By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
नमस्कार, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए TV9 का News in Brief. सबसे पहले जानते हैं
फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. वाट्सएप वॉइस नोट के जरिए मिले मैसेज में उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है. रणवीर ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. धमकी देने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच में जुटी है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पेंगुइन इंडिया के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि उनकी किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी की अभी कोई भी कॉपी पब्लिश नहीं हुई है. पेंगुइन इंडिया ने साफ किया कि प्री-ऑर्डर का मतलब प्रकाशन नहीं होता. औपचारिक रिलीज के बाद ही किताब प्रकाशित मानी जाएगी. फिलहाल न तो प्रिंट और न ही डिजिटल कॉपी सार्वजनिक की गई है. पेंगुइन इंडिया ने किसी भी फॉर्मेट में कॉपी शेयर करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने तय किया है कि प्रस्ताव पर फैसला होने तक वे स्पीकर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, हालांकि नियमों में इसकी बाध्यता नहीं है. कांग्रेस ने मंगलवार को बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन का नोटिस दिया. 9 मार्च को प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है. कांग्रेस के मुताबिक, 118 सांसदों ने नोटिस पर साइन किए हैं. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
देश के प्रमुख बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. AIBEA, AIBOA और BEFI सहित कई संगठन इस हड़ताल में शामिल होंगे. बैंक ऑफ बड़ौदा ने संभावित असर की सूचना बीएसई को दी है. यह हड़ताल चार नई श्रम संहिताओं और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ है. ऐसे में उस दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिका और ईरान के पड़ोसी देश आर्मेनिया के बीच सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में बड़ी डील हुई है. आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 123 एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के तहत अमेरिका करीब 5 अरब डॉलर की परमाणु तकनीक और उपकरण आर्मेनिया को देगा. भविष्य में ईंधन और रखरखाव के लिए 4 अरब डॉलर के अतिरिक्त समझौते भी संभव हैं. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नई दिल्ली में राहुल गांधी की मुलाकात पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार से हुई. इस दौरान सचिन की पत्नी अंजलि, बेटी सारा, बेटे अर्जुन और उनकी होने वाली पत्नी सानिया चंदहोक भी मौजूद थीं. इस मुलाकात में राहुल गांधी को अर्जुन और सानिया की शादी का निमंत्रण दिया गया.