बांग्लादेश चुनाव: जानिए चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे – BBC

बांग्लादेश चुनाव आयोग ने 13वें संसदीय चुनाव की 297 सीटों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं.
सुमंत सिंह, चंदन कुमार जजवाड़े
अब इस लाइव ब्लॉग को यहीं रोकने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े को दीजिए इजाज़त.
कल सुबह एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर मिलेंगे. तब तक आप बीबीसी हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद अहम ख़बरों के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर उन्हें विस्तार से पढ़ सकते हैं.
बांग्लादेश: प्रचंड जीत के बाद बीएनपी ने शेख़ हसीना को लेकर भारत से ये कहा
बांग्लादेश में बीएनपी की जीत क्या पाकिस्तान के लिए अच्छी ख़बर है?
किम जोंग उन ने बनाया अपनी बेटी को उत्तराधिकारी, उनके बारे में क्या-क्या पता है?
बांग्लादेश में बीएनपी की जीत को विदेशी मीडिया भारत के लिए कैसे देख रहा है?
इमेज स्रोत, Screengrab
बांग्लादेश चुनाव आयोग ने 13वें संसदीय चुनाव की 297 सीटों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं.
चुनाव आयोग के सचिव अख़्तर अहमद ने शुक्रवार को दोपहर बाद अगरगांव स्थित चुनाव आयोग के दफ़्तर में परिणामों की घोषणा की.
इन चुनावों में अकेले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 209 सीटें जीत ली हैं.
बीएनपी और उसके सहयोगी दलों को कुल 212 सीटों पर जीत मिली है.
जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें जीती हैं और उसके सहयोगी दलों को भी नौ सीटों पर जीत मिली है.
वहीं एनसीपी ने छह और बांग्लादेश ख़लीफ़ा मजलिस ने दो सीटें जीतीं.
इनके अलावा पांच पार्टियों – इस्लामी आंदोलन, गण-अधिकार परिषद, बांग्लादेश जातीय पार्टी, गण संघति आंदोलन और ख़िलाफ़त मजलिस ने एक-एक सीट जीती हैं.
इन चुनावों में सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की.
चुनाव आयोग के मुताबिक़ चटगांव की दो सीटों के नतीजे तब तक आधिकारिक नहीं होंगे जब तक कि इन सीटों से जुड़े मामले की अपील का कोर्ट में निपटारा नहीं हो जाता.
बीएनपी के सरवर आलमगीर ने चटगांव-2 (फतीकछड़ी) निर्वाचन क्षेत्र से अनौपचारिक रूप से जीत हासिल की है और बीएनपी के असलम चौधरी ने चटगांव-4 (सीताकुंडा) निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है.
जनमत संग्रह के नतीजे
चुनाव आयोग के सचिव ने यह भी कहा कि जनमत संग्रह में क़रीब पांच करोड़ लोगों ने 'हां' के पक्ष में वोट दिया.
जबकि इससे क़रीब आधे लोगों ने ही जनमत संग्रह के लिए ‘नहीं’ का विकल्प चुना है.
बांग्लादेश में नई सरकार चुनने के साथ ही मतदाताओं ने ‘जुलाई चार्टर’ पर आधारित संवैधानिक जनमत संग्रह पर भी अपना वोट डाला है.
जुलाई चार्टर में बताया गया है कि बांग्लादेश पर कैसे शासन किया जाएगा. इसका मक़सद संवैधानिक सुधार कर कार्यपालिका में केंद्रित अधिकार को कम करना है.
इसके साथ ही शासन की विभिन्न शाखाओं के बीच नियंत्रण और संतुलन को मज़बूत करना, और उस राजनीतिक प्रभुत्व को रोकना है जो हाल के दशकों में देश में दिखा है.
इस चार्टर में बांग्लादेश की संस्थाओं की भूमिका बताई गई है. इसमें ऊपरी और निचले सदन वाली यानी दो सदनों वाली संसद बनाने का सुझाव दिया गया है; और उन सुधारों की सूची दी गई है जिन्हें नई सरकार को लागू करना होगा.
इस जनमत संग्रह में 'हां' वोट मिलने के बाद नई संसद कानूनी रूप से 84 सुधारों को लागू करने के लिए बाध्य होगी.
अगर इस पर 'नहीं' में ज़्यादा वोटिंग होती है तो जुलाई चार्टर अगली सरकार पर बाध्यकारी नहीं होगा, और सुधार पूरी तरह से बहुमत वाली पार्टी की इच्छा पर निर्भर होगा.
