कृपया धैर्य रखें।
दैनिक जागरण नीलसन बुकस्कैन ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 की हिंदी बेस्टसेलर सूची जारी की है, जिसमें कविता श्रेणी की लोकप्रिय पुस्तकें शामिल हैं। यह सूची हिंद …और पढ़ें
सीपियां से लेकर इश्क बगावत तक ये पुस्तकें रहीं जागरण की बेस्टसेलर किताब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दैनिक जागरण नीलसन बुकस्कैन के द्वारा वर्ष की हर तिमाही में जारी होने वाली बेस्टसेलर सूची, एक सार्थक प्रयास है। साथ ही दैनिक जागरण हिंदी बेस्टसेलर, हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की लोकप्रियता एवं बिक्री के बारे में जानकारी का एकमात्र प्रामाणिक तंत्र भी है।
हिंदी बेस्टसेलर की अवधारणा की शुरुआत दैनिक जागरण हिंदी बेस्टसेलर सूची द्वारा ही मूर्तरूप ले सकी है। इससे हिंदी साहित्य के बाजार को विकसित और विस्तृत होने की संभावना को बल मिलेगा।
बेस्टसेलर की यह सूची चार श्रेणियों में होती है – कथा, कथेतर, कविता और अनुवाद। दैनिक जागरण नीलसन बुकस्कैन बेस्टसेलर में उन्हीं किताबों को शामिल किया गया है जिन का पहला संस्करण 1 जनवरी, 2020 या उसके बाद प्रकाशित हुआ है।
1.सीपियां-1770908954296.jpg)
लेखक: जावेद अख्तर
प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन
तुलसी, कबीर जैसे विद्वान कवियों ने अपने दोहों के माध्यम से ज्ञान और शिक्षाओं को सामने रखा था। जावेद अख्तर ने उनके कुछ प्रमुख दोहों को नए सिरे से सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया है।
2.चाय-सी मोहब्बत-1770909090118.jpg)
लेखक: परितोष त्रिपाठी
प्रकाशक: हिंद युग्म
चाय और मोहब्बत दोनों में गर्माहट होती है, जब ये मिल जाएं तो तन-मन नई ऊर्जा और उत्साह से भर उठता है। भावनाओं की यही गर्माहट दिखती है परितोष त्रिपाठी के इस कविता संग्रह में।
3.घर के वास्ते
लेखक: स्वयं श्रीवास्तव
प्रकाशक: युवान बुक्स
यह स्वयं का पहला काव्य संग्रह है। वह अपने समय की वास्तविक समस्याओं को उठाते हैं। उनकी कविताओं में युवा मन की बेकरारी, प्रेम, असफलताबोध व सौंदर्य आकांक्षा देखने को मिलती है
4.ईश्वर और बाजार
लेखक: जसिंता केरकेट्टा
प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन
आदिवासी जनजीवन पर मंडराते खतरों को पहचानना, सीधे-सरल शब्दों में अंकित करना और जंगलों-पहाड़ों की तरफ बढ़ते विकास की आक्रामक मुद्राओं का सशक्त प्रतिवाद गढ़ना उनकी विशेषता है।
5.इश्क बगावत
लेखक: रितेश रजवाड़ा
प्रकाशक: हिंद युग्म
यह एक युवा लड़के की यात्रा है। एक ऐसी यात्रा जो मोहब्बत और क्रांति की जुड़ती हुई हथेलियों के बीचोंबीच से गुजरती है। यह आपको भागमभाग भरी जिंदगी से खींचकर दोबारा कालेज लाइफ तक पहुंचा देती है।
च्यवनप्राश है हर भारतीय की जिंदगी का हिस्सा, रोगों को कम करे और एनर्जी को बढ़ाए