Sambhal News: चंदौसी में सेंट्रल वेयर हाउस पर CBI की रेड, 3 क्वालिटी मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूछताछ जा… – Zee News

Sambhal News: संभल के चंदौसी में सेंट्रल वेयर हाउस पर CBI की रेड की खबर सामने आई है.छापेमारी के दौरान परिसर में हड़कंप मच गया और आरोपित अधिकारियों के आवास पर भी छानबीन की गई.
Trending Photos
सुनील सिंह/संभल: संभल के चंदौसी स्थित केंद्रीय भंडारण निगम (सेंट्रल वेयरहाउस) पर बुधवार रात सीबीआई ने छापा मार की कार्रवाई की. इस दौरान डिपो मैनेजर और तीन क्वालिटी मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सीबीआई की यह कार्रवाई पिछले 10 घंटे से जारी है. यह कार्रवाई गुन्नौर तहसील क्षेत्र के एक राइस मिल मालिक की शिकायत पर की गई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि डिपो मैनेजर और क्वालिटी मैनेजर मानकों पर खरा नहीं उतरने या खराब माल होने पर भी रिश्वत लेकर भंडारण कर देते हैं.

वेयर हाउस के अंदर पूछताछ जारी

संभल से सेंट्रल वेयर हाउस के डिपो मैनेजर और 3 क्वालिटी मैनेजर को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा जाने की जानकारी आ रही सामने आ रही है. ये मामला वेयर हाउस में अनाज रखने के एवज में राइस मिलर्स से रिश्वत लेने का मामला बताया जा रहा है. CBI की टीम आरोपियों को हिरासत में लेकर पिछले 16 घंटे से वेयर हाउस के अंदर कर पूछतांछ रही है. सीबीआई टीम की आरोपियों से पूछताछ अभी भी जारी है. ये मामला चंदौसी थाना इलाके के सेंट्रल वेयर हाउस का है.

Add Zee News as a Preferred Source

वेयरहाउस के अंदर दस्तावेजों की गहन छानबीन
जब सीबीआई टीम बुधवार देर रात सेंट्रल वेयरहाउस पहुंची तब वहां के और सभी गेट बंद कर दिए. टीम ने पूरी रात वेयरहाउस के अंदर दस्तावेजों की गहन छानबीन की. इसके साथ ही, वहां रखे माल की भी जांच की जा रही है. सीबीआई अधिकारी अलग-अलग कमरों में पकड़े गए सभी मैनेजरों से पूछताछ कर रहे हैं.
Meerut News: मेरठ में चल रहा था दवाओं का काला धंधा, 55 लाख की नशीली दवाएं बरामद, गोदाम मालिक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामी बदमाश अमजद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, फायरिंग में दारोगा-सिपाही घायल
 
 
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  UP News और पाएं  UP Breaking News in Hindi    हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News