आज की ताजा खबर, 12 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज Live: ट्रेड यूनियनों का आज भारत बंद…बांग्लादेश में मतदान जारी – Times Now Navbharat

Theme
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
hindi news
india
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [भारत बंद] [संसद का बजट सत्र], [नरवणे की किताब] [बांग्लादेश में चुनाव], [डोनाल्ड ट्रंप] [भारत-यूएस ट्रेड डील] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: देश के 10 से ज्यादा व्यापारी एवं किसान संगठनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। यह भारत बंद सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया गया है। समझा जाता है कि इस भारत बंद से सड़क, रेल और कुछ सरकारी विभाग प्रभावित होंगे। इस भारत बंद के बारे में 10 केंद्रीय व्यापार संघों ने दावा किया है कि उसके इस देशव्यापी हड़ताल में करीब 30 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं, आज भी संसद का बजट सत्र जारी रहेगा और इस दौरान भारत-यूएस ट्रेड डील पर चर्चा जारी रह सकती है। बुधवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर इस डील को लेकर हमला बोला था। उधर, बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। अगस्त 2024 में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद यह पहला चुनाव है। देश भर के 300 संसदीय क्षेत्रों में से 299 में सुबह 7:30 बजे (स्थानीय समय) से मतदान शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक चलेगा। वहीं, पिछले महीने ईरान में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई में मरने वालों की संख्या कम से कम 7,002 हो गई है और कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है। अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी, जिसने नवीनतम आंकड़े जारी किए हैं, ईरान में पहले हुई मौतों की गिनती में सटीक रही है। यह मौतों की पुष्टि के लिए ईरान में कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क पर निर्भर करती है। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
Updated Feb 12, 2026, 09:04 AM IST
आज की ताजा खबर, 12 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज Live: ट्रेड यूनियनों का आज भारत बंद…बांग्लादेश में मतदान जारी

  • आज व्यापारी एवं किसान संगठनों का भारत बंद
  • संसद का बजट सत्र जारी, यूएस-भारत ट्रेड डील पर चर्चा
  • बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी
  • जमात-ए-इस्लामी ने कहा, भारत से चाहते हैं मजबूत संबंध
  • ईरान में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में 7000 की मौत

संसद का बजट सत्र जारी, हंगामे के आसार
ईरान में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में 7000 की मौत
जमात-ए-इस्लामी ने कहा, भारत से चाहते हैं मजबूत संबंध
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी
आज व्यापारी एवं किसान संगठनों का भारत बंद
Earthquake Today: इंडोनेशिया में भूकंप, बिहार और सिक्कम में कांपी धरती; भारत के पड़ोसी देशों में भी लगे झटके
'केंद्रीय करों में हिस्सेदारी में से किसी राज्य का हिस्सा नहीं घटाया…' बजट चर्चा में वित्त मंत्री ने किया साफ
'राहुल के झूठे बयानों को सदन की कार्यवाही से हटाने का अनुरोध करेंगे, आसन को देंगे एक नोटिस' बोले संसदीय कार्य मंत्री
'2013 में WTO में समझौता कर कांग्रेस आई थी, अब नैतिकता की बात न करे'; निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार
एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट; एएआईबी को दिया तीन सप्ताह का समय
Follow Us :
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News