MP News Today Live Updates: मध्य प्रदेश में गुरूवार को कहां क्या हो रहा है? पॉलिटिक्स और क्राइम से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं. अगर आप हर जिले की सभी बड़ी और छोटी खबरों से अपडेटेड रहना चाहते हैं, तो ZeeMPCG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
Trending Photos
MP News Updates: 12 फरवरी को भोपाल में आयोजित क्षमता संवर्धन कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. इसके साथ ही देश के बड़े ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है. जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखने को मिलेगा. वहीं मौसम की बात करें तो मध्यप्रदेश में दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है,जबकि देत रात और सुबह के समय ठंड अभी भी बरकरार है. मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित कई शहरों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक कई चीजें हो रही हैं. क्राइम और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं. सभी जिलों की छोटी-बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…
इंदौर-पीथमपुर आठ लेन कॉरिडोर हुआ पास
इंदौर और पीथमपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि इंदौर-पीथमपुर के बीच बनने वाला 21 किलोमीटर का लंबा आठ लेन का कॉरिडोर पास हो गया है. यह सड़क 2360 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी. खास बात यह है कि यह केवल एक सड़क नहीं होगी बल्कि यह एमपी के औद्योगिक भविष्य में भी अहम योगदान देने वाली है.
मध्यप्रदेश में सोना-चांदी के दाम
सोने के रेट एक दिन चढ़ने के बाद फिर से गिर गए हैं, गुरुवार के दिन सराफा बाजारों में सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है. वहीं चांदी के दामों में बदलाव नहीं दिखा है, चांदी आज भी एमपी के सराफा बाजारों में स्थिरता दिखा रही है. मध्य प्रदेश के सराफा बाजार खुलते ही यहां सोने की कीमतों में गिरावट दिखी है. वहीं चांदी के दामों में फिलहाल उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के सभी सराफा बाजारों में 12 फरवरी के सोने और चांदी के ताजा भाव लागू हो चुके हैं.
भोपाल में 2 दिन पहले बाथरूम में मिला था MBBS छात्रा का शव, परिजनों ने उठाए सवाल
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की एमबीबीएस छात्रा की 2 दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. मध्य प्रदेश के अलीराजपुर की रहने वाली रोशनी का शव बाथरूम में पड़ा था. अब रोशनी के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती. इसके सा ही उन्होंने मामलें की निष्पक्ष जांच की मांग की है. रोशनी के सुसाइड मामले में कोहेफिजा थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन मौत के 2 दिन बाद भी पुलिस कुछ भी स्पष्ट रूप से कहे की स्थिति में नहीं है.
सागर में पहले एक शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड किया फिर लगा ली फांसी
एमपी के सागर से बड़ी खबर है, जहां एक सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जब यहां एक शख्स ने पहले वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी परेशानी बताई और फिर वो फांसी के फंदे पर झूल गया. मामला सागर के काकागंज वार्ड का है यहां रहने वाले 45 साल के शख्स ने बीती रात अपने घर में फांसी लगा ली, घर के लोगों की कुछ आहट समझ आई तो उन्होंने देवेंद्र के कमरे में जाकर देखा तो वो फंदे से झूल रहा था जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था.
जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले सियासत गरमाई है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा कि, आपकी सरकार के बजट सत्र में ऐसे मंत्री उपस्थित रहेंगे जिनकी मंत्री मंडल में उपस्थिति अब उपयोगिता से उत्तर मांग रही है. मंत्री विजय शाह पर देश की बेटी और भारतीय सेना के अपमान के गंभीर आरोप हैं. छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से दर्जनों मासूम बच्चों की मौत हुई लेकिन स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी बजट सत्र में शामिल होंगे। इंदौर में दूषित पानी से कई लोगों की मौत हुई , कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होंगे. यह शर्मनाक की ऐसे मंत्री अभी भी पद पर बने हुए हैं. जीतू पटवारी ने लिखा – यह भी सर्वविदित है की राज्यपाल के अभिभाषण में हकीकत से दूर आंकड़ों का आडंबर प्रस्तुत किया जाएगा
इंदौर में बदमाशों की दबंगई
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बदमाशों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ बदमाश हाथों में डंडे लिए एक दुकान के बाहर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. बदमाशों ने दुकान संचालक को खुलेआम दुकान फोड़ने की धमकी दी. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
दमोह में बैंक में घुसे लुटेरे अलार्म सुनकर भागे
दमोह जिले के हटा में एक बैंक लूट की नाकाम कोशिश वाली वारदात सामने आई है, जहां रात के अंधेरे में लुटेरे बैंक के अंदर घुसे लेकिन इसी दौरान बैंक का अलार्म बजा और लुटेरे बिना कुछ किए ही चलते बने. मामला जिले के हटा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का है जहां बीती रात बैंक के तेज अलार्म ने आसपास के लोगों और गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को एलर्ट कर दिया और जब पुलिस ने देखा तो बैंक के पिछले हिस्से में तोड़फोड़ थी, रात में ही बैंक कर्मियों को बुलाया गया और जब अंदर देखा तो बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से ये साफ हो गया कि बैंक के अंदर लूट के इरादे से लुटेरे गए थे.
मनगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट के मामले में वांछित दो आरोपियों को अवैध नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 31 ऑनरेक्स कफ सिरप, एक महिंद्रा XUV 300 कार और नगदी जब्त की गई है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है.
सिवनी में दर्दनाक हादसा
सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरवानी से तिरोड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
जबलपुर के पनागर पनागर में बस स्टॉप पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव
जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनोदा बाईपास के पास एक बस स्टॉप पर करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं मिले हैं, हालांकि पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का अनुमान है कि यह शव करीब 12 से 24 घंटे पुराना हो सकता है.
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में 1 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में 1 मई से शुरू डिजिटल जनगणना शुरू होने जा रही है. हर व्यक्ति को जानकारी देना अनिवार्य होगा. साथ ही गलत सूचना देने पर तीन साल तक सजा का प्रावधान है. पेपरलेस गणना के लिए भोपाल में अफसरों की ट्रेनिंग 16 फरवरी से शुरू होगी. भोपाल में डिप्टी कलेक्टर भुवन गुप्ता को इस महाभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई. सरकारी कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए मकान, परिवार और व्यक्तिगत जानकारी जुटाएंगे. डेटा रियल-टाइम में सुरक्षित पोर्टल्स पर अपलोड होगा जनगणना के दौरान हर 1000 लोगों पर एक प्रगणक तैनात रहेगा एक मई से प्रगणक पहले मकान की जानकारी दर्ज करेगा.
आज से भोपाल-ओरछा हेलिकॉप्टर सेवा शुरू
मप्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएमश्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा ओरछा में आज से शुरू की जा रही है. यह हेलिकॉप्टर सेवा भोपाल से चंदेरी होते हुए ओरछा तक संचालित होगी। ओरछा हेलीपैड पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर की गई. इसेक लिए प्रति व्यक्ति 6500 रुपए किराया रहेगा.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
भोपाल में आयोजित क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ सीएम करेंगे. वहीं उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे सुबह 9:45 बजे उज्जैन से भोपाल रवाना होंगे. सुबह 10:45 बजे विज्ञान भवन में राष्ट्रीय शोधार्थी संगम-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे.दोपहर 1:15 बजे रवींद्र भवन में क्षमता निर्माण कार्यशाला में शामिल होंगे, शाम 6:45 बजे भोपाल से ग्वालियर रवाना होंगे, शाम 7:35 बजे ताज ऊषा किरण पैलेस ग्वालियर – स्थानीय कार्यक्रम, रात 8:50 बजे ग्वालियर से भोपाल पहुंचेंगे, रात 9:50 बजे भोपाल निवास पहुंचेंगे.
भारत बंद का एमपी में भी असर
मध्यप्रदेश में इसका असर साफ देखा जा सकता है. सरकारी और निजी बैंक, बीएसएमएल, बीमा कंपनियां और डाकघरों जैसे केंद्रीय कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो सकता है. हालांकि अधिकारियों के अनुसार रेल परिवहन पर इस हड़ताल का कोई खास असर नहीं पड़ने की संभावना है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.