Feedback
पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ की अब नई पहचान अनाया बांगड़ है. अनाया बांगड़ ने अब अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण फैसले को सार्वजनिक करते हुए बताया है कि वह 14 मार्च को बैंकॉक में जेंडर-रिसाइनमेंट सर्जरी (Gender reassignment surgery) करवाने जा रही हैं. अनाया ने बाकायादा एक वीडियो में यह जानकारी दी.
अनाया ने कहा यह सर्जरी उन जैसी कई ट्रांसवूमन को कंर्फटेबल महसूस करने में मदद करती हैं. वहीं उन्होंने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लिखा और अपने निर्णय के बारे में जानकारी दी.
A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)
उन्होंने इस निर्णय को लेकर विस्तार से कहा कि यह कोई अचानक या भावनात्मक रूप से लिया गया कदम नहीं, बल्कि कई वर्षों की सुनियोजित और चिकित्सकीय रूप से निर्देशित प्रक्रिया का परिणाम है.
अनाया के अनुसार-पिछले कई सालों में उन्होंने मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, नियमित थेरेपी, हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT), विस्तृत मेडिकल असेसमेंट और दो पूर्व जेंडर-अफर्मिंग प्रक्रियाओं से गुजरकर इस चरण तक पहुंच बनाई है. हर कदम कानूनी ढांचे और मेडिकल विशेषज्ञों की निगरानी में पूरा किया गया.
उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रांजिशन एक संरचित, डॉक्यूमेंटेड और पेशेवर मार्गदर्शन में चलने वाली प्रक्रिया है, जिसे अक्सर लोग गलत तरीके से समझ लेते हैं. यह निर्णय लंबे आत्ममंथन, तैयारी और चिकित्सकीय सलाह के बाद लिया गया है.
अनाया ने बताया कि उनकी सर्जरी प्रसिद्ध सर्जन डॉ. चेट्टावुट द्वारा बैंकॉक में (Dr. Chettawut in Bangkok) की जाएगी और यह स्किन ग्राफ्ट वैजिनोप्लास्टी प्रक्रिया होगी. इस सर्जरी के बाद रिकवरी लंबी हो सकती है और पूरी तरह से ठीक होने में लगभग एक वर्ष तक का समय लग सकता है.
इस यात्रा में परिवार का साथ उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने परिवार, खासकर पिता का इमोशनल और फाइनेंशियल सपोर्ट प्राप्त है जो उनके लिए बेहद मायने रखता है.
अनाया ने अपने बयान में कहा कि यह कदम किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने भीतर की पहचान और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए है,ताकि वह आखिरकार अपने शरीर में सहज और घर जैसा महसूस कर सकें.
उन्होंने यह भी बताया कि वह इस पूरी यात्रा और रिकवरी को जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ डॉक्युमेंट करेंगी, कि लोग इस प्रोसेस को समझ सकें.
A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)
क्या होती है Gender reassignment surgery ?
Gender assignment surgery को हिंदी में लिंग परिवर्तन सर्जरी, जेंडर अफर्मेशन सर्जरी या सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी भी कहते हैं. कुछ लोग जन्म के समय जो लिंग (जेंडर) असल में होता है, उससे खुद को मैच नहीं कर पाते हैं. उनको दो चीजें लगती हैं
मैं तो लड़की हूं लेकिन शरीर लड़के जैसा है (ट्रांस वुमन)
या मैं तो लड़का हूं लेकिन शरीर लड़की जैसा है (ट्रांस मैन)
इस वजह से उन्हें बहुत मानसिक तकलीफ होती है, जिसे जेंडर डिस्फोरिया कहते हैं.
लिंग परिवर्तन सर्जरी का मतलब है, डॉक्टर सर्जरी करके शरीर को उस व्यक्ति की असली जेंडर पहचान के हिसाब से बदल देते हैं, ताकि शरीर और मन दोनों एक जैसे लगें और व्यक्ति को सुकून मिले. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इनमें ऊपर (छाती) और नीचे (जेनिटल) की सर्जरी शामिल हैं, जो ट्रांसजेंडर और नॉन-बाइनरी लोगों के लिए ट्रांज़िशन के जरूरी और अक्सर जान बचाने वाले हिस्से हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू