—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 14 फरवरी दिन शनिवार है और आज प्यार करने वालों का दिन वैलेंटाइन डे है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी असम के दौरे पर जाएंगे, जहां वे नेशनल हाईवे पर उत्तर-पूर्व की पहली हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे। ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का दौरा भी करेंगे.
वहीं केंद्रीय मंत्री JP नड्डा उत्तराखंड BJP कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। पड़ोसी देश बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कराईकल और पुदुचेरी का दौरा करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: EAM डॉ. एस जयशंकर ने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो, कनाडा की फॉरेन मिनिस्टर अनीता आनंद और यूरोपियन कमीशन के वाइस-प्रेसिडेंट काजा कैलास से मुलाकात की.
EAM Dr S Jaishankar met US Secretary of State Marco Rubio, Foreign Minister of Canada, Anita Anand and Vice-President of the European Commission, Kaja Kallas at the Munich Security Conference(Source: Dr S Jaishankar/X) pic.twitter.com/Zn1Vy1rqOl
— ANI (@ANI) February 14, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने मंत्री पंकज कुमार सिंह के साथ शाहदरा में डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की मूर्ति का अनावरण किया.
#watch | Delhi CM Rekha Gupta, along with minister Pankaj Kumar Singh, unveils the statue of RSS founder Keshav Baliram Hedgewar at Dr Hedgewar Arogya Sansthan in Shahdara pic.twitter.com/iON3T15XKQ
— ANI (@ANI) February 14, 2026
#watch | Delhi CM Rekha Gupta, along with minister Pankaj Kumar Singh, unveils the statue of RSS founder Keshav Baliram Hedgewar at Dr Hedgewar Arogya Sansthan in Shahdara pic.twitter.com/iON3T15XKQ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बटाला से कांग्रेस नेता को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, नशे के आरोप में SC विंग कन्वीनर गिरफ्तार हुए हैं. कांग्रेस SC विंग का कन्वीनर हेरोइन का नशा करते हुए गिरफ्तार. बता दें कि गांव के श्मशान घाट से गुरकीरत सिंह उर्फ कालू गिरफ्तार किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 16 फरवरी को सुनवाई करेगा.
CPI नेता एनी राजा की ओर से याचिका में सरमा के ‘मियां मुस्लि’म बयान और सोशल मीडिया पर उनके वायरल वीडियो का हवाला दिया है.
इस वीडियो में असम के मुख्यमंत्री को मुस्लिम टोपी पहने हुए कुछ लोगों पर बंदूक से निशाना साधते हुए दिखाया गया है.
वहीं, देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए जा रहे आपत्तिजनक बयान के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अलीगढ़: पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस ने AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जो बदलाव हम देख रहे हैं, वह भारत की विरासत को दिखाता है. हमारा मोटो वसुधैव कुटुंबकम है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘बांग्लादेश का मामला विदेश का मामला है. मैं पश्चिम बंगाल का गवर्नर हूं, और मैं इस पर कमेंट करना सही नहीं समझता.’
#watch | Aligarh: West Bengal Governor C.V. Ananda Bose, speaking at the AMU International Conference, says, "…The change we are witnessing reflects India's heritage. Our motto is Vasudhaiva Kutumbakam." He further said, "The Bangladesh issue is a matter of foreign affairs.… pic.twitter.com/YwxbNdIP8B

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी: PM मोदी ने कहा, “मां कामाख्या असम, उसके लोगों, देश और देश के लोगों पर बहुत मेहरबान रही हैं. उनके आशीर्वाद से असम को कई ऐसे बच्चे मिले हैं जिन्होंने देश की रक्षा, आजादी और देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. आज, मैं ऐसे ही एक महान बच्चे, कबीरेंद्र पुरकायस्थ को सलाम करता हूं. उन्होंने अपना पूरा जीवन असम और समाज की सेवा में लगा दिया. उनके इस योगदान को देखते हुए, BJP-NDA सरकार ने उन्हें पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया है…. 2014 से, नॉर्थईस्ट की 125 से ज़्यादा महान हस्तियों को पद्म अवॉर्ड मिल चुके हैं… नॉर्थईस्ट की यही काबिलियत अब एक विकसित भारत का बड़ा आधार है.’
