आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी – TV9 Bharatvarsh

कांग्रेस पार्टी आज से दिल्ली में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान शुरू करेगी. यह अभियान महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए होगा.
गुरुवार को चिली के एंटोफगास्टा क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 104 किमी की गहराई पर था. फिलहाल, नुकसान और हताहतों की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.
दिल्ली समेत पूरे NCR में सोमवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही. IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. कोहरे का असर ट्रैफिक और उड़ानों पर भी पड़ा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यू ऑरलियन्स हमले में 15 लोगों की मौत की पुष्टि की, जिनमें हमलावर भी शामिल है. FBI की जांच में खुलासा हुआ कि हमलावर ने वाहन से भीड़ को टक्कर मारने से पहले दो स्थानों पर विस्फोटक रखे थे. उसने हमले से पहले ISIS का समर्थन करते हुए वीडियो पोस्ट किए थे. सुरक्षा एजेंसियां हमलावर के संभावित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जांच कर रही हैं. न्यू ऑरलियन्स और लास वेगास के धमाकों के बीच किसी संबंध का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे. इस आयोजन में देशभर से युवा वैज्ञानिक भाग लेंगे. विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है.
छात्र युवा शक्ति ने 70वीं बीपीएससी के री-एग्जाम की मांग को लेकर 3 जनवरी को बिहार में सभी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), राज्य राजमार्ग (SH) और रेल ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है. सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर इस आंदोलन की जानकारी दी. छात्र और युवा संगठन इस परीक्षा के आयोजन में सुधार की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश भर में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है.
न्यू ऑरलियन्स में न्यू ईयर ईव उत्सव के दौरान हुए एक घातक हमले के बाद बोर्बन स्ट्रीट को फिर से खोल दिया गया है. एफबीआई ने हमले में मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल 14 लोग मारे गए हैं. हमले के दौरान हमलावर ड्राइवर भी मारा गया. हालांकि अब तक की जांच में हमले के कारणों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है.
सत्य नारायण साबत को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वो 31 दिसंबर को पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद से रिटायर हुए थे.
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के महौर-गुलाबगढ़ मार्ग पर राष्ट्रीय राइफल्स के सतर्क जवानों ने आईईडी बरामद की. पुलिस के साथ समन्वय कर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया.
प्रधानमंत्री मोदी आज देश की राजधानी दिल्ली को बड़ी सौगात देंगे. पीएम कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. अशोक विहार में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पांचवें टेस्ट की आज से शुरुआत हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम अशोक विहार में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 3 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय असम दौरे के दौरान गुवाहाटी पहुंचेंगे. वो 3 और 4 जनवरी को असम में रेलवे के कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और 3 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. छात्र युवा शक्ति ने ऐलान किया है कि वो 70वीं बीपीएससी के री-एग्जाम की मांग को लेकर 3 जनवरी को बिहार में NHSH और रेल का चक्का जाम करेगा. इंदौर में 3 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घोष वादन कार्यक्रम होगा. संघ प्रमुख मोहन भागवत इसमें शामिल होंगे. नीचे पढ़ें दिनभर की खबरों से जुड़े बड़े अपडेट्स…
Published On – Jan 03,2025 12:05 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News