Feedback
इस समय अलग-अलग प्रकार की हरी सब्जियों की बाजार में खूब भरमार है. लेकिन कई बार सब्जियों के इतने ऑप्शन के बीच हम सही क्वालिटी की सब्जी चुनने में पीछे रह जाते हैं और जल्दबाजी में ऐसी सब्जी ले आते हैं जो खराब निकलती है. ऐसे में अगर आप खरीदारी के वक्त ही थोड़ा सतर्क रहें तो आप भी हमेशा ताजी और साफ सब्जियां ही घर लाएंगे और आपके पैसे बर्बाद नहीं होंगे.
बंद गोभी खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
बंद गोभी परतों वाली सब्जी है जो ऊपर से देखने में एक दम फ्रेश लगती है लेकिन कई बार उसकी परतों के अंदर कीड़े होते हैं और वो अंदर से सड़ी-गली भी होती है. ऐसे में यहां हम आपको बिना कीड़े वाली बंद गोभी चुनने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं.
वजन चेक करें:
बंद गोभी को हाथ में उठाकर देखें. अगर वह अपने साइज के हिसाब से भारी लग रही है तो इसका मतलब है कि वो अंदर से ठोस और ताजी है. हल्की गोभी अक्सर पुरानी होती है और अंदर से खोखली या कीड़ों वाली हो सकती है.
परतों की कसाब :
गोभी ऊपर से बिल्कुल कसी हुई होनी चाहिए. अगर उसकी परतें ढीली हैं या उसमें गैप दिख रहा है तो कीड़ों के अंदर घुसने की संभावना बढ़ जाती है.
बारीक छेद :
गोभी के बाहरी पत्तों को ध्यान से देखें. अगर पत्तों पर छोटे-छोटे छेद दिख रहे हैं तो इसका मतलब है कि कीड़े अंदर हैं. ऐसी गोभी बिल्कुल न लें.
रंग और दाग-धब्बे का भी रखें ध्यान
गोभी का रंग चमकदार हरा या हल्का क्रीम होना चाहिए. काले या भूरे रंग के धब्बे फंगस या कीड़ों के अंडे हो सकते हैं.
अक्सर बहुत बड़े साइज की गोभी अंदर से खोखली या कीड़ों वाली निकलती है. मध्यम साइज की गोभी चुनना हमेशा सुरक्षित रहता है.
ताजी गोभी की महक हल्की और प्राकृतिक होती है. अगर गोभी से किसी तरह की तीखी या सड़ी हुई गंध आ रही है तो उसे न खरीदें.
गोभी को ऊपर से हल्का सा दबाएं. वह पत्थर जैसी सख्त महसूस होनी चाहिए. अगर वो स्पंजी या नरम लग रही है तो वो अंदर से खराब हो सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू