SA vs AFG Live Score: सुपर ओवर भी हुआ टाई, रोमांचक मोड़ पर T20 World Cup का धांसू मैच – News24 Hindi

—विज्ञापन—
SA vs AFG T20I World Cup 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मैच हो रहा है. दोनों टीमें ग्रुप D का हिस्सा हैं. साउथ अफ्रीका ने अपना पहला मैच जीत लिया है, वहीं अफगानिस्तान पहली जीत की तलाश में उतरी है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मैच का आयोजन हो रहा है. दोनों ही टीमें काफी मजबूत है और ऐसे में शानदार प्रतियोगिता की उम्मीद है.
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित हो रहा है. फैंस जियोहॉटस्टार पर भी इस मैच का आनंद ले सकते हैं. 11 फरवरी 2026 यानी आज सुबह 11 बजे से मैच शुरू हुआ. दोनों टीमों के कप्तान (एडेन मार्करम और राशिद खान) 10:30 बजे मैदान पर टॉस के लिए आए.
साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अब तक तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन हुआ है. तीनों ही मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पहले के मुकाबले अफगानिस्तान की टीम मजबूत हो गई है. उनके पास अभी साउथ अफ्रीका को हराने का दम है. अफगानिस्तान की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं हुई है लेकिन वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी कर सकते हैं.
नीचे मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स दिए गए हैं:

साउथ अफ्रीका का सुपर ओवर में स्कोर: 19-2

साउथ अफ्रीका ने दूसरा सुपर ओवर जीत लिया और दो महत्वपूर्ण अंक प्राप्त किए.
SA vs AFG, LIVE Score: दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका का धमाका
साउथ अफ्रीका का सुपर ओवर में स्कोर: 23-0
अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन चाहिए.
साउथ अफ्रीका का सुपर ओवर में स्कोर: 17-0
सुपर ओवर भी टाई हो गया है. अब एक और सुपर ओवर खेला जाएगा.
अफगानिस्तान का सुपर ओवर में स्कोर: 17-0
साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 18 रन की जरूरत है.
अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करनी उतरी. अजमतुल्लाह उमरजई और रहमानुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे लेकिन अफगानिस्तान टीम मात्र 12 रन बना पाई. मैच टाई हो गया. अब दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर होगा.

अफगानिस्तान का स्कोर: 187/10 (19.4 ओवर)
राशिद खान अफगानिस्तान की आखिरी उम्मीद थे. 19वें ओवर में बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में राशिद अपना विकेट गंवा बैठे. 20 रन बनाकर वो आउट हो गए. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रन दौड़ने के चक्कर में मुजीब उर रहमान भी रनआउट हो गए.

अफगानिस्तान का स्कोर: 175/9 (19 ओवर)
अजमत और राशिद खान के बीच बढ़िया साझेदारी देखने को मिल रही थी. 18वें ओवर में अजमत बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा. अफगानिस्तान को 2 ओवर में 24 रन चाहिए.

अफगानिस्तान का स्कोर: 164/7 (18 ओवर)
अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद नबी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम को जीत के लिए अब 29 गेंद में 49 रनों की दरकार है.
अफगानिस्तान का स्कोर: 139/6 (15.1 ओवर)
केशव महाराज की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में गुरबाज अपना विकेट गंवा बैठे. 42 गेंद में 84 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए. इसी ओवर में दरविश रसूली तालमेल की कमी होने के कारण रनआउट हो गए.
अफगानिस्तान का स्कोर: 121/5 (12.5 ओवर)
तीन विकेट गंवाने के बाद अफगानिस्तान का बढ़िया कमबैक हो गया है. 12 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 114 रन हो गया है. गुरबाज 78 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
अफगानिस्तान का स्कोर: 114/3 (12 ओवर)
रहमानुल्लाह गुरबाज ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. एक ओर जहां बल्लेबाज लगातार आउट हो रहे हैं, वहीं गुरबाज एक ओर से टिके हुए हैं.

