Feedback
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुडुचेरी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (Trade Deal) और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर विपक्ष के हमलों का करारा जवाब दिया.
अमित शाह ने राहुल गांधी के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों और मछुआरों के खिलाफ बताया गया था. शाह ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए इन वैश्विक समझौतों में देश के अन्नदाताओं और तटीय समुदायों के हितों को 100% सुरक्षा दी गई है.
अमित शाह ने कहा कि इस FTA और ट्रेड डील से हमारे किसानों का कोई नुकसान नहीं होने वाला है. यूरोपीय संघ (EU), इंग्लैंड और अमेरिका के साथ किए गए ट्रेड एग्रीमेंट्स से सबसे अधिक लाभ भारतीय मछुआरों और किसानों को होने वाला है.
उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा, “राहुल जी, समझौतों की बारीकियों को ध्यान से देखिए. मोदी जी ने किसानों और पशुपालकों को पूर्ण संरक्षण दिया है. नुकसान तो मनमोहन सिंह सरकार के समय हुआ था.”
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया बदलाव? केंद्र सरकार ने सवाल पर दिया ये जवाब
‘झूठ की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री’ पर हमला
अमित शाह ने कहा, ‘इस FTA और ट्रेड डील से हमारे किसानों का कोई नुकसान नहीं होने वाला है. नुकसान आपके मनमोहन सिंह जी की सरकार के समय किसानों का हुआ था. कई ऐसे वैश्विक समझौते किए गए, जिनमें किसानों के हितों को बेच दिया गया था. मोदी जी ने किसानों, पशुपालन करने वाले बहनों-भाइयों और मछुआरों का शत-प्रतिशत प्रोटेक्शन करने का काम किया है.’
गृह मंत्री ने राहुल गांधी की रणनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, “राहुल गांधी की नीति है-झूठ बोलो, ज़ोर से बोलो और बार-बार बोलो. लेकिन देश की जनता अब आपकी झूठ बनाने वाली फैक्ट्री को पहचान चुकी है.” शाह ने विश्वास जताया कि विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद 2029 में एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू