Online Betting Fraud: नोएडा के स्कूलों को थ्रेट ईमेल भेजने वाला गैंग STF ने पकड़ा है. इंटरस्टेट गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें तीन नेपाली नागरिक भी हैं. इनके पास से नोएडा के स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ईमेल से जुड़े रिकवरी ईमेल में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ.
Trending Photos
Noida News: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) नोएडा यूनिट ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप फ्रॉड में शामिल एक इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश किया है. एसटीएफ ने छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये गैंग नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर USA, नेपाल, भारत के लोगों को ऑनलाइन बेटिंग एप में पैसा लगाने के नाम पर ठगता था. बरामद सामान में वह फोन भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल नोएडा के अलग-अलग स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ईमेल से जुड़े रिकवरी ईमेल भेजने में किया गया था. साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, गौतमबुद्ध नगर में BNS और IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और जांच STF नोएडा यूनिट को सौंप दी गई.
गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नेपाल और भारत के नागरिक शामिल हैं. वे गाजियाबाद के इंदिरापुरम और शाहबेरी इलाकों में रहकर कॉल सेंटर का इस्तेमाल करके गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क चला रहे थे. नेपाली मूल के 3 व्यक्ति केदारनाथ, लेखनाथ शर्मा, अमीस जंग कारकी समेत अनंत कुमार, दिव्यांशु और साहिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
स्कूलों को भेज गए थे धमकी भरे मेल
23 जनवरी को गौतमबुद्ध नगर के अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे. जांच में पता चला कि धमकी भरा ईमेल USA से आया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ नोएडा इकाई को जांच सौंपी गई. जांच में सामने आया कि धमकी भरा मेल यूएसए से ओरिजिनेट हुआ था.हालांकि टेक्निकल पड़ताल में यह भी पता चला कि उससे जुड़ा रिकवरी ई-मेल बांग्लादेश और भारत से लिंक था.आगे की जांच में रिकवरी मेल का कनेक्शन थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी इलाके से जुड़ा पाया गया.इसी के आधार पर शुक्रवार को स्पेशल टास्क फोर्स ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आरोपी छिपाते थे अपनी असली लोकेशन
स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिस में पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि वे गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के लिए कॉल सेंटर चला रहे थे. गैंग अमेरिकी नामों जैसी नकली ईमेल ID बनाकर ग्राहकों से संपर्क करता था. मोबाइल फोन और लैपटॉप पर बड़ी संख्या में ऐसी ईमेल ID लॉगिन मिलीं.आरोपियों ने अपनी असली लोकेशन छिपाने के लिए VPN और नकली GPS लोकेशन ऐप्स का इस्तेमाल किया. वे मुख्य रूप से यूनाइटेड स्टेट्स, इंडिया और नेपाल के निवासियों को ऑनलाइन बेटिंग में इन्वेस्ट करने के लिए लालच देते थे. और फिर उनसे बड़ी रकम ऐंठते थे. आरोपी कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म को टेक सपोर्ट भी दे रहे थे. पुलिस के मुताबिक, पढ़े-लिखे युवा एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क चला रहे थे.
ये हैं आरोपियों की पहचान
आरोपियों की पहचान अमीश जंग कार्की (नेपाल), लेखनाथ शर्मा (नेपाल) , केदारनाथ (नेपाल),अनंत कुमार (आगरा), दिव्याशु (बिहार), साहिल कुमार (बिहार) के तौर पर हुई.
संदिग्ध ठिकाने से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और करेंसी
आरोपियों के संदिग्ध ठिकाने से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और करेंसी बरामद हुई है.स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने आरोपियों से धमकी भरे ईमेल से जुड़े रिकवरी ईमेल में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस गैंग के दूसरे सदस्यों और उनके विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है.
Meerut News: मेरठ में चल रहा था दवाओं का काला धंधा, 55 लाख की नशीली दवाएं बरामद, गोदाम मालिक गिरफ्तार
नोट करें तारीख! 20 और 21 फरवरी को आपके शहर में लगेगा परिवहन मेला, एक छत के नीचे one-time tax की पूरी जानकार
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.