बाराबंकी का युवक दिल्ली में फंदे से लटका, 6 मिनट के वीडियो ने खोला आत्महत्या का राज – Zee News

 Barabanki News: बाराबंकी में 8 साल का प्रेम के बाद युवक ने किया सुसाइड. 6 मिनट के वीडियो जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है.
 
Trending Photos
 Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सराय राजघाट के मोहल्ला पट्टी निवासी 24 वर्षीय रामनरेश रावत ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले उसने 6 मिनट 49 सेकंड का एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है.

क्या हैं पूरा मामला ? 
दरअसल, वायरल वीडियो में रामनरेश बदहवास हालत में रोते हुए दिखाई दे रहा है. उसने बताया कि गांव की ही एक युवती से उसका पिछले आठ वर्षों से प्रेम संबंध था. युवक का आरोप है कि युवती ने उससे साथ जीवन बिताने का वादा किया था, लेकिन अब उसके परिवार वाले उसकी शादी कहीं और तय कर चुके हैं. प्रेमिका की शादी से ठीक दो दिन पहले उठाए गए इस कदम ने पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है.

मौत के लिए कौन है जिम्मेदार ? 
बता दे कि वीडियो में रामनरेश ने अपनी मौत के लिए प्रेमिका की मां और उसके फूफा को जिम्मेदार ठहराया है. उसका कहना है कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और पुलिस में शिकायत कर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई. उसने यह भी कहा कि पुलिस कार्रवाई के डर और सामाजिक अपमान के कारण वह टूट गया था. वीडियो के अंत में उसने मीडिया और प्रशासन से अपने माता-पिता को न्याय दिलाने की अपील की.

Add Zee News as a Preferred Source

जानें युवती का परिजन क्या कहें 
जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी को युवती के परिजनों ने सुबेहा थाने में रामनरेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि वह उनकी बेटी को बदनाम कर रहा है. पुलिस ने पूछताछ के लिए रामनरेश और उसके परिवार को थाने बुलाया था. हालांकि, रामनरेश थाने जाने के बजाय चुपचाप दिल्ली चला गया, जबकि उसके माता-पिता और भाई थाने पहुंचे थे. 
प्रेमिका की शादी की खबर से आहत था
दिल्ली में रहकर भी वह प्रेमिका की शादी की खबर से आहत था. अंत में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मंगलवार को जैसे ही उसकी मौत की सूचना गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया. फिलहाल परिजन शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : फर्राटा भरेंगे वाहन, मारबल-सी चिकनी होंगी सड़कें: एक्सप्रेसेवे, फ्लाईओवर और चौड़ीकरण के लिए 2500 करोड़ का एलान
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News