By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 फरवरी 2026 को पुडुचेरी के दौरे पर जाने की संभावना है, जहां वह कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास कर सकते हैं. इस यात्रा के दौरान लॉस्पेट में कार्यक्रम के संभावित स्थलों का निरीक्षण पहले ही किया जा चुका है और उम्मीद है कि पीएम कुछ नई परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे.
उत्तर प्रदेश सरकार आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. यह बजट लगभग 9 लाख करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है, जो पिछले बजट से काफी बड़ा होगा.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे.
राहुल गांधी लोकसभा में केंद्रीय बजट पर दोपहर 12 बजे के करीब बोल सकते हैं.
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और सांसद सुनेत्रा पवार आज राज्यसभा से इस्तीफा देंगी. इसके अलावा सुनेत्रा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर बोलेंगी. 12 फरवरी में वो राज्यसभा में इस पर जवाब देंगी.
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और सांसद सुनेत्रा पवार राज्यसभा से इस्तीफा देंगी. इसके अलावा सुनेत्रा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी. मुलाकात संसद भवन में होगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर बोलेंगी. 12 फरवरी में वो राज्यसभा में इस पर जवाब देंगी. तेलंगाना में निकाय चुनाव है. सात नगर निगम और 116 नगर पालिकाओं समेत कुल 132 निकायों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपना दसवां बजट बजट पेश करेगी. करीब 9 लाख करोड़ रुपये का अनुमानित बजट है. राजस्थान सरकार का वित्त वर्ष 2026-27 का सालाना बजट पेश होगा. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Feb 11,2026 12:00 AM IST