—विज्ञापन—
AUS vs IRE T20 World Cup 2026 Today Cricket Match Live Score and Updates: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला आज (11 फरवरी) ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए. टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली, जबकि मैट रेनशॉ ने 37 रन बनाए. वहीं, आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज़, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट लिए. अब आयरलैंड को जीत के लिए 183 रन बनाने होंगे.
इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने उतरी है. पिछली सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था. ऐसे में टीम पर इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन का दबाव जरूर रहेगा. वहीं, पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी वाली आयरलैंड की टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आयरलैंड को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 20 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में यह मैच उसके लिए काफी अहम रहने वाला है.
ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला कोलंबो में भारतीय समायनुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जैम्पा.
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़.
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. मैच की शुरुआत में बल्लेबाज आसानी से रन बना लेते हैं, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है और स्पिनर मैच में हावी हो जाते हैं. ऐसे में उम्मीद है कि दोनों टीमें मजबूत स्पिन अटैक के साथ मैदान पर उतरेंगी. इस मैदान पर यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच होगा. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका के यहां 306 रन बनाए थे.
वहीं, मौसम की बात करें तो 11 फरवरी को कोलंबो में आसमान साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी फैंस को बिना रुकावट पूरा मैच देखने को मिल सकता है.
ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच हेड टू हेड की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में अब तक दो बार आमने-सामने आई हैं और दोनों ही मुकाबलों में कंगारुओं ने बाजी मारी है. आखिरी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हुई थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हराया था.

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में शानदार आगाज किया है. कोलंबो में खेले इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम सिर्फ 16.5 ओवर में 115 रन पर ही ऑलआउट हो गई. आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, मैथ्यू कुहनेमैन को एक सफलता मिली.
पारी के 16वें ओवर में एडम जैम्पा ने दो विकेट चटकाए. जैम्पा ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल (41 रन) को आउट किया और फिर चौथी गेंद पर मार्क एडायर (12) को चलता किया. यह जैम्पा का मैच में चौथा विकेट रहा. जैम्पा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर चार विकेट हासिल किया. आयरलैंड का स्कोर 16 ओवर के बाद 8 विकेट पर 112 रन है.
14वें ओवर में आयरलैंड को छठा झटका लगा. एडम जैम्पा ने लोरकान टकर के रूप में अपना दूसरा विकेट चटकाया. आयरलैंड का स्कोर 14 ओवर के बाद 6 विकेट पर 90 रन है और उसे जीत के लिए अभी 36 गेंदों पर 93 रनों की जरूरत है.
पारी के 7वें ओवर में आयरलैंड को गैरेथ डेलानी के रूप में पांचवां झटका लगा. डेलानी 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. आयरलैंड का स्कोर 7 ओवर के बाद 5 विकेट पर 43 रन है और टीम को जीत के लिए अभी 140 रन और बनाने होंगे.
ये भी पढ़ें- T20 WC 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ कंगारू कप्तान! स्टीव स्मिथ करेंगे रिप्लेस
5वें ओवर की पहली गेंद पर नाथन एलिस ने अपना तीसरा विकेट झटका. एलिस ने बेंजामिन कैलिट्ज़ को आउट किया. बेंजामिन सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
पारी का तीसरा ओवर करने आए नाथन एलिस ने दो विकेट लेकर आयरलैंड को तीसरा झटका दिया. एलिस ने पहले ओवर की पहली गेंद पर रॉज एडायर (12) को आउट किया और फिर तीसरी गेंद पर कर्टिस कैम्फर (4) को चलता कर दिया. आयरलैंड का स्कोर 3 ओवर के बाद 3 विकेट पर 18 रन है.
पारी के तीसरे ओवर में आयरलैंड को दूसरा झटका लगा है. रॉस एडेयर 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए.
आयरलैंड का स्कोर 13 रन पर 2 विकेट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग पारी की पहली ही गेंद पर रिटायर हर्ट हो गए. रन दौड़ते हुए उनके पैर में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया. उन्होंने 1 गेंदे में 1 रन बनाया. टेक्टर और रॉस एडेयर की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली, जबकि मैट रेनशॉ ने 37 रन बनाए. वहीं, आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज़, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट लिए. अब आयरलैंड को जीत के लिए 183 रन बनाने होंगे.
18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा. मार्कस स्टोइनिस 29 गेंदों पर 45 रन बनाकर कैच आउट हो गए. उन्हें मार्क एडायर ने आउट किया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18 ओवर के बाद 6 विकेट पर 159 रन है.
17 ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. मैट रेनशॉ 33 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 17 ओवर के बाद 5 विकेट पर 149 रन है.
ऑस्ट्रेलिया ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम ने 14 ओवर में चार विकेट पर 120 रन बना लिए हैं. फिलहाल मैट रेनशॉ 24 रन और मार्कस स्टोइनिस 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
10वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को ग्लेन मैक्सवेल के रूप में चौथा झटका लगा. मैक्सवेल 9 रन बनाकर हैरी ट्रेक्टर की गेंद पर आउट हो गए. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10 ओवर के बाद 4 विकेट पर 90 रन है.
7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा. जोश इंग्लिश 17 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 ओवर के बाद 3 विकेट पर 69 रन है.
ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 6 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं. फिलहाल जोश इंग्लिश 33 रन और मैट रेनशॉ 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
5वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा. कैमरून ग्रीन 11 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 ओवर के बाद दो विकेट पर 56 रन है. फिलहाल जोस इंग्लिश 27 रन क्रीज पर मौजूद हैं.
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा गया है. ट्रेविस हेड सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. हेड को बेंजामिन कैलिट्ज़ और मार्क एडायर ने रन आउट किया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 ओवर के बाद एक विकेट पर 12 रन है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए ट्रेविस हेड और जोश इंग्लिश पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, आयरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज मैथ्यू हम्फ्रीज़ पहला ओवर करने आए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. मार्श की गैरमौजूदगी में में ट्रेविस हेड आयरलैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. वहीं, दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को बैकअप के तौर पर श्रीलंका रवाना किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वह कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों जिम्मेदारियां संभाल सकें. मार्श के लिए टूर्नामेंट में टीम के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना संदिग्ध हो गया है, जो महज दो दिनों के भीतर होने वाला है.
ये भी पढ़ें-T20 World Cup 2026 में अचानक हुई स्टीव स्मिथ की एंट्री, कप्तान की चोट ने खोल दी किस्मत
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़.
ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जैम्पा.
Australia has named its XI for its first #t20worldcup match against Ireland.MORE: https://t.co/lugZUFllzJ pic.twitter.com/sIPSZ9C1LV
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 11, 2026
Australia has named its XI for its first #t20worldcup match against Ireland.MORE: https://t.co/lugZUFllzJ pic.twitter.com/sIPSZ9C1LV
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श चोटिल हैं और वह इस मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में ट्रेविस हेड आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी सबसे मजबूत तेज गेंदबाजी तिकड़ी के बिना मैदान में उतर रही है. जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस तीनों ही टीम का हिस्सा नहीं हैं. स्टार्क पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, जबकि कमिंस और हेजलवुड चोट के कारण पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जैम्पा.
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडेयर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज.
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम ज़म्पा, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड.
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग.
ये भी पढ़ें-T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और तगड़ा झटका, पहले मैच से बाहर हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच आज (11 फरवरी) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी, जबकि आयरलैंड की टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आयरलैंड को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका के हाथों 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in