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने म्यूनिख में अपने अहम भाषण से पहले यूरोप को जियोपॉलिटिक्स में नए दौर को लेकर चेतावनी दी है.
रुबियो ने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में भाषण के लिए यूरोप जाते हुए एक अहम पल और "नए दौर" की बात की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने का इरादा जाहिर किया है और इसे डेनमार्क की संप्रभुता पर ख़तरे के तौर पर देखा जा रहा है.
ऐसे मौक़े पर रुबियो पहले बड़े ग्लोबल इवेंट में अमेरिकी डेलीगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं. फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ज़ोर दिया है कि यूरोप को अमेरिका से आज़ादी के लिए तैयार रहना चाहिए.
जबकि नेटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूट ने ज़ोर दिया है कि ट्रांस-अटलांटिक रिश्ते पहले की तरह ही क़रीबी और ज़रूरी हैं.
सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस शुरू होने के साथ ही यूक्रेन में युद्ध, चीन के साथ तनाव और ईरान और अमेरिका के बीच संभावित परमाणु समझौता भी एजेंडे में है.
जब रुबियो से पूछा गया कि क्या यूरोप के लोगों के लिए उनका संदेश एक साल पहले की तुलना में ज़्यादा सुलह वाला होगा?
मार्को रुबियो ने रिपोर्टर्स से कहा, "दुनिया हमारे सामने बहुत तेज़ी से बदल रही है. हम जियोपॉलिटिक्स के एक नए दौर में जी रहे हैं और इसके लिए हम सभी को यह फिर से देखना होगा कि यह किस तरह का है इसमें हमारी क्या भूमिका होगी."
पिछले साल की कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ्री स्पीच और इमिग्रेशन पर पॉलिसी के लिए ब्रिटेन समेत यूरोप पर निशाना साधा था.
उनके भाषण के बाद एक साल तक ऐसा ट्रांसअटलांटिक टेंशन शुरू हो गया जो पहले कभी नहीं हुआ.
इस साल के इवेंट में दुनिया के क़रीब 50 लीडर शामिल होने वाले हैं, जहाँ यूरोपियन डिफेंस और ट्रांसअटलांटिक रिश्तों के भविष्य पर चर्चा होगी. यह ऐसे समय में हो रहा है जब नेटो के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए गए हैं.
हाल के महीनों में यूरोपीय देशों और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है. क्योंकि ट्रंप ने बार-बार कहा है कि ग्रीनलैंड अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी के लिए बहुत ज़रूरी है. ट्रंप ने बिना किसी प्रमाण के कहा है कि "यहां हर जगह रूसी और चीनी जहाजों से ढका हुई थी."
इमेज स्रोत, ANI
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट से ज़मानत मिल गई है.
पटना के बेउर जेल से निकलने के बाद पप्पू यादव ने कहा, "मुझे नहीं पता कि प्रशासन ने ऐसा क्यों किया. सरकार में एक दो लोग हैं, जिन्होंने ऐसा किया है. एक दिल्ली के नेता, एक बिहार के नेता और एक पूर्णिया के नेता की ये साज़िश थी."
पप्पू यादव ने आरोप लगाया, "खेमका हत्याकांड में जो एनकाउंटर हुआ वो ग़लत बच्चे का हुआ. हमें वो गवाही मिल गई है. बच्चों को 4 बजे निकालकर गोली मारी गई. मैं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा और केस लड़ूंगा."
उन्होंने आगे कहा, "एनईईटी की बच्ची की लड़ाई मैं रुकने नहीं दूंगा. जिन लोगों ने भी हमारा समर्थन किया, मैं उनका कर्ज़दार हूं."
पिछले साल 4 जुलाई को पटना के बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई थी. ख़बरों के मुताबिक़ कुछ दिनों बाद ही गोपाल खेमका की हत्या के लिए हथियार सप्लाई करने वाले शख़्स की एक पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी.
वहीं पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा की मौत बीते महीने 11 जनवरी को हो गई थी.
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है.
पटना पुलिस ने पहले बलात्कार की बात से इनकार करते हुए इसे आत्महत्या का मामला बताया था. लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई कि 'यौन हिंसा से इनकार नहीं किया जा सकता'.
पप्पू यादव लगातार इस मामले को उठा रहे थे. साल 1995 के एक मामले में पटना पुलिस ने उन्हें बीते शुक्रवार की रात को गिरफ़्तार किया था.
