IND vs NAM T20I World Cup 2026 Live Score: टीम इंडिया को लगातार दूसरे मुकाबले में मिली बड़ी जीत, पांड्या बल्ले के बाद गेंद से भी छाए – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND vs NAM T20I World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इंजरी से जूझ रही टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती है. वहीं नामीबिया की टीम फिलहाल चैंपियन टीम भारत को टक्कर देने पर जोर देगी. नामीबिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए.
भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला शाम को 7 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. इस मुकाबले को सभी फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर सभी भारतीय भाषाओं के साथ इंग्लिश में भी देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर इस मुकाबले का आनंद जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. फ्री में फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का मजा उठा सकते हैं. 
टीम इंडिया: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
नामीबिया टीम: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा मदद मिलती है. जिसके कारण ही इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनते हुए देखा जा सकता है. टीम इंडिया के पास कई मैच विनर बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. ऐसे में इस पिच पर रनों की बारिश हो सकती है. तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत स्विंग शुरुआत में मिल सकती है, लेकिन बाद में गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ मैदान पर नहीं होता है. ओस के कारण पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी ज्यादा आसान हो जाएगी.   
एक्यूवेदर के अनुसार, गुरुवार को सुबह टेंपरेचर 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, लेकिन साथ ही हवा की क्वालिटी खतरनाक रहने की उम्मीद है. दोपहर के बाद टेम्परेचर 25 डिग्री तक बढ़ जाएगा और फिर शाम को मैच के समय 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. दिन और रात में भी वातावरण थोड़ा धुंधला और खराब रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है. 
अब तक टी20 फॉर्मेट में भारत और नामीबिया के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है. जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. ये मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में आयोजित हुआ था. हाल में ही नामीबिया को इंडिया ए की टीम ने भी हराया है.  
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…

हार्दिक पांड्या ने अपने आखिरी ओवर में बैक टू बैक 2 विकेट हासिल करके मैच को जल्दी खत्म करने का प्रयास किया है. नामीबिया की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी.
जसप्रीत बुमराह का आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को टूर्नामेंट में पहला विकेट मिला है. उन्होंने रूबेन ट्रम्पेलमैन को 6 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई.
नामीबिया की टीम ने छठा विकेट गंवा दिया है. मालन क्रूगर भी 5 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. टीम इंडिया अब जीत के बेहद करीब नजर आ रही है.
नामीबिया की टीम ने बैक टू बैक विकेट गंवा दिए हैं. गेरहार्ड इरास्मस 18 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही नामीबिया की टीम बड़ी मुश्किल में फंस गई है.
वरुण चक्रवर्ती के ओवर में नामीबिया ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही है. टीम इंडिया फिलहाल मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.
नामीबिया की टीम को दूसरा झटका लगा है. लोरेन स्टीनकैंप 29 रनों के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. टीम इंडिया को वापसी का एक और मौका मिल गया है.
नामीबिया की टीम ने पावरप्ले में ही 57 रन बना लिए हैं. वहीं उनका सिर्फ 1 विकेट ही गिरा है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. भारत को अब स्पिनरों पर बहुत ज्यादा भरोसा है.
नामीबिया की टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है. जान फ्रिलिंक को 22 रनों के स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया का भी खाता खुल गया है.
नामीबिया की टीम 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. लोरेन स्टीनकैंप और जान फ्रिलिंक सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं हार्दिक पांड्या पहला ओवर फेंक रहे हैं.
टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए हैं. ईशान किशन के बाद हार्दिक पांड्या ने भी शानदार अर्धशतक जड़े हैं. नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरास्मस ने 4 विकेट अपने नाम किया.
टीम इंडिया ने 19वें ओवर में 3 विकेट गंवा दिया. गेरहार्ड इरास्मस के ओवर में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल पवेलियन लौटे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया बहुत ही मुश्किल में आ गई है.
हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर जिम्मा है. दोनों भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. 14.2 ओवर में भारत का स्कोर 157/4 है.
तिलक वर्मा आउट हो गए हैं. वह खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 21 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. उन्हें जेजे स्मिथ ने चलता किया.
टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर बर्नार्ड शोल्ट्ज का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया अब मुश्किल में नजर आ रही है.
धमाकेदार अर्धशतक लौटने के बाद ईशान किशन कप्तान गेरहार्ड इरास्मस का शिकार बने हैं. ईशान किशन 24 गेंदों में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. तिलक वर्मा फिलहाल अकेले नजर आ रहे हैं.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत मिली है. भारत मैच में बहुत आगे निकल गया है.
टीम इंडिया को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 8 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. बेन शिकोंगो ने अपनी टीम का खाता खोला है.
टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है. संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों ही सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं रूबेन ट्रम्पेलमैन पहला ओवर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं.
लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो.
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
नामीबिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसके कारण भारत पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं.
बीमार होने के कारण जसप्रीत बुमराह पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे. अब सभी उम्मीद लगा रहे हैं कि नामीबिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है.
टीम इंडिया इंजरी से जूझ रही है. फिलहाल दोनों ही सलामी बल्लेबाज इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है.
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की इंजरी को देखते हुए सभी फैंस परेशान हैं. अब हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग 11 चुनने में भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक टीम इंडिया इंजरी से बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही है. ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट नहीं नजर आ रहे हैं, तो वहीं जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा बीमार हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News