इससे बेहतर है चावल अंडा बेचो…, छुट्टी न मिलने पर गुस्साए कांस्टेबल का छलका दर्द, पुलिस महकमे में हड़कंप – Zee News

कर्नाटक में एक पुलिस कांस्टेबल को छुट्टी नहीं मिलने पर उसका दर्द छलका है. कांस्टेबल ने स्टेटस पर लिखा कि पुलिस की नौकरी से बेहतर है कि आप अंडा चावल बेचो. स्टेटस के वायरल होते ही पुलिस विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. 
 
Trending Photos
Karnataka News: कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक पुलिस कांस्टेबल का दर्द छलका है. इस दर्द के कारण उसको अब दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. दरअसल, पूरा मामला कर्नाटक के कोप्पल जिले का है. यहां पर एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने WhatsApp स्टेटस पर लिखा था कि पुलिस बनने से बेहतर है अंडा चावल बेचना है. कांस्टेबल के इस स्टेटस लगाने के बाद विभाग ने उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. प्रकरण सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए. 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कांस्टेबल की पहचान ब्रह्मानंद के तौर पर हुई है. इस कांस्टेबल ने कथित तौर पर व्हाट्सएप पर सोमवार को एक स्टेटस लगाया. इस स्टेटस के माध्यम से पुलिस डिपार्टमेंट के काम करने के तरीके पर अपना गुस्सा निकाला. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया स्टेटस डायरेक्टर जनरल और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DG & IGP) एम.ए. सलीम के 8,300 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती के बारे में दिए गए एक बयान के जवाब में पोस्ट किया गया था. 

कांस्टेबल ने अपने पोस्ट में क्या लिखा 

Add Zee News as a Preferred Source

कांस्टेबल ब्रह्मानंद ने अपने स्टेटस पर लिखा कि हमें साल के 365 दिन ड्यूटी पर रहना पड़ती है और एक भी दिन छुट्टी नहीं मिलती. अंडा चावल बेचना पुलिस ड्यूटी से बेहतर है. जैसे ही कांस्टेबल ने ये स्टेटस लगाया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद पूरे मामले की चर्चा पुलिस डिपार्टमेंट में होने लगे. अब इस मामले की गंभीरता का देखते हुए कोप्पल डिस्ट्रिक्ट के पुलिस सुपरिटेंडेंट राम एल. अरसिद्दी ने कांस्टेबल ब्रह्मानंद के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. पूरे मामले की जांच चल रही है. वहीं, पुलिस सूत्रों ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सही कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Budget से ईरान का चाबहार पोर्ट गायब, बांग्लादेश को सिर्फ 60 करोड़ की मदद; बजट में इन देशों पर मेहरबान हुआ भारत
पहले भी आए ऐसे मामले 
गौरतलब है कि इससे पहले भी साल 2013 में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था,  बेंगलुरु के पास एक पुलिस स्टेशन में गुस्साए कांस्टेबल ने एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मार दी थी. बताया गया कि उस कांस्टेबल को 30 घंटे से अधिक काम करने के बाद छुट्टी नहीं दी गई थी. लगातार काम करने से वह परेशान हो गया था. पुलिस कांस्टेबल आनंद कुमार को राजनुकुंटे पुलिस स्टेशन में पुलिस SI विजय कुमार को जानलेवा गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यह घटना छुट्टी न मिलने और ड्यूटी बदलने पर हुई गरमागरम बहस के बाद हुई थी. कुल मिला कर पुलिस कांस्टेबल के अन्य कई मामले सामने आए हैं, जिसमें वह लगातार छुट्टी नहीं मिलने के कारण परेशान होने के बाद हैरान करने वाले कदम उठाते नजर आए हैं.  (इनपुट- आईएएनएस)
यह भी पढ़ें: जल्दबाजी या जरूरत? सुनेत्रा पवार के शपथ समारोह पर फडणवीस ने याद दिलाई 41 साल पुरानी घटना
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News