पप्पू यादव की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े किए थे.
हालांकि इस मामले में उन्हें पटना की अदालत ने दस फ़रवरी को ज़मानत दे दी थी, लेकिन उन पर कुछ अन्य आरोप भी लगाए गए थे, जिसकी वजह से उनकी रिहाई नहीं हो पाई थी.
इमेज स्रोत, BNP
बांग्लादेश के चुनाव में बीएनपी के हिंदू उम्मीदवार गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 सीट से चुनाव जीतने के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों के बारे में बात की है.
उन्होंने कहा, "भारत एक पड़ोसी देश है और हमें अपने पड़ोसी के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने चाहिए. इसराइल या ताइवान को छोड़कर हमारे सभी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते होने चाहिए और दोस्ती बराबरी पर आधारित होनी चाहिए."
गायेश्वर रॉय ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "भारत और बांग्लादेश को अपने-अपने राष्ट्रीय हितों पर ज़ोर देना चाहिए और उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए. हमें भारत के साथ दोस्ती चाहिए, लेकिन यह हमारे राष्ट्रीय हित पर आधारित होनी चाहिए, इससे ज़्यादा कुछ नहीं. हम किसी के साथ दुश्मनी नहीं करना चाहते."
उन्होंने कहा, “ मैं जन्म से हिंदू हूँ, लेकिन मेरा किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. एक पॉलिटिशियन के तौर पर मेरा मानना ​​है कि सब बराबर हैं और एक जैसे हैं. हमारी पार्टी अल्पसंख्यकों के कॉन्सेप्ट में यकीन नहीं करती. हमारा मानना ​​है कि संविधान के अनुसार सभी के बराबर अधिकार हैं…”
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से आने वाले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 सीट से जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को हराया है.
इमेज स्रोत, ANI
टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फ़रवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला होना है. भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने इस मुक़ाबले पर झारखंड के रांची में पत्रकारों से बात की है.
हरभजन सिंह ने कहा, "भारत यह मैच जीतेगा. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर है. वो अच्छे स्पिनर हैं. हमें उन्हें सावधानी से खेलना होगा. वे मैच का फ़ैसला तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं."
उन्होंने कहा, "भारतीय टीम बहुत मज़बूत है. यह बहुत अच्छी टीम है. मुझे उम्मीद है कि टीम उसी तरह खेलेगी, जैसे हमेशा खेलती है. बिना दबाव के खेलें और जीत का झंडा लहराएं."
हालांकि हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी स्पिनर का नाम नहीं लिया है, लेकिन पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक़ ने अमेरिका के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में चार ओवरों में सिर्फ़ 27 रन दिए और तीन विकेट झटके थे.
सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के जानकारों के बीच उनकी गेंदबाज़ी की काफ़ी चर्चा हुई थी.
इमेज स्रोत, ANI
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज कैथल में एक बैठक के दौरान महिला एसपी पर भड़क गए.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अनिल विज पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निर्देश दे रहे थे वो एक कथित लैंड फ़्रॉड के मामले में एक पुलिस अधिकारी को निलंबित करें.
पीटीआई ने जो वीडियो साझा किया है उसमें महिला एसपी कह रही हैं कि ‘इस तरह के आदेश का पालन करना और अधिकारी को निलंबित करना उनके अधिकार में नहीं है.'
अनिल विज इस पर कहने लगे, “मैं दे रहा हूं आदेश. मैं डीजीपी को लिखूंगा. मैं कह रहा हूं, उसे सस्पेंड करो. आपको केवल पालन करना है.”
“आपको ये लिखना है कि अनिल विज ने कहा है कि इसे सस्पेंड करो.”
इस पर महिला एसपी ने कहा, “मैं ये लिख सकती हूं, लेकिन जो मेरी पावर नहीं है वो मैं नहीं कर सकती हूं.”
इस मुद्दे पर दोनों के बीच काफ़ी देर तक बहस चलती रही.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
सामग्री् उपलब्ध नहीं है
इमेज स्रोत, Getty Images
संसदीय चुनावों के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के लोगों को बधाई दी है.
ममता बनर्जी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी तरफ से दिल से बधाई. शुभोनंदन."
उन्होंने लिखा, “उन सभी को मेरी तरफ से रमज़ान की पहले से मुबारकबाद.इस बड़ी जीत के लिए, मेरे तारिक़-भाई, उनकी पार्टी और सभी दलों को मेरी तरफ से बधाई."
ममता बनर्जी ने कहा, “दुआ है, आप सब ठीक और खुश रहें. दुआ है कि बांग्लादेश के साथ हमारे रिश्ते हमेशा अच्छे रहें.”
बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में तारिक़ रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बड़ी जीत मिली है. इस जीत पर पीएम मोदी ने भी तारिक़ रहमान को फ़ोन कर बधाई दी है.
इमेज स्रोत, BNP
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से आने वाले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 सीट से जीत हासिल की है.
बांग्लादेश चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक़ उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को हराया है.
बांग्लादेश की सरकारी न्यूज़ एजेंसी बीएसएस ने बताया कि रॉय ने 99,163 वोटों से जीत हासिल की है.
पूर्व मंत्री रहे गायेश्वर चंद्र रॉय की ढाका सीट से जीत देश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कथित उत्पीड़न की पृष्ठभूमि में हुई है.
बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की बड़ी जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेता तारिक़ रहमान को फ़ोन कर बधाई दी है.
बीबीसी बांग्ला के मुताबिक़ बीएनपी अध्यक्ष तारिक़ रहमान ने पीएम मोदी से फोन पर बात करने के बाद कहा कि, 'उन्हें बेहद खुशी हुई है.'
मोदी के बधाई संदेश पर बीएनपी की पोल कोऑर्डिनेशन कमेटी के चीफ़ नज़रुल इस्लाम ख़ान ने कहा, “हमें उम्मीद है कि दो पड़ोसी देशों और इनके लोगों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे.”
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में नज़रुल इस्लाम ख़ान ने कहा, “हम अपने नेता तारिक़ रहमान को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं. यह बहुत अच्छी बात है. एक लोकतांत्रिक देश को लोगों के फ़ैसले को मानना ​​चाहिए.”
इमेज स्रोत, Getty Images
बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बड़ी जीत मिली है. बीएनपी गठबंधन को 297 में 209 सीटों पर जीत मिल चुकी है.
बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने बताया है कि चुनावों में जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर जीत मिली है. बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले गए थे.
इस चुनाव में 'खुलना-1' सीट से बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी पार्टी के एकमात्र हिन्दू उम्मीदवार कृष्ण नंदी की हार हो गई है.
इस सीट पर बीएनपी के आमिर एजाज ख़ान की जीत हुई है.
इमेज स्रोत, ANI
बारामती विमान हादसे में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन शाम्भवी पाठक, अजित पवार के सुरक्षा गार्ड विदिप जाधव और फ़्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत हो गई थी.
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने इस हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
नाना पटोले ने कहा, "हम सरकार से वही मांग करते हैं जो रोहित पवार ने की है. अमेरिकन कंपनी के बजाय दूसरी कंपनियों से इस घटना की जांच करवाई जाए. जिनका उन्होंने (रोहित पवार) नाम लिया है, ताकि यह पक्का हो सके कि अजित पवार की मौत एक हादसा थी या कोई साज़िश."
नाना पटोले ने आरोप लगाए, “सरकार चुप क्यों है? वे इस मामले को सामने क्यों नहीं ला रहे हैं?"
गुरुवार को इस हादसे पर पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली ने आशंका जताई थी.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद 10 फरवरी से एक बार फिर से इस हादसे पर चर्चा शुरू हो गई है.
दरअसल अजित पवार के भतीजे और विधायक रोहित पवार ने अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु में साज़िश की आशंका जताई है.
रोहित पवार ने मंगलवार को मुंबई में दावा किया कि कई स्रोतों से विस्तृत जानकारी जुटाने के बाद ही वो ऐसा कह रहे हैं.
रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, उन्हें एयरलाइन कंपनी वीएसआर, बुकिंग संभालने वाली कंपनी एरो और पायलट सुमित कपूर पर संदेह है.
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टी-20 वर्ल्ड कप मैच में ज़िम्बाब्वे की टीम को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ जीत पर बधाई दी है.
सचिन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "ज़िम्बाब्वे की शानदार जीत. ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराना सच में बड़ी उपलब्धि है… और हाँ, ब्लेसिंग भी वैसे ही साबित हुए, सही मायने में एक ब्लेसिंग, शानदार 4 विकेट लेकर."
सचिन ने लिखा, “यह कितना रोमांचक टूर्नामेंट होने वाला है.”
टी-20 वर्ल्ड कप के एक मुक़ाबले में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया है.
श्रीलंका के कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में दो विकेट के नुक़सान पर 169 रन बनाए थे.
इसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 146 रनों पर ऑल आउट हो गई. ज़िम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़रबानी ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए.
इमेज स्रोत, @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक़ रहमान से फ़ोन पर बात की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने लिखा, “तारिक़ रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई. मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी. मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन दिया.”
पीएम मोदी ने लिखा, “दो क़रीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत की लगातार प्रतिबद्धता को दोहराया.”
बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है और उसे 297 में 209 सीटों पर जीत मिल चुकी है.
बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने बताया है कि चुनावों में जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर जीत मिली है.
बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले गए थे. देश में संसद की कुल 299 सीटें हैं.
इमेज स्रोत, ANI
चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की चीन नीति पर टिप्पणी की है.
देहरादून में एक कार्यक्रम में अनिल चौहान ने कहा, "आज़ादी के बाद, अंग्रेज़ चले गए. उन्हें एक दिन जाना ही था. और असल में यह भारत को तय करना था कि हमारा फ्रंट कहां हो.”
उन्होंने आगे कहा, “नेहरू शायद जानते थे कि हमारे पास पूरब में मैकमोहन लाइन थी, और लद्दाख इलाक़े में कुछ किस्म के दावे थे.
“इसलिए वह (नेहरू) पंचशील समझौता करना चाहते थे. चीनियों के लिए भी उनके सामने कथित तौर पर लिबरेटेड तिब्बत था…यह ख़ास इलाक़ा दोनों के लिए बहुत मुश्किल था. इसलिए वे इस इलाक़े में स्थायित्व चाहते थे.”
जनरल चौहान ने कहा, “आजाद भारत चीन के साथ अच्छे रिश्ते बनाना चाहता था. सन 1954 में, भारत ने तिब्बत को चीन का हिस्सा माना. दोनों देशों ने पंचशील एग्रीमेंट पर साइन किए. हमने उत्तरी सीमा को एक औपचारिक संधि के तहत सुरक्षित कर लिया. भारत के लिए इस सीमा की वैधता पंचशील समझौते के मुताबिक़ है."
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की महिला सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास पर जाने से रोक दिया है.
कांग्रेस की ये महिला कार्यकर्ता हाथों में गुलाब का फूल लेकर ओम बिरला से मिलना चाहती थीं.
हालाँकि इसके लिए अनुमति नहीं होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर इन कार्यकर्ताओं को रोक दिया.
इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर ‘एक फूल, संसद के नाम’ नारे लगाती नज़र आईं.
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा, महिला सांसदों पर आरोप लगाया जा रहा है कि वो दांतों से काट लेंगीं, नाखूनों से नोंच लेंगीं. ऐसी नहीं हैं महिलाएं. हम फूल देकर संदेश देना चाहते हैं कि संसद चलाइए.
वहीं ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने कहा, "हम शांतिपूर्ण तरीके से ओम बिरला जी को एक गुलाब का फूल दे रहे हैं और उन्हें कह रहे हैं कि महिलाओं से मत डरिए. आप महिला सांसदों पर जो इल्ज़ाम लगा रहे हैं कि उनसे आपको जान का ख़तरा है. आइए डरिए मत."
इमेज स्रोत, Getty Images
टी-20 वर्ल्ड कप के एक मुक़ाबले में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया है.
श्रीलंका के कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में दो विकेट के नुक़सान पर 169 रन बनाए थे. टीम के लिए ओपनर बेनेट ने सबसे ज़्यादा 64 रनों की पारी खेली.
इसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 146 रनों पर ऑल आउट हो गई.
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी शुरू से ही लड़खड़ाती नज़र आई और उसने महज़ 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए.
ज़िम्बाब्वे की तरफ से मुज़रबानी ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए, जबकि ब्रैड इवांस ने भी तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा.
इमेज स्रोत, SAJJAD HUSSAIN/AFP via Getty
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 15 फ़रवरी को कोलंबो में मुक़ाबला होना है. इससे पहले श्रीलंका के मौसम विभाग ने एक एडवाइज़री जारी की है.
श्रीलंका के मौसम विभाग का कहना है कि 15 फ़रवरी को बंगाल की खाड़ी में 'लो प्रेशर' बनने की संभावना है यानी इस दिन बारिश हो सकती है. श्रीलंका के मौसम विभाग ने इस दिन बारिश होने की 50 से 60 फ़ीसदी संभावना जताई है.
कोलंबो में गुरुवार को बारिश हुई है. इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक भी बारिश की संभावना जताई है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News