Yamunanagar Accident News: जानकारी के मुताबिक हरिद्वार निवासी सचिन अपनी पत्नी नेहा और चार साल के बेटे नोनू के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर उत्तराखंड जा रहा था. सचिन पिछले कुछ समय से यमुनानगर में चिट्टा मंदिर के पास किराए के मकान में रह रहा था और मीना मार्केट में परदों का काम करता था.
Trending Photos
Yamunanagar Accident News: यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दंपत्ति और उनके चार साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पूरा मामला यमुनानगर के पुराना सहारनपुर रोड स्थित पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास का है, जहां सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के गांव झबरेड़ा, हरिद्वार निवासी सचिन उम्र 29 वर्ष, अपनी पत्नी नेहा (27) और चार साल के बेटे नोनू के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर उत्तराखंड जा रहा था. सचिन पिछले कुछ समय से यमुनानगर में चिट्टा मंदिर के पास किराए के मकान में रह रहा था और मीना मार्केट में परदों का काम करता था. जैसे ही परिवार पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया है कि सचिन की सात वर्षीय बेटी उत्तराखंड में अपनी दादी के पास रहती है. फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है.
पुलिस का कहना है कि पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास डंपर की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया है. तीनों की मौत हो चुकी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी डंपर चालक मौके से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. मामले की जांच जारी है.
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर तेज रफ्तार वाहनों पर कब लगाम लगेगी. फिलहाल पुलिस फरार चालक को पकड़ने के प्रयास कर रही है.
ये भी पढ़ें: करोड़ों फंसे, रजिस्ट्री रुकी और सिर पर तनी पिस्तौल… कॉलोनाइजर ने किया सुसाइड
INPUT: KULWANT SINGH
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.