इंडिया AI इंपैक्ट समिट में UN महासचिव सहित शामिल होंगे विश्व के कई शीर्ष नेता,'पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस' पर होगी बात – global leaders to attend india ai impact summit in delhi – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
नई दिल्ली में 16-20 फरवरी को होने वाले इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई विश्व नेता शामिल होंगे। यह शिख …और पढ़ें
इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस सहित विश्व के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह शिखर सम्मेलन ‘पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस’ तीन सूत्रों पर आधारित होगा, जो AI पर सहयोग के लिए भारत के दृष्टिकोण को परिभाषित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कई अन्य नेता भी AI इंपैक्ट समिट में शामिल होने वाले हैं।
इनमें नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और मारीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम शामिल हैं।
नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास ने भी अगले सप्ताह होने वाले समिट में भाग लेने के लिए एक उच्च स्तरीय इजरायली प्रतिनिधिमंडल के आगमन की घोषणा की है।
एएनआइ के अनुसार, ईरान भी AI शिखर सम्मेलन में भाग लेगा, जो भारत के साथ तकनीकी संबंधों को मजबूत करने का संकेत है। ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने बताया कि सम्मेलन में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री शामिल होंगे। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
यह सम्मेलन सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, उद्योग जगत, शिक्षाविदों और नागरिक समाज को साथ लाएगा, ताकि सतत विकास के समर्थन में AI के जिम्मेदार विकास और उपयोग को बढ़ावा दिया जा सके।
(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
च्यवनप्राश है हर भारतीय की जिंदगी का हिस्सा, रोगों को कम करे और एनर्जी को बढ़ाए

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News