Feedback
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 4 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: वाई खेम सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को संविधान सदन में कमरा नंबर चार आवंटित किया गया. इन खबरों के अलावा, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों ने दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
खेमचंद सिंह बने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और मंत्रियों संग ली शपथ
करीब एक साल बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटने के बाद नई निर्वाचित सरकार ने शपथ ले ली. वाई खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि नेमचा किपगेन और एल. दीखो डिप्टी मुख्यमंत्री बने. लोक भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के साथ राज्य में नई राजनीतिक शुरुआत हुई.
नितिन नवीन को पुराने संसद भवन में मिला कमरा नंबर-4, अटल-आडवाणी का भी रह चुका ठिकाना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संसद भवन परिसर में नया राजनीतिक ठिकाना तय हो गया है. उन्हें संविधान सदन यानी पुराने संसद भवन में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित महत्वपूर्ण एक कमरा नंबर 4 आवंटित किया गया है, जो बीजेपी कार्यालय के बिल्कुल करीब स्थित है. इससे पहले उन्होंने लुटियंस दिल्ली में एक सरकारी बंगला आवंटित किया गया था.
J-K: उधमपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन… गुफा में छिपे 2 जैश आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन बरामद
जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में सुरक्षा बलों ने गुफा में छिपे दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें मंगलवार से ही इन आतंकवादियों का पीछा कर रही थीं. यह एनकाउंटर रामनगर के जाफर जंगल इलाके में हुआ, जहां आतंकवादी मंगलवार दोपहर से छिपे हुए थे.
काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग की आशंका
काठमांडू से इस्तांबुल जा रही तुर्की की फ्लाइट संख्या 727 की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट के कैप्टन ने कोलकाता एयर टैकोमीटर को दाहिने इंजन में संभावित आग की सूचना दी थी. फ्लाइट में 236 यात्री सवार थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित उतार लिया गया. विमान अभी आइसोलेशन बे में खड़ा है और उसकी तकनीकी जांच जारी है.
जम्मू-कश्मीर: साधना टॉप पर भारी बर्फबारी में फंसे 35 वाहन, ऐसे किया रेस्क्यू
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में साधना टॉप पर भारी बर्फबारी और तूफान ने मंगलवार रात को सब कुछ ठप कर दिया. ऊंचे पहाड़ी इलाके में तेज़ बर्फ से सड़क पूरी तरह बंद हो गई और 35 वाहन फंस गए. यात्रियों के लिए यह बहुत मुश्किल घड़ी थी, लेकिन जिला प्रशासन कुपवाड़ा ने रात भर चलाए गए बड़े बचाव अभियान में सभी को सुरक्षित निकाल लिया है.
परीक्षा पे चर्चा 2026 का इंतजार खत्म… इस दिन देख सकेंगे पहला सेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां एडिशन जल्द ही शुरू होने वाला है. इसका पहला कार्यक्रम 6 फरवरी को प्रसारित होगा. पीएम मोदी ने खुद परीक्षा पे चर्चा देखने के लिए आमंत्रित किया है. पीएम मोदी ने हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा के सीजन से पहले बच्चों से बात की है, जिसमें तनावमुक्त परीक्षा पर जोर दिया गया.
5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA की रेस से बाहर हुई HAL, तीन निजी कंपनियां आगे आईं
भारत के AMCA प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. HAL तकनीकी जांच में असफल रहने की वजह से रेस से बाहर हो गई है. 7 बोली लगाने वालों में से सिर्फ 3 प्राइवेट कंपनियां शॉर्टलिस्ट हुईं. ये हैं टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, L&T और भारत फोर्ज. ये अब ADA के साथ मिलकर 5 फ्लाइंग प्रोटोटाइप बनाएंगी. 2030 में इस फाइटर जेट को वायुसेना में शामिल होना है.
लीबिया के तानाशाह रहे मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर हत्या
लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. सैफ अल-इस्लाम के कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, उनके घर में घुसे चार अज्ञात बंदूकधारियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान वे मारे गए. आजतक के अनुसार, खबर है कि सैफ पर गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
WhatsApp को रेड फ्लैग, भारत का कानून मानो या देश छोड़कर जाओ, ऐसे भरेगा सरकारी खजाना
सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta से कहा कि भारत के कानून मानो या देश छोड़ो. कोर्ट ने नागरिकों के हित को सर्वोपरी बताया. इस विवाद की जड़ प्राइवेसी पॉलिसी है. WhatsApp कहता है कि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, लेकिन उसकी नई पॉलिसी में इस मेटाडेटा को Meta के साथ शेयर किए जा सकने की बात कही गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू