Entertainment News: “इंतज़ार खत्म हुआ…”, रुबीना दिलैक ने नए रियलिटी शो ‘द वार्ड’ का किया धमाकेदार ऐलान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने आज एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके नए रिएलिटी शो के बारे में बताया गया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इंतज़ार खत्म हुआ। तैयार हो जाइए अगले रियलिटी सुपरस्टारों के लिए! उन्होंने आगे लिखा “जो आने वाला है वो रियलिटी शो का बाप नहीं, रियलिटी शो की मां है.  द वार्ड में आपका स्वागत है”
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को लेकर एक्स यानी कि ट्विटर पर भी दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. लोगों को शाहिद की एक्टिंग तो पसंद आई ही साथ ही तृप्ति डिमरी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है तृप्ति डिमरी के लिए फिल्म देखनी ही पड़ेगी.’ वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे 5 में से 4 स्टार भी दिए हैं. इतना ही नहीं फिल्म में अविनाश तिवारी ने तो सारा शो ही चुरा लिया है.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है. इसकी रिलीज को 21 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में अब सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया कलेक्शन 317.75 करोड़ का बिजनेस हो गया है. जबकि फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: O Romeo पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, वॉयलेंट सीन्स काटे, एक शब्द को भी किया म्यूट, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट
इसके साथ ही अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 40.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि इसने 14वें दिन यानी कि गुरुवार को 1.10 करोड़ का बिजनेस किया है. ऐसे में अब देखना होगा कि दोनों ही फिल्मों के आगे ‘ओ रोमियो’ रिलीज हो रही है और ये कितना कलेक्शन कर पाती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने आज एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके नए रिएलिटी शो के बारे में बताया गया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इंतज़ार खत्म हुआ। तैयार हो जाइए अगले रियलिटी सुपरस्टारों के लिए! उन्होंने आगे लिखा “जो आने वाला है वो रियलिटी शो का बाप नहीं, रियलिटी शो की मां है.  द वार्ड में आपका स्वागत है”
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को लेकर एक्स यानी कि ट्विटर पर भी दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. लोगों को शाहिद की एक्टिंग तो पसंद आई ही साथ ही तृप्ति डिमरी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है तृप्ति डिमरी के लिए फिल्म देखनी ही पड़ेगी.’ वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे 5 में से 4 स्टार भी दिए हैं. इतना ही नहीं फिल्म में अविनाश तिवारी ने तो सारा शो ही चुरा लिया है.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है. इसकी रिलीज को 21 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में अब सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया कलेक्शन 317.75 करोड़ का बिजनेस हो गया है. जबकि फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: O Romeo पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, वॉयलेंट सीन्स काटे, एक शब्द को भी किया म्यूट, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट
इसके साथ ही अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 40.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि इसने 14वें दिन यानी कि गुरुवार को 1.10 करोड़ का बिजनेस किया है. ऐसे में अब देखना होगा कि दोनों ही फिल्मों के आगे ‘ओ रोमियो’ रिलीज हो रही है और ये कितना कलेक्शन कर पाती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में बने रहिए…
भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित ‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का आज यानी 13 फरवरी को निधन हो गया है. उनकी निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. बता दें कि उन्होंने अपनी पूरी जिन्दगी भारतीय संस्कृति और महाकाव्यों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है.
https://www.instagram.com/reel/DUsyEhZiHhJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
वैलेंटाइन वीक सिर्फ गुलाब, चॉकलेट, टेडी और कैंडल लाइट डिनर तक ही सीमित नहीं रहता है. इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपने पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं. आप भी इस वैलेंटाइन वीक पर किसी से प्यार का इजहार करने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इस खबर में मूलांक के अनुसार बताएंगे कि आपको अपना प्यार मिलेगा या फिर आप इस बार भी सिंगल ही रह जाएंगे, चलिए जानते हैं कि अंक ज्योतिष के हिसाब से किसे मिलेगा प्यार और किसे सहना पड़ेगा अकेलापन का दर्द. पढ़िए पूरी खबर…
फरवरी का प्यार करने वालों के लिए काफी अहम होता है. दरअसल इस महीने में लोग खुलकर प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं. हम आपको इस वैलेंटाइन वीक के मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शशि कपूर और जेनिफर केंडल की लव स्टोरी के बारे में बताते है जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही दर्द भरी थी. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
कुछ लोगों को क्राइम से जुड़ी फिल्में और सीरीज देखने का बड़ा शौक होता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो Jio Hotstar पर यह टीवी सीरीज जरूर देखें. खतरनाक हत्यारों और गोलियों की धाय धाय से दिमाग हिल जाएगा. पढ़िए पूरी खबर…

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने आज एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके नए रिएलिटी शो के बारे में बताया गया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इंतज़ार खत्म हुआ। तैयार हो जाइए अगले रियलिटी सुपरस्टारों के लिए! उन्होंने आगे लिखा “जो आने वाला है वो रियलिटी शो का बाप नहीं, रियलिटी शो की मां है.  द वार्ड में आपका स्वागत है”
https://www.instagram.com/reel/DUssvubjVww/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
रूबीना ने कुछ दिन पर ‘I am Pregnent’ करते हुए पोस्ट किया, जिसके बाद फैंस के बीच उनके दूसरी बार मां बनने की खबर फैल गई. लेकिन यह मां बनने की बात नहीं थी, बल्कि उनके नए शो The Ward के लिए हिन्ट था. जल्द ही एक्ट्रेस रूबीना अपना ये नया शो लेकर आने वाली हैं. देखिए इसकी पहली झलक.

https://www.instagram.com/reel/DUssvubjVww/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

शाहिद कपूर की O Romeo फिल्म रिलीज हुई. इसमें उनकी फिटनेस देखकर अच्छे अच्छों के मुंह खुले रह गए. 44 की उम्र में भी ऐसी फिटनेस के लिए शाहिद कपूर इस तरह का रूटीन फॉलो करते हैं. आइए जानते हैं उनका फिटनेस सीक्रेट. पढ़िए पूरी खबर…

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला है. हालांकि, इस फिल्म को गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है. लेकिन फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को पाकिस्तान में भी बैन कर दिया गया है. लेकिन पाकिस्तान में लोग धड़ल्ले से फिल्म ‘धुरंधर’ को देख रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
भारतीय सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनके पर्दे के पीछे के किस्से जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. जैसे कि मशहूर फिल्म पाकीजा के कुछ किस्से वायरल हुए, जिसमें निर्देशक कमाल अमरोही के जुनून ने 433 मुर्गे और 45 बकरे कटवा दिए थे. पढ़िए पूरी खबर…

Shehnaz Gill ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली ऑटोबॉयोग्रफी फिल्म Ishqnama की रिलीज डेट बता दी है. यह फिल्म वर्ल्डवाइड 24 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है.

https://www.instagram.com/reel/DUsrG55DX-3/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

कल Valentine’s Day 2026 है. अगर अभी तक आप अपने पार्टनर के साथ देखने वाली कोई भी फिल्म डिसाइड नहीं कर पाए हैं, तो यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म आपको काफी पसंद आ सकती है. इसमें दिखाया गया रोमांस बेहद खूबसूरत है, जिसमें कई बार आपको अपने रोमांटिक पलों की याद आएगी. पढ़िए पूरी खबर…

मशहूर अमेरिकन सिंगर Taylor Swift ने The Life Of Showgirl Album का Opalite गाने का वीडियो 6 फरवरी, 2026 को रिलीज किया था. वहीं आज यानी इसी गाने का दूसरा एक्टेंडेड वर्जन भी रिलीज किया है. इस बात की जानकारी उन्होंने गाने के कुछ वीजिजुअल्स पोस्ट करते हुए दी.

https://www.instagram.com/p/DUr5MRmjuJw/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

अगर आप हॉरर फिल्में और कोरियन ड्रामा दोनों देखने के शौकीन हो, तो Jio Hotstar पर ट्रेंड हो रही ये कोरियन हॉरर वेब सीरीज आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती है. इसके आप बड़ी बड़ी हॉलीवुड की डरावनी फिल्में भूल जाएंगे. पढ़िए पूरी खबर…

द 50 शो में स्प्लिट्सविला के होस्ट करन कुंद्रा और सनी लियोनी ने शो पर चार चांद लगा दिए. उनकी एंट्री से गेम और भी मजेदार हो गया.

जन्नत जुबैर अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी क्यूट क्यूट फोटोज शेयर करती रहती हैं. इस बीच उन्होंने अपनी ट्रेडिशनल लुक की फोटो साझा की है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DUsVEKujCnI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया. मूवी ने इंडिया में 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें लीडिंग एक्ट्रेसेस ने लाइमलाइट ही चुरा ली. इस दौरान फिल्म के तीसरे सीक्वल को लेकर भी हिंट दिया गया.पढ़िए पूरी खबर.
भारती सिंह अपने YouTube चैनल LOL के एक वीडियो में खूब फूट फूटकर रो रही हैं. दरअसल, उनके दूसरे बेटे ‘यशवीर’ को उनका पहला इंजेक्शन लगा है, जिसमें बच्चे की रोते हुए आवाज सुनकर खुद मां भारती भी रोने लगीं. उन्होंने बताया कि बच्चे के दोनों पैरों में इंजेक्शन लगाया गया है.

https://www.instagram.com/reel/DUp_-GXDTRF/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ लड़कियों का जीवन सिर्फ प्यार की तलाश में निकल जाता है. फिर भी उन्हें सच्चा पार्टनर नहीं मिलता. बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने भी अपनी पूरी जिंदगी एक तरफा इश्क में बिता दी. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

आज यानी 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo रिलीज हो चुकी है. इसी बीच T Series ने फिल्म के गानों की पूरी Album रिलीज कर दी है. अब आप फिल्म के हर गाने का लुत्फ उठा सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/DUsOTFQkZ6h/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

पंजाबी से बॉलीवुड में धाक जमाने वाली एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में एक्ट्रेस ने दिलजीत दोसांझ की दुल्हनिया बनकर सारी लाइमलाइट ही चुरा ली. ऐसे में बीते दिन इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें एक्ट्रेस ने व्हाइट साड़ी में चार चांद ही लगा दिए. पढ़िए पूरी खबर.
करन जौहर ने इंस्टाग्राम पर ‘Tu Ya Mein’ फिल्म के बारे में लंबा-चौंड़ा पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने शनाया कपूर से लेकर गौरव आदर्श तक की तारीफ की. फिल्ममेकर करण ने इसे Must Watch बताया है.

https://www.instagram.com/p/DUsOiKAiNmb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

हाल ही में साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना के घर में दो जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है. 31 जनवरी, 2026 को जन्में दोनों बच्चों का नामकरण हो गया है. राम और उपासना ने खुद इन बच्चों का नाम शक्ति और साहस पर रखा है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में राजस्थान की जेल में बंद हैं. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का फैसला बदल दिया है और अंतरिम जमानत के लिए आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को तय की है. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड और साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीलीला एक Oops! मोमेंट का शिकार बन गईं. दरअसल, श्रीलीला अपनी MBBS की डिग्री लेने पहुंची, तभी ड्रेस में लगा प्राइस टैग दिख गया, जिस पर उन्हें थोड़ी शरम आई, लेकिन उन्होंने उस मोमेंट को ग्रेसफुली हैंडल कर लिया. पढ़िए पूरी खबर…

स्टार प्लस पर नया शो आने वाला है, जिसका प्रोमो जारी किया गया है. इस शो का टाइटल ‘प्यार का जश्न’ है और ये एक रोमांटिक सीरियल है. इसमें युवराज शेखावत के रोल में क्रुशल आहूजा और तारा के रोल में कनिका कपूर हैं. इसे मार्च में ऑन एयर किया जाएगा, देखिए प्रोमो…

https://www.instagram.com/p/DUqVZUUAC7j/

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है, जो एक थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म है और रोमांच, कॉमेडी और मजेदार पल देने का वादा करती है। फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी, निर्देशन शशांक घोष करेंगे, और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे.
अनिल कपूर की फिल्म Subedaar जल्द ही Amazon Prime Video पर आने वाली है. इस बीच ‘लल्ला’ Anthem रिलीज हो गया है. इसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह से लेकर एक्ट्रेस राधिका मदान भी धांसू अंदाज में नजर आ रही हैं. विशाल ददलानी की दमदार आवाज़ और Hanumankind की हिप-हॉप एनर्जी के साथ यह ट्रैक ब्रांड के बोल्ड, यूथ-फोकस्ड अंदाज़ को दर्शाता है, वहीं संगीत Sushin Shyam ने कंपोज़ किया है और लिरिक्स Varun Grover के हैं.
https://www.instagram.com/reel/DUsDRHrCJHG/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
पिछले दिनों ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम पर चीटिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. हालांकि, अब उनके पति ने भी मीडिया से बात करने का अनुरोध किया, जिससे वे सभी सवालों के जवाब दे पाएं. पढ़िए पूरी खबर…

द 50 का शो धूम मचा रहा है, इसी बीच कंटेस्टेंट निक्की और उनके ब्वॉयफ्रेंड का क्यूट मोमेंट वायरल हो गया. इसमें अरबाज ने निक्की को प्रपोज किया, जो कि एक्ट्रेस ने एक्सेप्ट कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DUr59SuiG71/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी है. विशाल भराद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. यूजर्स और फैंस इसे मास एंटरटेनर बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News