Union Budget 2026 LIVE Updates: 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान, शहरों में आर्थिक क्षेत्रों का विकास होगा – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Union Budget 2026 FM Nirmala Sitharaman Speech Live News Updates in Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार का 15वां बजट पेश कर रही हैं. यह एनडीए सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट है.

वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत के विजन पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि लोगों की कमाई बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. वित्तमंत्री ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों तक सुधार पहुंचाए गए हैं. वित्तमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का रास्ता अपनाया.
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- सेमीकंडक्टर मिशन – प्रोडक्शन और इंडियन आईपी बनाने, सप्लाई चेन बनाने के लिए प्रावधान किया गया है. इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट बनाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड फेसिलिसिटी बनाने की पहल की गई है। इसके लिए डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे. हाई टेक टूल रूम दो लोकेशन पर हाई प्रेसिजन कंपोनेंट्स बनाने के लिए – इसके तहत टनल बोरिंग मशीन से लेकर मल्टी स्टोरीज में फायर फाइटिंग सिस्टम तक बनेंगे.
Union Budget 2026 LIVE updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे. इसमें निजी क्षेत्र की सहभागिता रहेगी. हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स बनेंगे. इनमें आयुष केंद्र होंगे. डायग्नोस्टिक, पोस्टर केयर और रीहैब के केंद्र रहेंगे. इससे स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. दुनियाभर में सम्मान हासिल कर चुकी प्राचीन योग पद्धति और आयुर्वेद पर जोर दिया जाएगा. तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान बनाए जाएंगे.
Union Budget 2026 LIVE updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए क्या घोषणाएं की गई हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा से रोजगार और उद्यम पर फोकस किया जाएगा. विकसित भारत का कोर ड्राइवर सेवा क्षेत्र रहेगा. इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी, जो AI समेत प्रौद्योगिकियों से पड़ने वाले असर का आकलन करेगी. दक्षता आधारित रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा. स्वास्थ्य पेशेवर बनाने वाले संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा. डियोलॉजी, एनेस्थीशिया जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा. अगले पांच वर्ष में एक लाख AHP जोड़े जाएंगे. 1.5 लाख केयर गिवर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा.
Union Budget 2026 LIVE updates: वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने कहा- 5 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रहेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि 2026-27 में, मैं पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव करती हूं.
Union Budget 2026 LIVE updates: वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने कहा- पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं. अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे. शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा. वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा.
Union Budget 2026 LIVE updates: वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने कहा- रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड फेसिलिसिटी बनाने की पहल की गई है. इसके लिए डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे.
Union Budget 2026 LIVE updates: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- सेमीकंडक्टर मिशन – प्रोडक्शन और इंडियन आईपी बनाने, सप्लाई चेन बनाने के लिए प्रावधान किया गया है. इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट बनाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड फेसिलिसिटी बनाने की पहल की गई है। इसके लिए डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे. हाई टेक टूल रूम दो लोकेशन पर हाई प्रेसिजन कंपोनेंट्स बनाने के लिए – इसके तहत टनल बोरिंग मशीन से लेकर मल्टी स्टोरीज में फायर फाइटिंग सिस्टम तक बनेंगे.
Union Budget 2026 LIVE updates: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40 हजार करोड़ दिए जाएंगे. 1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल साइट्स बनाई जाएंगी जहां साइंटिफिक रिव्यू हो सकेंगे.
Union Budget 2026 LIVE updates: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आर्थिक विकास को तेज रने और बनाए रखने के लिए मैं छह क्षेत्रों में सुधार करने का प्रस्ताव करती हूं. 7 रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना. राने औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से पुनर्जीवित करना. चैंपियन MSME बनाना. इंफ्रा को बढ़ावा देना. लंबी अवधि की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना और शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना.
Union Budget 2026 LIVE updates: लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऑटो इम्यून दवाएं सस्ती होंगी. भारत ग्लोबल बायोफार्मा सेंटर बनेगा.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
केंद्रीय बजट 2026: कौन सी चीजें हुईं सस्ती और कौन सी महंगी?
Union Budget 2026 LIVE Updates: 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान, शहरों में आर्थिक क्षेत्रों का विकास होगा
Budget 2026: संविधान में जिक्र नहीं, पहली बार रविवार को हो रहा पेश… जानिए बजट से जुड़े 10 चौंकाने वाले फैक्ट
Railway Budget 2026 Live Updates: क्या वरिष्ठ नागरिकों को फिर से मिलने लगेगी टिकट पर छूट? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से क्या-क्या उम्मीदें
Railway Budget 2026 Updates: वंदे भारत स्लीपर, अमृत भारत और कवच…जानिये वित्त मंत्री के पिटारे में क्या-क्या होगा!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News