सोने का भाव आज का 14 फरवरी 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम – Times Now Navbharat

सोना का ताजा भाव जानिए
Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 February 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 0.2% बढ़कर यानी 305 रुपये तेजी के साथ 156200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,968.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक सोना 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा। इसीलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सर्वाधिक उच्च स्तर पर था। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।
मांग में नरमी के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में की गिरावट आई। सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाला शुद्धता वाला सोना भी 2,400 रुपये यानी 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमतें 1,044 रुपये बढ़कर 1,53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,044 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 1,53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें कुल 1,538 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.81 प्रतिशत बढ़कर 4,962 डॉलर प्रति औंस हो गया।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ कॉमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि शेयर बाजार में व्यापक बिकवाली के बीच सोने में भारी गिरावट आई और शुक्रवार को भी दबाव बना रहा। निवेशकों ने बहुप्रतीक्षित अमेरिकी उपभोक्ता महंगाई के आंकड़ों के आने से पहले सावधानी का रुख अपनाया।
कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (कॉमोडिटी शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि सोना 4,990 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इसकी वजह यह है कि बाजार का ध्यान अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आगामी आंकड़ों पर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी कमी आने से भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की मांग नरम पड़ी है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि’पिछले सत्र में तीन प्रतिशत से अधिक गिरावट के बाद सोना 4,960 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया, क्योंकि बाजार में बहुत ज़्यादा उतार-चढ़ाव था। बृहस्पतिवार को यह गिरावट बाजार में बड़े पैमाने पर बिकवाली के दौरान हुई, जहां निवेशकों ने नकदी जुटाने के लिए कीमती धातु को बेचा।
लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि वैश्विक सर्राफा कीमतें सालाना आधार पर अब भी काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जो तेजी के पिछले दौर की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव की वजह मजबूत डॉलर, फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों में बदलाव, चौकाने वाले वृहद आर्थिक आंकड़े और भारी मुनाफावसूली है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल और देखें
IT Stock में अभी निवेश करें या नहीं, दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने बताई अपनी रणनीति
US ट्रेड डील से चमकेगी भारत की किस्मत! केंद्रीय मंत्री गोयल बोले- अब सस्ते दाम पर मिलेगा कच्चा तेल
Loan Recovery Agent का डर नहीं सताएगा, EMI नहीं भर पा रहे तो घबराएं नहीं; तुरंत करें ये काम
ET NOW GBS 2026: कब दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन? बनेंगे 4000KM के नए कॉरिडोर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
चांदी का भाव आज का 14 फरवरी 2026: आज क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News