ग्वालियर: ट्यूशन से लौट रहे 6 साल के मासूम को आवारा सांड ने मारी टक्कर, सिर पर आए 25 टांके, – AajTak

Feedback
ग्वालियर में आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला मुरार क्षेत्र के त्यागी नगर का है, जहां एक आवारा सांड ने 6 साल के मासूम गोविंद लक्षकार पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई और उसे 25 टांके लगाने पड़े. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
जानकारी के अनुसार यह घटना 9 फरवरी की है. गोविंद लक्षकार त्यागी नगर में कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था. इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया. सांड ने बच्चे को बेरहमी से पटकना शुरू किया और फिर उसे घसीटते हुए सड़क पर ले गया.
मुरार के त्यागी नगर में आवारा सांड का हमला
घटना के समय गोविंद के साथ उसकी बहन नंदनी भी मौजूद थी. उसने बच्चे पर हमला होते देख जोर-जोर से चीख पुकार मचाई. उसकी आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को भगाया. इसके बाद घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आवारा मवेशियों से बढ़ाई स्थानीय लोगों की चिंता
डॉक्टरों के अनुसार गोविंद के सिर में गहरी चोट आई थी, जिसके चलते 25 टांके लगाने पड़े. इसके अलावा उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं. इलाज के बाद मासूम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. यह घटना एक बार फिर ग्वालियर में आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या को सामने लाती है. स्थानीय लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News