IND vs NAM Live Cricket Score: 210 रन चेज करने उतरी नामीबिया, लौरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिनक मैदान पर – Jagran

India vs Namibia Live Score: टी20 विश्‍व कप 2026 के 18वें मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना नामीबिया से हो रहा है। यह मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया के कप्‍तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैस‍ला लिया है।
दूसरी जीत पर होगी भारत की नजर।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Namibia Live cricket Score: टी20 विश्‍व कप 2026 के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम आज नामीबिया से टकरा रही है। टूर्नामेंट का यह 18वां मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया के कप्‍तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैस‍ला लिया है। भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए हैं। संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की प्‍लेइंग 11 में वापसी हुई है। 

सूर्यकुमार यादव की कप्‍तान वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में अमेरिका को मात दी थी। दूसरी ओर दिल्‍ली के मैदान पर ही नीदरलैंड ने नामीबिया को मात दी थी। अब जहां टीम इंडिया जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से उतरी है तो वहीं नामीबिया की नजर जीत की पटरी पर लौटने पर है। 
नामीबिया की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। लौरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिनक अपनी टीम को अच्‍छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। नामीबिया को जीत के लिए 210 रन बनाने हैं।
20वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह कैच आउट हुए। उन्‍होंने 6 गेंदों का सामना किया और 1 रन ही बना सके। ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। सिंह ने 2 गेंदों पर 2 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती 1 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया को जीत के लिए 210 रनों की दरकार है। आखिरी 2 ओवर में भारत के 5 विकेट गिरे और इस दौरान 5 रन ही बने। 
19वें ओवर में भारत को 3 झटके लगे। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के बाद अक्षर पटेल भी पवेलियन लौट गए। अक्षर का खाता तक नहीं खुला। गेरहार्ड इरास्मस ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। 
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या कैच आउट हुए। अगली ही गेंद पर शिवम दुबे रन आउट हो गए। उनके और रिंकू सिंह के बीच तालमेल में कमी देखने को मिली और अंत में दुबे को पवेलियन लौटना पड़ा। दुबे ने 16 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। 
19वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्‍स लगाकर हार्दिक पांड्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 27 गेंदों पर यह फिफ्टी लगाई। हालांकि, अगली गेंद पर भी सिक्‍स लगाने के प्रयास में हार्दिक कैच आउट हो गए। उन्‍होंने 28 गेंदों पर 52 रन जड़े। इस दौरान ऑलराउंडर ने 4 चौके और 4 छक्‍के लगाए। 
15 ओवर का खेला समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन है। हार्दिक पांड्या 26 और शिवम दुबे 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। यहां से दोनों हवाई फायर का प्रयास करेंगे और भारत का स्‍कोर 200 के पार ले जा सकते हैं। 
भारतीय टीम ने 2 विकेट जल्‍दी गंवा दिए हैं। 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर तिलक वर्मा अपना विकेट गंवा बैठे। तिलक ने 3 चौके की मदद से 21 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने के लिए शिवम दुबे मैदान पर आए हैं।
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव स्‍टंपिंग आउट हुए। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह अपना विकेट गंवा बैठे। भारतीय कप्‍तान ने 13 गेंदों पर 12 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 1 सिक्‍स लगाया। अब 5 नंबर पर हार्दिक पांड्या बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। 
8वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में ईशान किशन कैच आउट हुए। गेरहार्ड इरास्मस ने उन्‍हें अपने जाल में फंसाया। ईशान ने 24 गेंदों पर 61 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 5 छक्‍के लगाए। अब सूर्यकुमार यादव बल्‍लेबाज करने आए हैं।
ईशान किशन ने 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। इस दौरान वह 5 चौके और 4 छक्‍के लगा दिए हैं। 6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। ईशान ने छठे ओवर में 4 छक्‍के और 1 चौका लगाया। तिलक वर्मा 8 गेंदों पर 13 रन बना चुके हैं।
टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू ने अच्‍छी शुरुआत दिलाई। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्‍होंने सिक्‍स लगाया। इसके बाद दूसरे ओवर में उन्‍होंने 2 छक्‍के और 1 चौका लगाया। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर संजू कैच आउट हो गए। उन्‍होंने 8 गेंदों पर 22 रन की तूफानी पारी खेली। 
टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन और ईशान किशन मैदान पर आ गए हैं। नामीबिया की ओर से रूबेन ट्रम्पेलमैन पहला ओवर कर रहे हैं। आज भारत की नजर बड़े स्‍कोर पर है। 
भारतीय प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं। अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है। वहीं सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।
ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्‍तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो। 
भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के 18वें मैच में आज टकरा रही हैं। यह मुकाबला दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया के कप्‍तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैस‍ला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्‍लेबाजी करती नजर आएगी। नामीबिया की टीम में 3 बदलाव हुए हैं। 
लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्‍तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो। 
ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। 
भारतीय प्‍लेइंग 11 में आज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। बीमारी के कारण वह अमेरिका के खिलाफ मुकाबला नहीं खेले थे। अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं। अगर बुमराह की वापसी होती है तो मोहम्‍मद सिराज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। 
भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा की तबियत बिगड़ गई थी, ऐसे में मंगलवार को उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बुधवार को उन्‍हें डिस्‍चार्ज कर दिया गया था। तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में उनकी सेहत पर अपडेट भी दिया था। अभिषेक भले ही ठीक हो गए हों, पर आज के मुकाबले में वह आराम कर सकते हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। ऐसे में संजू के पास अपने आप को साबित करने का अच्‍छा मौका है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका बल्‍ला फेल रहा था। 
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्‍तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, मालन क्रुगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट। 
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर। 
दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। टी20 विश्‍व कप 2026 के 18वें मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। यह मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा। 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News