Motihari News: मोतिहारी के घोड़ासहन में एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद चालक तुरंत मौके से फरार हो गया.
Trending Photos
Motihari News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने 3 लोगों की जिंदगी छीन लीं. महादेव मसान चौक के पास बीती रात बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया.
बारात में शामिल होने जा रहा था स्कॉर्पियो
जानकारी के अनुसार, यह स्कॉर्पियो राजपुर से सिरहा होते हुए घोड़ासहन में एक बारात में शामिल होने के लिए जा रही है. जहां रास्ते में महादेव मसान चौक के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश में स्कॉर्पियो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. जिसके परिणामस्वरूप गाड़ी सड़क से उतरकर सीधे एक विशाल पेड़ से जा टकराई. टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया.
यह भी पढ़ें: दरभंगा मासूम रेप-हत्याकांडः घटना के बाद उपद्रव मामले में 3 FIR दर्ज, 6 गिरफ्तारी
तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा.
रिपोर्ट: पंकज कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.