Bihar Breaking News: दानापुर छात्रा मौत मामले की जांच के लिए SIT टीम का गठन कर दिया गया है. घटनास्थल पर लगे CCTV में छात्रा दिखाई दे रही है. इसमें वो हड़बड़ी में सीढ़ियों पर जाती दिख रही है. उसके पीछे 2 लड़के भी हैं. थोड़ी देर बाद छात्रा बिल्डिंग से नीचे गिरती दिख रही है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: पटना में नीट छात्रा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि अब एक नया मामला सुर्खियों में आ गया है. यहां दानापुर के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एम्स गोलंबर के पास स्थित एक निजी हॉस्टल की छत से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई. आनन-फानन में उसे एम्स (AIIMS) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. जिसके बाद सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT टीम का गठन कर दिया है.
Bihar Breaking News Live: 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग
बिहार में बढ़ाए गए 65 फीसदी आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर संसद भवन परिसर में शुक्रवार को सियासी घमासान देखने को मिला. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ‘आरक्षण चोरी’ का आरोप लगाया और जमकर प्रदर्शन किया.
Bihar News Today Live Updates: दानापुर कांड में सीबीआई जांच की मांग
पटना के दानापुर इलाके में 12वीं क्लास की छात्रा की संदिग्ध हालत में हॉस्टल की छत से छत से गिरकर मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले में फुलवारीशरीफ के पूर्व विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने पटना एम्स गोलंबर के पास सड़क जाम करके प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई से इस मामले की जांच करने की मांग की है.
Bihar News Today Live Updates: विपक्ष के लिए राजनीतिकरण करना आसान- RLM विधायक
RLM विधायक माधव आनंद ने फुलवारिशरीफ की घटना पर कहा घटना कहीं भी घटती है तो उसका राजनीतिकरण करना विपक्ष के लिए आसान होता है. सरकार ही मंशा है कि अपने राज्य में कोई घटना नहीं हो. गृह मंत्री लगातार लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने के लिए काम कर रहे हैं. जो भी घटना हुई है, शासन उसपर काम कर रही है. वहीं तेजस्वी के सदन से गायब रहने पर कहा कि विपक्ष के नेता हमें कैसे मिले हैं, अनुमान लगाइए. सदन महत्वपूर्ण जगह होता है. जहां आप बातों को गंभीरता से रख सकते हैं. सीएम नीतीश सबसे पहले सदन में आते हैं और विपक्ष के नेता गायब हैं.
Bihar News Today Live Updates: नदी किनारे युवक की सिर कटी लाश बरामद
सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सुरसर नदी किनारे एक अज्ञात युवक का सिर कटा हुआ शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही आस पास लोगों की भीड़ जुट गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सहरसा एसपी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच तहकीकात शुरू कर दी है. मौके पर पहुंचे डॉग स्कॉयड की मदद से मृतक का कटा हुआ सिर नदी किनारे ही कुछ दूरी से बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बेरहमी से युवक की हत्या कर सिर और धर अलग – अलग जगह पर फेंक दिया है. इधर घटना स्थल पर पहुचे सहरसा एसपी हिमांशु ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नदी किनारे सिर कटा हुआ शव पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुची है FSL और डॉग स्कॉयड की टीम को बुलाया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई है.
Bihar News Today Live Updates: आरा में बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को गोली मारी
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी. जख्मी अधेड़ को गोली दाहिने पैर में घटना के पास लगी है. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. गजराजगंज ओपी पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जख्मी बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी जुम्माद्दीन के 50 वर्षीय पुत्र शौकत अली है. इस मामले में गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा ने बताया कि जख्मी पैदल जा रहे थे. तभी बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश द्वारा पहले उनके साथ मारपीट की गई. इसके बाद गोली मार दी गई. हालांकि गोली किस कारण मारी गई है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है.
Bihar News Today Live Updates: सहरसा में शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी
समस्तीपुर जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह भवन में बुधवार की देर रात एक शादी समारोह के दौरान जमकर हुई गोलीबारी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान करीब एक दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में थाने ले लाया. जिनसे थाने पर पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा पूछताछ की जा रही है. गनीमत रही की गोलीबारी की घटना में जान-माल को कोई हताहत नहीं हुआ. घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार की देर रात शादी समारोह के दौरान स्टेज पर नर्तकी द्वारा डांस का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान वहां मौजूद एक लड़की ने किसी युवक पर बदमीजी का आरोप लगाया. जिसके बाद शादी समारोह में मौजूद लोगों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. तभी वहां मौजूद एक-दो शख्स ने कमर से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग होते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
Bihar News Today Live Updates: जमुई में एसडीओ सौरव सुमन ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
गुरुवार देर रात करीब 10 बजे सदर अस्पताल जमुई में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एसडीओ सौरव सुमन अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए. प्रसव कक्ष के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहीं दो आशा कर्मियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़ी गई आशा कर्मियों की पहचान भछियार निवासी रंजना और दाबिल निवासी चैंपियन के रूप में हुई है. दोनों को आगे की पूछताछ के लिए टाउन थाना जमुई भेजा गया. इसके बाद एसडीओ अस्पताल के सामने स्थित महर्षि मेडिकल और नालंदा मेडिकल स्टोर पहुंचे. कागजातों की जांच के दौरान संचालक संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में दोनों दुकानों को जांच पूरी होने तक सील कर दिया गया. बताया जाता है कि आशा कर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी क्लिनिक ले जाने की शिकायतें मिल रही थीं. इसे देखते हुए पहले ही प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर में उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई थी.
Bihar News Today Live Updates: दानापुर कांड में पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया
दानापुर में छात्रा मौत मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए 3 लोगों को डिटेन किया है. जानकारी के मुताबिक, मृतका ने 1 फरवरी को ही कोचिंग शुरू की थी.
Bihar News Today Live Updates: कानून व्यवस्था को लेकर राजद का प्रदर्शन
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन. महिलाओं पर अत्याचार को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन. राबड़ी देवी ने की सम्राट चौधरी के इस्तीफा की मांग. महिला कर्मियों को 730 दोनों का शिशु देखभाल अवकाश देने का उठा मामला. राज्यपाल सचिवालय द्वारा अनुशंसा देने के बावजूद शिक्षा विभाग में अब तक फैसला नहीं लिया. सभी शिक्षकों को 730 दोनों का शिशु देखभाल अवकाश देने की उठाई मांग. माले एमएलसी संजय कुमार सिंह ने उठाया मांग. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दिया आश्वासन. अगले 15 दिनों में इस मामले में फैसला लिया जाएगा. 15 दिन में महिला शिक्षकों को अवकाश देने पर हो जाएगा फैसला. मातृत्व अवकाश के दौरान के वेतन का उठा सवाल.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.