, जिसने सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ दी है.

https://www.instagram.com/p/DUJOSDHCOPT/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उनके फोटोशूट से पहले का ड्रामा दिखाया गया है. लाइट्स, कैमरा और एक्शन के पीछे मेहनत और तैयारी को कैमरे में कैद करके वीडियो फॉर्मेट में आलिया ने पोस्ट किया. कैप्शन में लिखा- ‘chaos की कोई कमी नहीं…’

https://www.instagram.com/reel/DUKl7r6DLQd/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने Fa9la को दुनियाभर में बड़ी सफलता मिली है. फिल्म के गाने ने वो कर दिखाया है, जिसका सपना हर कोई देखता है. पढे़ं पूरी खबर…
फिल्म धुरंधर के गाने Fa9la ने इतिहास रच दिया है. रैपर Flipperachi के इस गाने ने बिलबोर्ड अरेबिया चार्ट्स पर कमाल कर दिखाया है. यह गाना एक साथ कई चार्ट्स पर नंबर 1 पर पहुंच गया है. ऐसा पहले किसी अरबी गाने के साथ नहीं हुआ है. इसी वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने फ्लिपराची को यह खिताब दिया है. यह अरबी गाना धुरंधर फिल्म का है, जिसने सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ दी है.

https://www.instagram.com/p/DUJOSDHCOPT/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

कुछ सीरीज ऐसी होती हैं, जिन्हें देखने के बाद वे घटनाएं आपको हफ्तों नहीं महीनों तक परेशान करती हैं. ऐसी ही एक सच्ची घटना पर आधारित ये HBO की मिनी सीरीज आपके होश उड़ा सकती है. सिर्फ एक रसायन से लाखों लोगों की जान ले ली और विनाश का असली चेहरा दिखाया. इसको 9.3 IMDb रेटिंग मिली है. पढ़िए पूरी खबर…

टीवी एक्टर शोएब ने अपनी पत्नी दीपिका संग इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है. इसमें दोनों पति-पत्नी एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं. शोएब कैप्शन में लिखते हैं कि ‘फेक कैंडिड…लेकिन…मेरा सनम बहुत प्यारा है.’ फिलहार टीवी एक्टेस दीपिका कक्कड़ कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DUJHa_Lj1sl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

ग्रैमी अवॉर्ड 2026, अमेरिका के लॉस एजिल्स में 1 फरवरी को होगा. यह संगीत जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है. इस अवॉर्ड के विजेता को क्या धन राशि भी मिलती है या नहीं, यह सवाल काफी लोगों के मन में होगा, जिसके बारे में आज हम बात करेंगे. पढ़िए पूरी खबर…
मलाइका अरोड़ा ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने अमृता के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/DUKNum3Cmi2/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a72aed99-fa62-49ae-82fb-48819a15c4d4

अंक ज्योतिष के जरिए कुछ मूलांक निडर और मजबूत स्वभाव वाली होती हैं. यह अपने दम पर पूरी दुनिया जीत लेने की हिम्मत रखती हैं. अपने ज्ञान और बुद्धि के बल से किसी के सामने हार नहीं मानती हैं. इन जातकों पर बृहस्पति ग्रह की विशेष कृपा होती है. इनके अंदर ज्ञान और धैर्य कूट कूटकर भरा होता है. पढ़िए पूरी खबर…
अक्षय कुमार और गुलशन ग्रोवर ने ‘हेरा फेरी’ का सीन रिक्रिएट किया है. सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUI8k9zAeDR/

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग खत्म हो गई है. सोशल मीडिया पर स्टार्स की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें वो केक कट करते दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DUJbt8njMgI/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ae36d003-7bfa-4e5a-a841-37208cb152ed

तृप्ति डिमरी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट का बर्थडे सेलिब्रेट किया है. सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सैम ने इन फोटोज को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.

‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने 8वें दिन 11 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 235.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 322.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

फराह खान का रियलिटी शो The 50 कल यानी 1 फरवरी से कलर्स और जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने जा रहा है. शो में 50 सेलेब्स आपस में भिड़ते नजर आएंगे. वहीं जो भी कंटेस्टेंट अच्छा परफॉर्म करेगा वो फिनाले के करीब आता जाएगा. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DUJC-60E_iG/

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ की कमाई की है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले ही दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DTVAQ2JDUR5/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b6df1eeb-3948-4c38-8ea5-54c583672469

फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कैथरीन ओहारा का 71 की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने घर में अंतिम सांस ली है. 90 के दशक की ‘होम अलोन’ मूवी से एक्ट्रेस ने ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई थी. पढ़िए पूरी खबर

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में ‘दिल से’ मूवी से कदम रखने वालीं प्रीति जिंटा आज फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की थी. वहीं फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ एक्ट्रेस आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन भी हैं और भारत के बाहर भी एक्ट्रेस की काफी फैन फॉलोइंग है.

https://www.instagram.com/p/DOlN3PiDAxi/?hl=en

आलिया भट्ट ने हाल ही में रिवील किया है कि वो अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने एस्क्वायर इंडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि कभी-कभी सुबह उठकर ऐसा लगता है कि मैं बस अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हूं. एक ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हूं जो सिर्फ एक्टिंग करे. लेकिन मुझे पता है कि अगर मैं ऐसा करूंगी तो मेरा उन लोगों से कॉन्टेक्ट टूट जाएगा जो मुझे शुरुआत से सपोर्ट कर रहे हैं, तो मैं ऐसा चाह कर भी नहीं कर सकती.

https://www.instagram.com/p/DSzAXwEDGIM/?hl=en&img_index=1

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News