Feedback
बॉलीवुड में अगर किसी एक्टर ने अपनी ताकत का दम दिखाकर ऑडियंस को दीवाना बनाया है, तो उसमें सनी देओल सबसे ऊपर आते हैं. ‘घातक’, ‘गदर’, ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों में उनका जोशीला अवतार देखा गया.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
हाल ही में सनी की ‘बॉर्डर 2’ थिएटर्स में आई, जिसमें उन्होंने फिर अपना दम दिखाया. एक्टर का खौफनाक एक्शन मोड 68 साल की उम्र में भी एक इंच कम नहीं हुआ.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
सनी की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चली. फिल्म का कलेक्शन वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के पार गया. लेकिन लगता है कि एक्टर अपनी फिल्म के सक्सेस की बावजूद, आराम के मूड में बिल्कुल नहीं हैं.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं. एक्टर भारी भरकम डंबल उठा रहे हैं और जमकर वर्कआउट कर रहे हैं.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
सनी को चेस्ट प्रेस से लेकर बाइसेप वर्कआउट और कंधों की एक्सरसाइज करते हुए देखा गया. एक्टर ने अपनी पोस्ट में भी लिखा, ‘कोई बहाना नहीं. स्वस्थ रहो, खुश रहो.’
Photo: Instagram @iamsunnydeol
फैंस अपने फेवरेट स्टार को जिम में पसीना बहाता देख काफी इंप्रेस हुए. उनके अलावा बॉलीवुड के सितारों ने भी सनी के जज्बे की तारीफ की.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
सोशल मीडिया पर यूजर्स सनी को ‘बॉलीवुड का शेर’ बता रहे हैं. वहीं कई लोग लिख रहे हैं कि इस उम्र में भी उनकी फिटनेस आज के एक्टर्स के मुकाबले कई गुना बेहतर है.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
सनी देओल के लिए ये साल 2026 भी काफी शानदार साबित होने वाला है. उनकी चार फिल्में ‘इक्का’, ‘गबरू’, लाहौर ‘1947’ और ‘रामायणम्’ रिलीज होनी है, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
Photo: Instagram @iamsunnydeol
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू