USA vs Netherlands, T20 WC Highlights: यूएसए ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद… नीदरलैंड्स हुआ पस्त, हरमीत सिंह-सैतेजा मुक्कमल्ला छाए – AajTak

Feedback
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-21 मे 13 फरवरी (शुक्रवार) को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का सामना नीदरलैंड्स से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में यूएसए ने नीदरलैंड्स पर 93 रनों से शानदार जीत हासिल की. मुकाबले में यूएसए ने नीदलैंड्स को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया था. टारगेट का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की पूरी टीम 15.5 ओवरों में 103 रनों पर सिमट गई. यूएसए ने नीदरलैंड्स को पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में पराजित किया है. साथ ही टी20 विश्व कप में किसी एसोसिएट टीम की रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत भी रही.
यूएसए की मौजूदा टूर्नामेंट में ये पहली जीत है. यूएसए को अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों 29 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान ने 32 रनों से हरा दिया था. दूसरी ओर नीदरलैंड्स को अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने तीन विकेट से हराया था. फिर डच टीम ने वापसी करते हुए नामीबिया को सात विकेट से धो दिया.
USA notch up a big win in Chennai to earn crucial points at the #T20WorldCup 2026 👌

📝: https://t.co/n1q9ZX2kpH pic.twitter.com/hnvO4BoqAc
रनचेज में नीदरलैंड्स की टीम ने शुरुआत से ही विकेट खोए. बास डी लीडे टीम के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंन 23 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (20 रन), मैक्स ओ’डॉड (13 रन) और रूलोफ वैन डर मर्व (10 रन) भी दोहरे अंकों तक पहंचने में सफल रहे. यूएसए के लिए स्पिनर हरमीत सिंह ने चार विकेट झटके. तेज गेंदबाज शैडली वैन शल्कविक ने भी तीन सफलताएं हासिल कीं. मोहम्मद मोहसिन को दो विकेट हासिल हुए. जबकि नोस्थुश केंजिगे ने एक विकेट चटकाया.
T20 विश्व कप में एसोसिएट टीमों की सबसे बड़ी जीत (रनों से)
93- यूएसए बनाम नीदरलैंड्स, चेन्नई, 2026
80- नेपाल बनाम हॉन्ग कॉन्ग, चटगांव, 2014
73- स्कॉटलैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026
59- अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, नागपुर, 2016
55- नामीबिया बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग, 2022
सैतेजा की फिफ्टी, शुभम भी चमके
इससे पहले यूएसए ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 196 रन बनाए. सैतेजा मुक्कमल्ला ने 5 चौके और चार छक्के की मदद से 51 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली. वहीं शुभमन रंजने ने 24 गेंदों पर नाबाद 48 रनों का योगदान दिया, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. कप्तान मोनांक पटेल (36 रन) और शायन जहांगीर (20 रन) ने भी बल्ले से उपयोगी प्रदर्शन किया. नीदरलैंड्स की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. जबकि फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन और लोगान वैन बीक ने एक-एक विकेट लिया.
मुकाबले में यूएसए की प्लेइंग-11: मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, नोस्थुश केंजिगे और अली खान.
मुकाबले में नीदरलैंड्स की प्लेइंग-11: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डर मर्व, काइल क्लेन और फ्रेड क्लासेन.
टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त राज्य अमेरिका का फुल स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केंजिगे, शायन जहांगीर, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वैन शल्कविक, शेहान जयसूर्या, एहसान आदिल और संजय कृष्णमूर्ति.
टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स का फुल स्क्वॉड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डर मर्व, टिम वैन डर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रॉस, काइल क्लेन, साकिब जुल्फिकार और पॉल वैन मीकेरेन.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News