अफगानिस्तान का स्कोर: 84/3 (9 ओवर)
अफगानिस्तान को लगातार तीसरा झटका लग गया है. कागिसो रबाडा ने छठे ओवर में सेदिकुल्लाह अटल को शून्य पर आउट कर दिया.

अफगानिस्तान का स्कोर: 52/3 (5.2 ओवर)
इब्राहिम जादरान के बाद एनगिडी ने गुलबदीन नायब को भी आउट कर दिया. वो शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए.

अफगानिस्तान का स्कोर: 51/2 (5 ओवर)
इब्राहिम जादरान पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन लुंगी एनगिडी की यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हो गए.

अफगानिस्तान का स्कोर: 51/1 (4.2 ओवर)
रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान को शानदार शुरुआत दी है. 3 ओवर में अफगान टीम का स्कोर 33 रन है. गुरबाज 13 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.

अफगानिस्तान का स्कोर: 13/0 (3 ओवर)
188 रनों का लक्ष्य चेज करने के लिए अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान आए हैं. पहले ओवर में उन्होंने लुंगी एनगिडी को 13 रन ठोक दिए.

अफगानिस्तान का स्कोर: 13/0 (1 ओवर)
साउथ अफ्रीका की पारी का समापन हो गया है. 20 ओवर में वो 6 विकेट खोकर 187 रन बना पाए. अंत में मार्को यानसेन और डेविड मिलर ने बड़े-बड़े शॉट लगा दिए.
साउथ अफ्रीका का स्कोर: 187/6 (20 ओवर)
डेवाल्ड ब्रेविस अच्छे टच में नजर आ रहे थे लेकिन 19 गेंद पर उनकी 23 रन की पारी का समापन हो गया. अजमतुल्लाह उमरजई ने ब्रेविस को आउट किया. उन्होंने इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया.
साउथ अफ्रीका का स्कोर: 159/5 (18 ओवर)
क्विंटन डी कॉक के बाद राशिद खान ने रेयान रिकेल्टन को भी आउट कर दिया. उनकी 28 गेंदों में 61 रन की पारी का समापन हो गया.

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 127/2 (13 ओवर)
क्विंटन डी कॉक ने राशिद खान की गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन कैच आउट हो गए. 40 गेंद में उनकी 59 रन की बेहतरीन पारी का समापन हो गया.

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 126/2 (12.4 ओवर)
क्विंटन डी कॉक ने 34 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. 11वें में उन्होंने ये मुकाम हासिल किया. इसी ओवर में रेयान रिकेल्टन ने 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया.
साउथ अफ्रीका का स्कोर: 111/1 (11 ओवर)
अफगानिस्तान ने भले ही साउथ अफ्रीका के कप्तान को आउट कर दिया लेकिन पावरप्ले के समापन के बाद मैच बराबरी पर खड़ा है. साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट गंवाकर 43 रन बनाए हैं.

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 43/1 (6 ओवर)
अफगानिस्तान ने अपनी गेंदबाजी से दबाव बनाया. तीसरे ओवर में मार्करम बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन फजलहक फारूकी की गेंद पर मोहम्मद नबी को कैच थमा बैठे. 5 रन पर उनकी पारी का समापन हुआ.
साउथ अफ्रीका का स्कोर: 12/1 (2.3 ओवर)
कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक बल्लेबाजी करने उतर गए हैं. फजलहक फारूकी पहला ओवर फेंकने वाले हैं.
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. साउथ अफ्रीकी टीम अब पहले बल्लेबाजी करके बड़े स्कोर बनाना चाहेगी.
अफगानिस्तान को सुपर 8 की लड़ाई में बने रहने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया है. न्यूजीलैंड से हार के बाद अब टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा जो कि एक मजबूत टीम है और जीत हासिल करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है.
अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच होने जा रहा है. दोनों टीमें सुपर 8 में जगह बनाने के लिए बड़ी दावेदार हैं और वो जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News