MP Breaking News Highlights: मध्यप्रदेश में आज कहां क्या हो रहा है? एक क्लिक में पढ़ें 11 फरवरी की टॉप खबरें – Zee News

MP News Highlights: मध्य प्रदेश में आज बुधवार को कहां क्या हो रहा है? पॉलिटिक्स और क्राइम से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं. अगर आप हर जिले की सभी बड़ी और छोटी खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं, तो ZeeMPCG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
Trending Photos
MP News Highlights: मध्य प्रदेश में आज बुधवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. पूरे राज्य में तापमान बढ़ रहा है, कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इस बीच रायसेन जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक कई चीजें हो रही हैं. क्राइम और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं. सभी जिलों की छोटी-बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…

 

Add Zee News as a Preferred Source

सौतेले पिता की हैवानियत
बिलासपुर में एक सौतेले पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ  दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग की अचानक से तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने जांच कर पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि की.
 
चाची को बदनाम करने के लिए भतीजी ने रची साजिश
खंडवा से अजीबो-गरीब घटना सामने आई है जहां एक महिला ने अपनी चाची को बदनाम करन के लिए ऐसा पेंतरा अपनाया कि चाची की पूरी जिंदगी तहस-नहस हो गई. आरोपी महिला ने AI की मदद से पीड़िता की अश्लील फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करती थी. 
छात्र की मौत से हड़कंप
बिलासपुर- पीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिला शव. रायगढ़ निवासी युवक सरकंडा में रहकर कर रहा था तैयारी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस.
 
सड़क हादसे में डीआरजी जवान की मौत
जगदलपुर से लगे आसना में बीती रात एक सड़क हादसे में डीआरजी जवान की मौत हो गई, बताया जा रहा है जवान भरत भारती अपनी बाइक से जगदलपुर आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन की ठोकर से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
 
रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद
राजधानी रायपुर में चाकू की नोक पर फिर लूट का मामला आया सामने. प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ हुई लूट. रास्ता भटकने पर सही रास्ता पूछना प्रार्थी और उसके साथी को पड़ा महंगा. चार बदमाशों ने चाकू की नोक पर सोने की अंगूठी, मोबाइल और कैश लूट कर हुए फरार. सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके की घटना. 
 
ग्वालियर में ठगी का बड़ा मामला
ग्वालियर में वाहन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. आरोपी ने सरकारी विभागों और बड़ी कंपनियों में गाड़ी लगवाने के नाम पर लोगों से कार, ट्रक और ट्रैक्टर समेत करीब 35 गाड़ियां किराए पर लीं और फरार हो गया.
 
मध्य प्रदेश में नकल के 7 मामले दर्ज
12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 7 नकल प्रकरण दर्ज
पहले दिन अंग्रेजी विषय में नकल करते पकड़े गए 7 छात्र
6 मामले बैरसिया के निजी स्कूल से आए सामने
कपड़ों के अंदर पर्ची छुपाकर लाए थे छात्र
एक मामला एक सरकारी स्कूल से आया सामने
सीसीटीवी कैमरे पर देख स्कूल भेजे गए स्क्वॉड
9 जिलों के 226 केंद्रों में लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे
 
 
भोपाल में एक्शन में कमिश्नर
नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार एक्शन में
ईरानी डेरे पर देर रात की बड़ी कॉम्बिंग कार्रवाई
रात्रि करीब दो बजे भोपाल पुलिस ने ईरानी डेरे क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त के दौरान दी दबिश
कार्रवाई में पूरे भोपाल जिले के थाना प्रभारी रहे शामिल
लगभग 400 पुलिसकर्मियों का बल रहा तैनात
देर रात की गई इस बड़ी कार्रवाई
बड़ी संख्या में वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
अन्य अपराधियों को भी हिरासत में लिया
 
रायसेन में दर्दनाक हादसा
रायसेन.गढी़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित बच्ची की मौत, देर रात रायसेन सागर मार्ग पर गढ़ी के पास घाटी पर ट्रैक्टर ट्राली, पठरिया धाम से फर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु.
एमपी में बढ़ने लगा पारा
प्रदेश में बढ़ने लगा तापमान. कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक हुआ दर्ज. भोपाल समेत 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक.अगले तीन दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान.
दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से बदला मौसम का रुख. भोपाल में अधिकतम 30. 4 डिग्री सेल्सियस. तो वहीं न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान हुआ दर्ज. इंदौर , ग्वालियर , जबलपुर संभाग में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक.
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News