जयमाला पहनाई, दावत उड़ाई…. 7 फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने मारी पलटी, मथुरा में टूटा दो सगी बहनों का अरमान – Zee News

Mathura News: राजस्थान से दो भाइयों की बारात मथुरा के गोवर्धन में आई थी. इस दौरान दूल्हे की हरकत से पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया. 
Trending Photos
Mathura News: मथुरा में अजब गजब मामला सामने आया है. यहां थाना गोवर्धन के गांव पेठा में उस समय सन्नाटा पसर गया, जब शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद ऐन वक्त पर दूल्हा स्टेज से फरार हो गया. राजस्थान से बारात आई थी. दूल्हे ने दो सगी बहनों के अरमानों पर पानी फेर दिया. 

जयमाला हुई, पर सात फेरे नहीं हो सके
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के कामा (सतवास गांव) से दो भाई बारात लेकर गांव पेठा आए थे. घर में दो सगी बहनों की शादी को लेकर उत्सव का माहौल था. बारात का भव्य स्वागत हुआ. दावत हुई और दोनों जोड़ों ने धूमधाम से एक-दूसरे को जयमाला भी पहनाई. जैसे ही हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार फेरों का समय आया, बड़े दूल्हे विक्रम ने एक ऐसी साजिश रची जिसने सबको स्तब्ध कर दिया. 

बहाना बनाकर हुआ रफूचक्कर
फेरों के लिए मंडप में जाने से ठीक पहले दूल्हे विक्रम ने ‘पेशाब’ जाने का बहाना बनाया. वह स्टेज से उतरा और भीड़ का फायदा उठाकर अंधेरे में गायब हो गया. काफी देर तक जब वह नहीं लौटा, तो परिजनों की धड़कनें बढ़ गईं. खोजबीन करने पर पता चला कि दूल्हा गांव की सीमा से बाहर भाग चुका है. इसके बाद लड़की पक्ष ने अपनी छोटी बेटी की भी शादी करने से इनकार कर दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

दूल्हे का इंतजार करती रहीं दुल्हन 
घटना के बाद दुल्हन के भाई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. दुल्हन के भाई ने कहा कि हमारी बहनों के लिए यह दिन सबसे खास था. हमने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर इंतजाम किए थे, लेकिन लड़का शादी के मंडप से भाग गया. मेहंदी लगाकर दुल्हन दूल्हे का इंतजार ही करती रह गईं. 
पुलिस ने शुरू की जांच
लड़की पक्ष की शिकायत पर गोवर्धन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दूल्हा पक्ष के कुछ करीबियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी दूल्हे की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और उचित कानूनी धाराओ में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. 
इस पर बनी सहमति
बुधवार को दिनभर दोनों पक्षों और समाज के गणमान्य लोगों की पंचायत बुलाई गई. घंटों चली पंचायत में फैसला लिया गया कि लड़के पक्ष वाले लड़की पक्ष का पूरा दिया गया सामान वापस करेगा. साथ ही लड़की पक्ष को 13 लाख 50 हजार रुपये देने पर भी सहमति बनी. इसके बाद लड़के पक्ष को जाने दिया गया. 
 
यह भी पढ़ें : Mahoba Unique Wedding: न घोड़ी…न कार…न ही हेलीकॉप्टर, बैलगाड़ी पर होकर सवार दुल्हनिया लेने पहुंचे दूल्हे राजा; देखने वालों की उमड़ी भीड़
यह भी पढ़ें :  Pratapgarh News: शादी कराइए, तभी उतरूंगा…गर्लफ्रेंड के प्यार में वीरू बन बैठा नाबालिग, हाईटेंशन तार से 40 मिनट झूलता रहा
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News