मेघालय में कोयले की खदान में हुआ धमाका, हादसे में 10 मजदूरों की मौत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 5 फरवरी दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो बीते दिन यानी 4 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब नहीं दे पाए थे. इस मामले में आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बयान सामने आया है.
वहीं कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और कल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ हाईकमान की बैठक हो सकती है, जिसमें गठबंधन पर चर्चा होगी. उधर, आज से गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 5 फरवरी दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो बीते दिन यानी 4 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब नहीं दे पाए थे. इस मामले में आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बयान सामने आया है.
वहीं कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और कल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ हाईकमान की बैठक हो सकती है, जिसमें गठबंधन पर चर्चा होगी. उधर, आज से गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: राज्यसभा में PM मोदी के भाषण पर BJP सांसद माया नारोलिया ने कहा, ‘PM मोदी सबके प्रधानमंत्री हैं और हम सांसद हैं. इसलिए, हम सभी को उनकी बात सुननी चाहिए… विपक्ष एक बार कहता है, चर्चा करो. जब हम चर्चा के लिए तैयार होते हैं, तो वे वॉकआउट कर देते हैं. यह उनकी आदत बन गई है… जब PM मोदी चर्चा के लिए आए, तो विपक्ष का रवैया बिल्कुल भी अच्छा नहीं था… पूरा देश विपक्ष की घटिया सोच देख रहा है…’

#watch | Delhi: On PM Modi's address in Rajya Sabha, BJP MP Maya Naroliya says, "PM Modi is the Prime Minister of everyone. And we are MPs. So, we all should listen to him… Opposition says once, to discuss. When we are ready to discuss, they walk out. It has become their… pic.twitter.com/deFshwv3uS

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘यहां सोना पप्पू नाम का एक लोकल गुंडा है. कुछ दिन पहले, दिन दहाड़े वह गोलियां चला रहा था और बम फेंक रहा था. उसने पूरे इलाके में आतंक मचा रखा है. वह TMC के संरक्षण में यहां सिंडिकेटेड गुंडाराज चलाता है.’

#watch | Kolkata | West Bengal assembly LoP Suvendu Adhikari says, "There is a local gunda here called Sona Pappu. A few days ago, in broad daylight, he was firing shots and hurling bombs. He has created havoc in the entire area. He runs a syndicated gundaraj here under the… pic.twitter.com/TK26AsX9QT
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन, कल, 6 फरवरी से केरल के दो दिन के दौरे पर रहेंगे. वे कल कोच्चि के नेदुंबस्सेरी में ताज कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राज्य बीजेपी कोर कमेटी के साथ एक मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद, वे एर्नाकुलम (करुकुट्टी) में एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अलाप्पुझा और एर्नाकुलम राजस्व जिलों के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वे कोच्चि, एर्नाकुलम के द रेनाई कोचीन पलारिवट्टम में NDA नेताओं से भी मिलेंगे.

BJP national President, Nitin Nabin, will commence a two-day visit to Kerala starting tomorrow, February 6. He will chair a meeting with the State BJP Core Committee tomorrow at Taj Cochin International Airport, Nedumbassery, Kochi. Later, he will address Booth Adhyaksh Sammelan… pic.twitter.com/e02cDlNVNm
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मेरी नेपाल और मालदीव के कृषि और पशुपालन मंत्रियों के साथ बैठक हुई. दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती है जो द्विपक्षीय संबंधों से कहीं बढ़कर है… दोनों मंत्रियों के साथ कृषि सहयोग पर चर्चा हुई. नेपाल सरकार के साथ पहले से मौजूद MoU के अनुसार, हम कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं, और हमें इसे और आगे ले जाने की जरूरत है…’

#watch | Delhi: Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "I had a meeting with the Agriculture and Animal Husbandry ministers of Nepal and Maldives. Both nations share a deep friendship that transcend bilateral relations… Discussions with both ministers were held on… pic.twitter.com/Y5SgTCvJRv
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेघालय में कोयला की खदान में धमाके की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 7-8 फरवरी को पीएम मोदी के मलेशिया दौरे पर, सेक्रेटरी (ईस्ट) पी. कुमारन ने कहा, ‘प्रधानमंत्री, दूसरी व्यस्तताओं के कारण, आसियान समिट के लिए मलेशिया नहीं जा पाए. उन्होंने समिट में वर्चुअली हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से वादा किया था कि वह 2026 की शुरुआत में जल्द ही उनसे मिलेंगे.’

Delhi | On PM Modi's visit to Malaysia on 7-8 February, Secretary (East) P Kumaran says, "The Prime Minister, because of other engagements, could not travel to Malaysia for the ASEAN Summit. He participated in the summit, virtually, and had promised Prime Minister Anwar Ibrahim… pic.twitter.com/8L8GodMwpE

कांग्रेस सांसद शशि थरूर आज संसद में व्हील चेयर पर बैठकर आए. क्योंकि बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सीढ़ियों से उतरते वक्त वे फिसल गए थे और उनके पैर में हल्की चोट आई है, हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे ठीक हैं, लेकिन अच्छे से चलने में सक्षम नहीं हैं.
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश किया गया धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गय है, यानी अब लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी नहीं बोलेंगे. इसके साथ ही लोकसभा को 2 बजे तक के स्थगित कर दिया गया.
ओडिशा के जाजपुर जिले में जखपुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रलन्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22611 पटरी से उतर गई है. ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या यात्री घायल नहीं हुआ.
लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के चलते 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई, वहीं अब राज्यसभा की कार्यवाही में विपक्ष का हंगामा जारी है. दोनों सदनों में आज भी विपक्ष अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेगा, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नहीं बोलने देने पर विवाद बरकरार है, वहीं विपक्ष की बैठक में फैसला हुआ है कि राज्यसभा में भी PM मोदी को बोलने नहीं दिया जाएगा.

संसद में रणनीति को लेकर इंडिया ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक शुरू हो गई है. संसद भवन में मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में यह मीटिंग चल रही हे, जिसमें टीएमसी से सांसद शताब्दी राय, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, सुप्रिया सुले, टी आर बालू आदि पहुंचे हुए हैं.
नोएडा के निठारी गांव में एक युवक ने 3 कारों को आग लगाकर राख कर दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग बुझाई. पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. मामला थाना सेक्टर 20 का है.
बिहार के दरभंगा में मजदूरी को लेकर मारपीट हुई है. करीब ढाई लाख बकाया मजदूरी न मिलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया और 12 लोगों को गिरफ्तार किया. 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के 2 स्लीपर सेल गिरफ्तार किए गए हैं. यह दोनों गिरफ्तारियां दिल्ली पुलिस ने शहर से ही की हैं और इन पर 26 जनवरी से पहले दिल्ली में 2 जगहों पर प्रो खालिस्तान लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश करने के आरोप है.
देश के गृह मंत्री अमित शाह आज से 7 फरवरी तक 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे. वे आज शाम को जम्मू पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे. फिर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा करेंगे. तीसरे दिन वे श्रीनगर जाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी कल लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब नहीं दे पाए, लेकिन आज वे राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं. वे करीब 3 बजे बोलेंगे और इस दौरान कांग्रेस का हंगामा होने के आसार भी हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News