रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के रिश्तेदार को मिली धमकी, करोड़ों की मांग – AajTak

Feedback
बॉलीवुड में धमकी और वसूली के मामलों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें रणवीर सिंह और अब सलमान खान के एक करीबी का भी नाम शामिल है.
धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया
जानकारी के मुताबिक, एक्टर सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार, जो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के तौर पर काम करते हैं, उन्हें ईमेल के जरिए धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है और करोड़ों रुपये की मांग की है. 
हालांकि इस मामले में अभी तक सलमान खान या उनके करीबी की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इसके बावजूद पुलिस एहतियातन सतर्क है और पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है.
रणवीर सिंह को भी मिली धमकी
दूसरी तरफ, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद एक्टर रणवीर सिंह को भी धमकी भरा मैसेज मिला है. यह धमकी व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए भेजी गई, जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई. धमकी मिलने के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई, जिसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब धमकी भरे ईमेल और वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाले ने भी खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है. मुंबई पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News