'पत्नी मुझे नीले ड्रम में मार देती, इससे पहले…' बरेली में डबल मर्डर केस में खुलासा, आरोपी ने सुनाई पूरी कहानी – AajTak

Feedback
‘पत्नी मुझे नीले ड्रम में डालकर मारने वाली थी. ऐसा करने से पहले ही मैंने उसे रास्ते से हटा दिया… हत्या कर दी…’ ये सनसनीखेज कहानी बरेली में दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने सुनाई. बरेली पुलिस ने 13 महीने बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया. जब पूरा मामला सामने आया तो पुलिस भी चौंक गई.
दरअसल, थाना क्योलड़िया इलाके में डेढ़ साल पुराने किशोरी के लापता होने के मामले में ये खुलासा हुआ है. पुलिस ने किशोरी की हत्या और साल 2017 में एक महिला की हत्या के आरोप में सलीम हुसैन और आसिम उर्फ अमित उर्फ डॉ. बंगाली को पकड़ा है. दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे, जिन्हें 11 फरवरी को भौआ बाजार के आगे बौरिया कट से दबोच लिया गया.
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्राम सतवन पट्टी के रहने वाले अजीज अहमद ने 8 जनवरी 2025 को अपनी 16 साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत से गुथी हुई सिर की चोटी, कपड़े व हड्डियां बरामद हुईं. 
डीएनए जांच के जरिए पता चला कि वो अजीज अहमद की ही बेटी थी. इसके बाद मोबाइल सीडीआर विश्लेषण में गांव के ही सलीम हुसैन की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं. किशोरी से उसकी कई बार बातचीत और घटना वाली रात लोकेशन एक ही जगह पर पाई गई.
पॉलीग्राफ टेस्ट से घबरा गया आरोपी
पुलिस ने कोर्ट की अनुमति से सलीम का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की. नोटिस मिलने के बाद सलीम फरार हो गया. इसी दौरान जांच में सामने आया कि वह भौआ बाजार स्थित एक क्लीनिक में आसिम उर्फ डॉ. बंगाली के साथ काम करता था. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कलकत्ता भागने की तैयारी में थे और पैसों का इंतजार कर रहे थे, तभी दबोच लिए गए.
यह भी पढ़ें: 15 लाख लेकर बीच बाजार मारी थी गोली…,देहरादून के अर्जुन शर्मा हत्याकांड में दो भाई गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि पूछताछ में सलीम ने कबूल किया कि किशोरी को रात में बुलाकर गन्ने के खेत में ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी. शव को खेत में फेंक दिया और मोबाइल नदी में बहा दिया.
2017 में कर ली थी हत्याकांड की प्लानिंग
डॉ. बंगाली ने साल 2017 में अपनी पत्नी रजनी की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकारी. आरोप है कि पत्नी से विवाद के चलते उसने सलीम के साथ मिलकर कैलाश नदी किनारे गला दबाकर हत्या की और शव दफना दिया. इस संबंध में थाना भुता में केस दर्ज है. सलीम हुसैन पर लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज हैं. वर्तमान में दो हत्याओं में नामजद है. आसिम उर्फ अमित उर्फ डॉ. बंगाली मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. वह अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में पत्नी की हत्या में आरोपी है.
पूरे मामले को लेकर एसपी ने क्या कहा?
एसपी ने कहा कि यह पूरा मामला थाना क्लोडिया से संबंधित है. अजीज अहमद ने अपनी 16 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस घटना का खुलासा करने के लिए टीम लगाई गई थी. 13 महीने बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. इसमें अन्य केस का भी खुलासा हुआ है. एक हत्या साल 2017 में की गई थी, उसका भी पता चला है. इस हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. 
आरोपी ने पुलिस के सामने कहा कि मैं कोई तंत्र विद्या नहीं करता हूं. मैंने उसका दुपट्टा से गला दबा दिया था. करीब 16 साल पहले हमारी शादी हुई थी. साल 2006 में दिल्ली में मुलाकात हुई थी. वहां हम प्रैक्टिस करते थे. वह दवाई लेने के लिए एक बार आई थी. तभी मुलाकात हुई थी. मेडिकल में डिप्लोमा आरएमपी किया है. वह लड़की बहुत गलत थी. वह मुझे मार देती, इससे पहले मैंने उसे मार दिया. जैसे नीली ड्रम वाली कहानी हुई थी, वैसा मेरे साथ होता.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News