—विज्ञापन—
Propose Day Wishes In Hindi: वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है प्रपोज डे. इस दिन अपने प्यार का इकरार और इज़हार किया जाता है. जिसे आप चाहते हैं उसे अपनी चाहत के बारे में बताकर आप अपनी प्रेम कहानी शुरू कर सकते हैं. अक्सर प्यार में होते हुए भी व्यक्ति समझ नहीं पाता है कि अपना प्यार बयां कैसे करे, वहीं कपल्स भी रिलेशनशिप में होते हुए प्यार जताने से कतराते हैं. ऐसे में प्रपोज डे के दिन आप यहां दिए चुनिंदा शेर भेजकर अपनी चाहत का इज़हार कर सकते हैं. ये मैसेजेस (Propose Day Messages), विशेज और फोटोज आपके दिल की बात कहने के लिए काफी होंगे.
दिल की हर धड़कन तुम्हारा नाम लेती है, हर सांस तुम्हारी खुशबू से महकती है
अगर ये कह दो बग़ैर मेरे नहीं गुज़ारा तो मैं तुम्हारा, या उस पे मब्नी कोई तअस्सुर कोई इशारा तो मैं तुम्हारा – आमिर अमीर
हम को अच्छा नहीं लगता कोई हमनाम तिरा, कोई तुझ सा हो तो फिर नाम भी तुझ सा रक्खे – अहमद फराज़
दिल ने आज ये फैसला किया है, तुम्हें अपनी जिंदगी बनाने का इरादा है
कौन सी बात है तुम में ऐसी, इतने अच्छे क्यूं लगते हो – मोहसिन नक़वी
अपने एहसास से छू कर मुझे संदल कर दो मैं कि सदियों से अधूरा हूँ मुकम्मल कर दो – वसी शाह
मैं खुले दर के किसी घर का हूं सामां प्यारे, तू दबे-पाँव कभी आ के चुरा ले मुझ को – क़तील शिफ़ाई
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in