Haryana News: हरियाणा में Epstein Files पर गहराई राजनीति, दीपेंद्र हुड्डा ने मांगा जवाब – Zee News

Haryana News: एपस्टीन फाइल्स पर  सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दुनिया के कई देशों ने फाइल में नाम आने के बाद इस्तीफा दिया है, लेकिन भारत में जिनके नाम आए हैं, उन्होंने स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया. 
Trending Photos
Haryana News: हरियाणा में सोनीपत में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हनुमान मंदिर स्थित धरना दिया गया और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सांसद ने जमकर विरोध किया. 

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में जो बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गों की काटी थी, वह फैसला वापिस ले लिया है. यह हरियाणा के लोगों की जीत है. इस दौरान उन्होंने एपस्टीन फाइल्स मामले पर बोलते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों ने फाइल में नाम आने के बाद इस्तीफा दिया है, लेकिन भारत में जिनके नाम आए हैं, उन्होंने स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया. 

वहीं मौके पर मौजूद रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पांच बार बुजुर्गों की पेंशन बढ़ी थी मौजूदा सरकार टेंशन बढ़ने वाला काम कर रही है. प्रदेश के बुजुर्गों की पेंशन बढ़ानी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में नहीं आई नहीं तो पेंशन बढ़ाने का कार्य जरूर होता, क्योंकि जो गोहाना रैली में वादा किया था उसे कांग्रेस जरूर पूरा करती. उन्होंने कहा कि आगामी 16 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान यहां कांग्रेस ने इतना भी जरूर दावा किया कि आने वाले नगर निगम चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस के प्रत्याशी जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल करेंगे और जनहित के कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. 
क्या है एपस्टीन फाइल? 
एपस्टीन फाइल- लाखों दस्तावेजों, छवियों और वीडियो का एक संग्रह हैं, जो अमेरिकी फाइनेंसर और दोषी बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों का विवरण देती हैं, जिसमें सार्वजनिक हस्तियों, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों का उनका सामाजिक दायरा भी शामिल है. इसमें विदेशी हस्तियों समेत भारत के प्रधानमंत्री और बॉलीबुड के एक निर्देशक का नाम भी सामने आया है.  
ये फाइलें एपस्टीन और उनके सहयोगियों के खिलाफ आपराधिक मामलों में सबूत के तौर पर एकत्र किए गए दस्तावेज हैं, जो एफबीआई के सेंटिनल केस मैनेजमेंट सिस्टम में 300 गीगाबाइट से अधिक डेटा और अन्य मीडिया के रूप में संग्रहीत हैं. 
ये भी पढ़ें: एक्शन में Anil Vij, नशे में युवती को कुचलने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के निर्देश
INPUT: JAIDEEP RATHEE
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi  हर पल की जानकारी । हरियाणा  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News