सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज को लेकर किया जागरूक – Hindustan

सिद्धार्थनगर,निज संवाददाता। पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को डिजिटल वॉरियर्स संग गोष्ठी कर साइबर अपराधों, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज आदि के बारे में जागरूक किया गया। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सामाजिक सौहार्द को खतरा रहता है। एएसपी ने कहा कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य डिजिटल वॉरियर्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज को रोकने में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करना व समाज में साइबर जागरूकता अभियान को गति प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है।

सोशल मीडिया के दुरुपयोग से न केवल सामाजिक सौहार्द को खतरा उत्पन्न होता है बल्कि व्यक्तिगत और आर्थिक नुकसान भी बढ़ रहा है। डिजिटल वॉरियर्स को समाज का एक जिम्मेदार अंग बताते हुए उन्होंने अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और समाज को सुरक्षित बनाने में योगदान दें। इस तरह के प्रयास न केवल साइबर अपराधों को कम करने में सहायक होंगे बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाएंगे। इनका दायत्वि है कि वे अफवाहों को रोकें, फेक न्यूज को पहचानें और बिना सत्यापन के किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। इस दौरान प्रभारी साइबर क्राइम थाना, सभी थानों के साइबर सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News