38 महिलाएं, 43 पुरुष और शराब पार्टी… अहमदाबाद के फार्म हाउस पर पड़ी रेड, मच गई अफरा-तफरी – AajTak

Feedback
अहमदाबाद के सानंद क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर विदेशी शराब और हुक्का पार्टी के दौरान पुलिस ने छापा मारा. रेड में 43 पुरुष और 38 महिलाएं हिरासत में ली गईं, जबकि मौके से करोड़ों रुपये की शराब, हुक्का, मोबाइल और कार समेत चीजें जब्त की गईं. पुलिस ने सभी के ब्लड सैंपल लिए हैं. गुजरात में शराब पर पाबंदी है, इसके बावजूद पार्टी चल रही थी. पुलिस का जैसे ही फार्म हाउस पर छापा पड़ा तो अफरा-तफरी मच गई.
दरअसल, गोरज गांव के पास स्थित सफल निर्वाणा ग्रीन्स फार्म हाउस में यह पार्टी आयोजित की गई थी. पार्टी मुंबई के रहने वाले अमित पचेरीवाल और उनके साढ़ू आदर्श अग्रवाल की 25वीं मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर रखी गई थी. पुलिस के अनुसार, पार्टी में 43 पुरुष और 38 महिलाएं शामिल थे.
पुलिस ने मौके से 7 खुली और 8 सीलबंद विदेशी शराब की बोतलें, 70 कांच के ग्लास, 10 नंग रबर पाइप वाले हुक्का, 33 हुक्का फ्लेवर के डिब्बे, 74 मोबाइल फोन और 22 फोरव्हीलर जब्त किए. जब्त किए गए कुल सामान की कीमत लगभग 2,91,84,250 रुपये बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: आगरा के होटल में चल रही थी शराब पार्टी… झगड़े के बीच युवक की गोली मारकर हत्या, बीते महीने जेल से छूटा था
एसपी अहमदाबाद ग्रामीण ओमप्रकाश जाट ने बताया कि पार्टी में शामिल सभी 81 लोगों के ब्लड सैंपल एफएसएल को भेजे गए हैं. यदि रिपोर्ट में किसी ने ड्रग्स का सेवन किया पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल 38 महिलाओं को नोटिस देकर छोड़ा गया है, जबकि 43 पुरुष पुलिस कस्टडी में हैं.
पुलिस ने कहा कि शराब सप्लाई करने वाले और पार्टी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है. गुजरात में शराब की बिक्री और सेवन पर पाबंदी है, बावजूद इसके यह पार्टी गैरकानूनी रूप से आयोजित की गई थी. पुलिस ने पार्टी के आयोजकों के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
एसपी ओमप्रकाश जाट ने यह भी कहा कि फार्म हाउस का मालिक रवि फार्मास्यूटिकल का व्यापारी है और जांच जारी है कि उन्हें पार्टी की जानकारी थी या नहीं. पार्टी में हुक्का सप्लाई करने वाले को भी हिरासत में लिया गया है. जांच पूरी होने के बाद सभी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News