Rashifal 11 February 2026: आज बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, पढ़ें 11 फरवरी 2026 का राशिफल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Rashifal 11 February 2026: आज 11 फरवरी 2026, दिन बुधवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशि जातकों के लिए दिन कैसा रहने वाला है? इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 11 फरवरी 2026 का राशिफल.
मेष राशि (Aries) – आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. आपका दिन लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय गुजार सकते हैं.
वृषभ राशि (Taurus) – कोई कर्ज ले रखा है तो इसे चुकाने में दिक्कत आ सकती है. आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अपने शौक पूरे कर सकते हैं. जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें इससे वह नाराज हो सकती है.
मिथुन राशि (Gemini) – मिथुन राशि के कारोबारियों को लाभ हो सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में आप खुद को परेशान महसूस कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ बातचीत करें.
कर्क राशि (Cancer) – कर्क राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ मिल सकता है. आपको परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है. जीवनसाथी आपको खुश करने का प्रयास करेगा.
सिंह राशि (Leo) – कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे. आप दिनभर परेशान रह सकते हैं. वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
कन्या राशि (Virgo) – कन्या राशि के लोगों की कमाई में इजाफा हो सकता है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा.
तुला राशि (Libra) – आप दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं इससे आपका खर्च हो सकता है. अचानक से कोई उपहार मिल सकता है. वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio) – यात्रा और मौज-मस्ती से आपका दिन अच्छा रहेगा. पारिवारिक कारणों से निराशा हाथ लग सकती है. पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है.
धनु राशि (Sagittarius) – किसी अच्छी खबर के मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn) – धनलाभ होने से आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं. आपकी किसी आदत के कारण प्रेमी नाराज हो सकता है. शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ शांत दिन बिताएं.
कुंभ राशि (Aquarius) – कुंभ राशि के लोग यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा के कारण आप थक सकते हैं. आपको वित्तिय लाभ मिल सकता है. आपका रिश्ता मजबूत होगा.
मीन राशि (Pisces) – सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. आप अपने काम पर ध्यान दें (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News