Bihar Breaking News Live: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज फिर आ रहे पटना, महाशिवरात्रि पर खाजपुरा के गौरी शंकर मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना – Zee News

Bihar Breaking News: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज (शनिवार, 14 फरवरी) को एक बार फिर से पटना आ रहे हैं. यहां वह 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद 16 फरवरी को वापस दिल्ली लौट जाएंगे. इससे पहले नितिन नवीन बीती 9 फरवरी को पटना आए थे.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज (शनिवार, 14 फरवरी) को एक बार फिर से अपने गृह राज्य बिहार आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, नितिन नवीन सुबह दिल्ली से 10.45 बजे की फ्लाइट से पटना के लिए होंगे. पटना एयरपोर्ट पर पार्टी के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे. एयरपोर्ट से नितिन नवीन सीधे अपने सरकारी आवास टेलर रोड जाएंगे. इसके बाद नितिन नवीन कल यानी 15 फरवरी को खाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना करेंगे. यहां बीजेपी अध्यक्ष महाशिवरात्रि शुभायात्रा में झांकियों का अभिनन्दन करेंगे. 16 फरवरी को वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे. बता दें कि इससे पहले नितिन नवीन बीती 9 फरवरी को पटना आए थे और 10 फरवरी को बतौर बांकीपुर विधायक उन्होंने बिहार विधानसभा के बजट सत्र में शामिल हुए थे. विधानसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: राजगीर के दौरे पर रहेंगे सीएम नीतीश कुमार
सीएम नीतीश आज राजगीर जाएंगे. यहां मुख्यमंत्री राजगीर गंगा जी राजगृह जलाशय, रोपवे, ब्रह्मकुंड परिसर सहित पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे तमाम कार्यों का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में जाकर मलमास मेला की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. दोपहर बाद सीएम वापस पटना लौट जाएंगे.
Bihar News Today Live Updates: नितिन नवीन के पटना दौरे का पूरा शेड्यूल जारी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन सुबह दिल्ली से 10.45 बजे की फ्लाइट से पटना के लिए होंगे. एयरपोर्ट से नितिन नवीन सीधे अपने सरकारी आवास टेलर रोड जाएंगे. इसके बाद नितिन नवीन कल यानी 15 फरवरी को खाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना करेंगे. यहां बीजेपी अध्यक्ष महाशिवरात्रि शुभायात्रा में झांकियों का अभिनन्दन करेंगे. 16 फरवरी को वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News