Bihar Breaking News Live: क्या नीतीश के सपनों को पंख लगाएंगे पीएम मोदी? बिहार को लेकर आज के बजट पर टिकीं सब की निगाहें – Zee News

Bihar News Today Live Updates: स्वतंत्र भारत में पहली बार ऐसा हो रहा है कि आम बजट रविवार को पेश किया जा रहा है. बिहार को लेकर आज के बजट पर सभी की निगाहें टिकीं हुई है, क्योंकि इससे पहले केंद्र सरकार ने बिहार को काफी तवज्जो दिया है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को यूनियन बजट 2026-27 पटल पर रखेंगी. आम बजट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. स्वतंत्र भारत में पहली बार ऐसा हो रहा है कि आम बजट रविवार को पेश किया जा रहा है. वही, बिहार को लेकर आज के बजट पर सभी की निगाहें टिकीं हुई है, क्योंकि इससे पहले केंद्र सरकार ने बिहार को काफी तवज्जो दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: मधेपुरा में कपड़े की दुकान में लगी आग
Madhepura News: बीती देर रात मधेपुरा शहर के सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान के समीप मुंबई फैशन कॉर्नर कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे दुकान मालिक और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.
Bihar News Today Live Updates: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा
Begusarai News: बेगूसराय में एक बार फिर सड़क हादसे में एक टेंपो चालक की जान चली गई. साइकिल सवार व्यक्ति को बचाने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
Bihar News Today Live Updates: कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम?
Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में बीते कुछ दिनों से लगातार बदलाव जारी है. सुबह-शाम ठंड का एहसास बरकरार है. वही 3 फरवरी को मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य में आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग पटना ने कुछ जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. पढ़े पूरी खबर
 
 
Bihar News Today Live Updates: पटना में 10वीं के छात्र को चाकुओं से गोदा, मौत
राजधानी पटना के मसौढी थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी और डांक बंगला सड़क के पास कुछ बदमाशों ने एक दसवीं के छात्र को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. आनन-फानन में उसे निजी नर्सिंग होम में प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना एम्स भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक रोहित कुमार कृष्णापूरी मनिचक मुहल्ले का रहने वाला था और इस बार 10वीं की परीक्षा देने वाला था… पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today Live Updates: मुजफ्फरपुर में 2 दिनों से लापता युवक घायल हालत में बरामद, मौत
मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र से दो दिनों से अपने घर से लापता युवक गंभीर रूप से जख्मी स्थिति में बरामद हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. अब परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसकी जांच मे जुटी हैं. डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है… पूरी खबर पढ़ें
Bihar News Today Live Updates: समस्तीपुर  में आम बजट से बिहार के किसानों की बढ़ी उम्मीदें, समस्तीपुर के किसानों ने कृषि बजट बढ़ाने को कहा
समस्तीपुर :आम बजट से बिहार के किसानों की बढ़ी उम्मीदें… समस्तीपुर के किसानों ने कृषि बजट बढ़ाने को कहा#BiharNews pic.twitter.com/UGnoILxSeR
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 1, 2026
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News