Gold Price Today: इस कारण फिर चमका गोल्ड, खरीदारी से पहले चेक करें 10 शहरों में 24 से 18 कैरट के लेटेस्ट भाव – Moneycontrol Hindi

Gold Rate Today In India: डॉलर की मजबूती और ताबड़तोड़ रैली के बाद मुनाफावसूली के चलते सोने में जो फिसलन आई थी, अब निचले स्तर पर खरीदारी के चलते थमी है। हालांकि चांदी अभी भी फिसल रही है। गोल्ड की बात करें तो आज इसके भाव बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। आज प्रति किग्रा यह ₹100 गिरी है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं..

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
मुंबई ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
कोलकाता ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
चेन्नई ₹1,55,680 ₹1,42,710 ₹1,22,110
बेंगलुरु ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
हैदराबाद ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
लखनऊ ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
पटना ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,510
जयपुर ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
अहमदाबाद ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,510

और सस्ती हुई चांदी

चांदी की बात करें तो आज दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। दिल्ली में फिसलकर यह प्रति किग्री ₹2,79,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में इसका भाव प्रति किग्रा ₹2,99,900 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही बिक रही है।

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी (Jateen Trivedi) रिकॉर्ड हाई से आई गिरावट, मार्जिन बढ़ोतरी और मुनाफावसूली के चलते बाजार में फिलहाल बेहद ज्यादा वोलैटिलिटी बनी हुई है। कमोडिटी एक्सपर्ट एनएस रामास्वामी के मुताबिक सोना और चांदी में आई हालिया गिरावट जरूरत से ज्यादा तेजी के बाद एक नेचुरल ‘शेकआउट’ है। उनका कहना है कि डॉलर में मजबूती ने कुछ बिकवाली को जरूर ट्रिगर किया, लेकिन सोने का मजबूत बुल केस अब भी बरकरार है। इसे सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी, जियो-पॉलिटिकल रिस्क और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन की मांग का सपोर्ट मिल रहा है। रामास्वामी के मुताबिक साल 2025 की चौथी तिमाही में सेंट्रल बैंकों ने करीब 230 टन सोना खरीदा था और इस साल 2026 में यह खरीद 800 टन से अधिक रहने की उम्मीद है। उनका मानना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद गोल्ड इस साल फिर नए हाई पर पहुंच सकता है।

वहीं चांदी में अधिक गिरावट की वजह रामास्वामी ने मार्जिन जरूरतों में बढ़ोतरी को बताया, जिससे लीवरेज लेकर पोजिशन बनाने वाले ट्रेडर्स को मजबूरी में पोजिशन काटनी पड़ी। उनके मुताबिक फिलहाल चांदी $72 से $78 के दायरे में घूम सकती है और जब तक यह मजबूती से $80 के ऊपर नहीं टिकतीं, तब तक कोई बड़ा ब्रेकआउट मुश्किल है। सैम्को सिर्योरिटीज के अपूर्व सेठ का कहना है कि तेज उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने का लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब भी ऊपर की ओर है और यह अब भी हायर हाई और हायर लो बना रहा है। उनका मानना है कि मजबूत निवेशक हर गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं और अनुमान लगाया है कि आने वाले महीनों में गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1.32 लाख से ₹1.80 लाख के दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News