MP News Today Live Updates: आज बुधवार को मध्य प्रदेश में राजनीति से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. अगर आप हर जिले की सभी बड़ी और छोटी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो ZeeMPCG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
Trending Photos
MP News Updates: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज वन मंत्री से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वन्यजीव संरक्षण, नए वन क्षेत्रों के विस्तार और पर्यटन विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है. साथ ही साथ सीएम मोहन ने कहा कि बोत्सवाना से आठ नए चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे. इसके अलावा मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक बहुत कुछ हो रहा है. अपराध और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियों में हैं. सभी बड़े और छोटे जिलों की ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
शहडोल में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
शहडोल में एक युवक ने फिल्म शोले के वीरू की तरह पानी टंकी पर चढ़कर गया और वहां से छलांग लगाने की धमकी देने लगा. मानसिक रूप से कमजोर युवक स्टेट हॉस्पिटल के पिछे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और लगभग चार घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा करता रहा. समय-समय पर छलांग लगाने की धमकी देने के साथ ही अजीबो-गरीब करता रहा. युवको नीचे उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकट्ठा हो गए और तमाशा देखते रहे.
कटनी में मालगाड़ी का डिब्बा हुआ बेपटरी
कटनी के एनकेजे बी केबिन के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मालगाड़ी का खाली डब्बा रेल पटरी से उतर गया. बताया जा रहा है कि यह घटना सात डब्बों की मालगाड़ी की सेटिंग के दौरान हुई घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे.
कार ने मारी सांड को जोरदार टक्कर
सिवनी से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में मारूती ईको कार को एक सांड को जोरदार टक्कर मारते देखा गया. टक्कर इतनी भयंकर रहता है कि सांड हवा मं उछलकर बॉल की तरह दूसरे के घर में जा गिरता है.
तीर्थ यात्रियों से भरी कार खाई में गिरी
दमोह से बड़ी खबर है. यहां के मडियादो इलाके में एक तीर्थयात्रियों से भरी बुलेरो कार हादसे का शिकार हुई है और घटना में तीन महिलाएं गंभीर घायल है जबकि सात लोगों को भी चोटें आई है.
महिला की बेरहमी से हत्या
गरियाबंद में दो आरोपी महिलाओं ने अपनी साथी महिला की बेरहमी से हत्या कर दी है. आरोपियों ने मृतिका के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पावडर डाला उसे डंडे, लात-घूसों से इतना मारा गया कि मौके पर ही उसकी जान चली गई.
साय कैबिनेट की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू
मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
शुभांशु शुक्ला पहुंचे जशपुर
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पहुंचे जशपुर
जशपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग पहुंचे शुभांशु शुक्ला
ग्राउंड स्टेशन एवं सेटेलाईट ट्रेकिंग के लैब का किया उद्घाटन
दिव्यांग बच्चों एवं बोर्ड परीक्षाओं के स्टेट टॉपर बच्चों से की बातचीत
रणजीता स्टेडियम में जिले भर के 10 हजार बच्चों को करेंगे संबोधित
गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान
नक्सलवाद के खात्मे की deadline से 55 दिन पहले गृह मंत्री का बड़ा बयान- 15% भूभाग और 15% नक्सलियों का शस्त्र बल शेष है. शेष नक्सलियों पर सुरक्षाबल कार्रवाई करेंगे. सुरक्षाबल की भुजाओं के सामने कोई नहीं टिक सका है. सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती. नक्सलियों के लिए पुनर्वास एक अच्छी व्यवस्था है.
कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे
बस्तर के आदिवासी नेता कवासी लखमा आज शाम करीब 4 बजे जेल से रिहा होंगे. शराब घोटाले के आरोप में वे करीब एक साल तक जेल में रहने के बाद रिहा हो रहे हैं. उन्हें 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया था. कवासी लखमा को कल सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है. उनके जमानत पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फिर कहा उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है.
आगर मालवा में शीतलहर का प्रकोप
आगर मालवा जिले में बीते करीब 4 दिनों से जारी मावठे की बारिश से शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही आज भी सुबह-सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भोपाल में छात्र की गोली लगने से मौत का मामला
12 साल के छात्र की गोली लगने से मौत का मामला
पिता रिजवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरार जीजा वाहिद नूर की तलाश जारी
पुलिस ने पिता रिजवान के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज
आदेश खामरा गैंग एंगल से जांच तेज
रायपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक
भारतीय जनता युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक आज
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव होंगे शामिल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की मौजूदगी में होगी बैठक
बैठक में BJYM की आगामी कार्ययोजना पर बनेगी रणनीति
केंद्रीय बजट को लेकर BJYM को मिली जिम्मेदारी की रणनीति तय होगी
प्रदेशभर के BJYM के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 बजे होगी बैठक
रायपुर में कैबिनेट की बैठक
साय कैबिनेट की बैठक आज
11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी बैठक
सीएम साय की अध्यक्षता में होगी बैठक
जनहित के विषयों पर निर्णय करेगी साय कैबिनेट
MP में जनता को मिलेगी ठंड से राहत
आज बारिश और ओले का अलर्ट नहीं. बुधवार सुबह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में मध्यम से घना कोहरा की संभावना. कुछ जिलों में हल्का कोहरा के आसार.
आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिल्ली दौरा आज
देर रात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली के लिए हुए रवाना
दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.