Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा स्पीकर ने बुलाई BJP-कांग्रेस सांसदों की मीटिंग, सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मचा है हंगामा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 3 फरवरी दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अमेरिका एक और युद्ध रुकवाने में कामयाब हो सकता है, क्योंकि अमेरिका की मौजूदगी में रूस और यूक्रेन के बीच 4-5 फरवरी को अबूधाबी में शांति वार्ता होगी. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के बालासौर में फकीर मोहन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी और इसके नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन भी करेंगी.
इधर आज फिर देशभर में गिग वर्कर्स हड़ताल पर रहेंगे. ऑनलाइन डिलीवरी एप्स और प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स ने अपनी समस्याओं को लेकर आज काम बंद करने का ऐलान किया है. उधर आज महाराष्ट्र के मीरा भाईंदर महानगर पालिका में मेयर का चुनाव होगा. 95 पार्षदों वाली महानगरपालिका में BJP के 78 नगरसेवक चुनकर आए हैं. राष्ट्रपति हाउस का अमृत ​​उद्यान भी आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा और लोग 31 मार्च तक इसमें घूमने आ सकते हैं.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर सुनवाई 10 फरवरी के लिए स्थगित कर दी है, जिसमें कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक सलाहकार कंपनी आई-पीएसी के परिसर में तलाशी अभियान के दौरान कथित बाधा और हस्तक्षेप के खिलाफ अपील की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को ईडी की याचिका पर जवाब मांगने के लिए नोटिस जारी किया था. न्यायालय ने आई-पीएसी में जांच के लिए प्रवेश करने वाले ईडी अधिकारियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर भी रोक लगा दी थी.
बजट सत्र के तहत लोकसभा में आज की कार्यवाही शुरू हो गई है और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जोरदार हंगामा भी हो रहा है. पक्ष और विपक्ष के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 3 दिन चर्चा होनी है और आज चर्चा का दूसरा दिन है. बीते दिन राहुल गांधी की स्पीच पर हंगामा हुआ था.
पश्चिम बंगाल में कोयला खनन घोटाले की जांच के लिए ED ने आज 12 ठिकानों पर छापेमारी की. इसी मामले में झारखंड में भी छापेमारी हुई थी, जहां कोयला माफियाओं के सिंडिकेट और वित्तीय लेन-देन के सुराग मिले थे. ED की जांच अवैध तरीके से खनन किए गए कोयले की चोरी, परिवहन और उसके जरिए कमाए गए काले धन को सफेद करने के नेटवर्क पर केंद्रित है. 
NDA के संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है और बैठक में अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी बैठक के लिए पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत NDA के सभी सांसद उपस्थित हैं.
ग्रेटर नोएडा मे थार सवार ने घर के बाहर खड़ी हुई गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया. टक्कर लगने के बाद गाड़ी और उसके पास खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई. वहीं यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस थार और उसके सवार की तलाश में जुटी है. मामला बीटा 2 थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अल्फा-1 सेक्टर का है.
कांग्रेस के लोकसभा सांसद आज सुबह 10:30 बजे संसद में कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय में बैठक करेंगे. वहीं आज NDA के संसदीय दल की बैठक भी होगी.
बीती रात मुंबई के ठाणे में शास्त्री नगर इलाके में मिलन हिल नामक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया, वहीं हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने 5 पीएचडी स्कॉलर को 2 सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है, जिनमें जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) के 4 पदाधिकारी भी शामिल हैं. पांचों लोगों पर 21 नवंबर को डॉ. बीआर आंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में तोड़-फोड़ करने का आरोपी लगा, जो साबित भी हुआा. आदेश के अनुसार, किझाकूट गोपिका बाबू, अदिति मिश्रा, सुनील यादव, दानिश अली और नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से पूरे कैंपस में प्रतिबंधित कर दिया गया है. 20,000-20000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
रूस और यूक्रेन की जंग को 4 साल हो गए हैं और अब इस जंग के खत्म होने के संकेत मिले हैं. क्योंकि 4 और 5 फरवरी को अबूधाबी में रूस और यूक्रेन की शांति वार्ता होने जा रही है, जो अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदगी में होगी. इससे पहले अगस्त 2025 में दोनों के बीच शांति वार्ता हुई थी, जो फेल हो गई थी, हालांकि वह शांति वार्ता अमेरिका के साथ एक-एक करके हुई थी, लेकिन दोनों देश शर्तें मानने को राजी नहीं हुए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News