#watch | Guwahati | PM Modi says, "Maa Kamakhya has been very kind to Assam, its people, the country, and its fellow citizens. With her blessings, Assam has given many children who have championed the nation's defense, independence, and advancement of the nation's culture. Today,… pic.twitter.com/bwgkezZsay

मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा हुआ है। मेट्रो पिलर का हिस्सा ऑटो रिक्शा पर गिर गया। हादसे में 3 से 4 लोगों के जख्मी होने की खबर है।
रूस-यूक्रेन शांति वार्ता का अगला दौर 17 और 18 फरवरी को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आयोजित होगा। यह वार्ता 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें अब तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हुआ। Kremlin प्रवक्ता Dmitri Peskov ने कहा कि रूस को उम्मीद है कि बातचीत की प्रक्रिया जारी रहेगी लेकिन संघर्ष के समाधान से पहले शांति की कोई गुंजाइश नहीं है। Peskov ने युक्रेन पर हालिया रुसी हमलों को उचित ठहराते हुए कहा कि रूस अपनी सुरक्षा चिंताओं को प्राथमिकता देगा।
छत्तीसगढ़ में CRPF के 3 जवानों समेत 4 लोगों की मौत हुई है। सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सीआरपीएफ के जवान जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे। धमतारी के पास खपरी रोड पर उनकी गाड़ी एक कार से टकरा गई। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कुल मिलाकर 4 लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राजस्थान के जयपुर में टोंक रोड पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों ने जान गंवाई है। हादसे का शिकार हुई कार जयपुर से टोंक की ओर जा रही थी और पीछे से ट्रक में जा घुसी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं। उनका विमान डिब्रूगढ़ में मोरान बाईपास पर उतरा, जहां विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहीं अब लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के एरियल डिस्प्ले चल रहा है. दोपहर 1 बजे वे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का दौरा करेंगे. 1:30 बजे गुवाहाटी के लचित घाट पर 5450 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे.
दिल्ली के गाजीपुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो के एक्सीडेंट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना सुबह 6 बजे की है। मयूर विहार के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और पलटते हुए बाद बाई तरफ फुटपाथ पर आ गई।
उस वक्त फुटपाथ पर 3-4 लोग गाजीपुर मंडी से काम करके लौट रहे थे। इनमे से एक बुजुर्ग के ऊपर स्कार्पियो आकर गिरी। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गयी। बुजुर्ग का नाम पैक कोरम अली है। पश्चिम बंगाल के 24 परगना का रहने वाला है।
स्कार्पियो में 5 लोग सवार थे। 3 लड़की और 2 लड़के। सभी 22 से 25 साल के है।
एनसीपी विलय पर उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार विधायकों से वन टू वन चर्चा करेंगी। सूत्रों की माने तो सुनेत्रा पवार वन टू वन बैठक में विधायकों के साथ मौजूदा राजनीतिक और विलय की चर्चा क्लिपर खुलकर बात करेंगी। बताया जा रहा है कि बैठकों का दौर अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। बैठक के बाद ही विलय की तस्वीर साफ होगी। बैठक के जरिए सुनेत्रा पवार एनसीपी विलय को लेकर विधायकों का व्यक्तिगत राय जानने की कोशिश करेंगी। उसके बाद ही पार्टी के आगे की रणनीति तय करेंगी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर रहेंगे. वे थोड़ी देर में डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरेंगे। फिर वे लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के एरियल डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे. दोपहर 1 बजे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का दौरा करेंगे. 1:30 बजे गुवाहाटी के लचित घाट पर 5450 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे.
तेलंगाना में जिले के डोथीगुडेम इलाके में स्थित बरुंदवन लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार को रेडिएटर फटने के बाद जोरदार धमाका हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव भारत में हो रहे AI इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए 20 फरवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। यह समिट AI के सामाजिक, आर्थिक और नैतिक प्रभावों पर केंद्रित है। AI के सामाजिक, आर्थिक और नैतिक प्रभावों पर केंद्रित इस समिट में 50 से अधिक देशों के नेता, विशेषज्ञ और नीति निर्माता हिस्सा लेंगे। जिसमें AI के सतत विकास और डिजिटल असमानता कम करने पर चर्चा होगी।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भी इसी दौरान 17 से 21 फरवरी के बीच भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। यात्रा को AI Summit से मिलाकर तय किया गया है और समिट के किए पहुंचने वाले सबसे बड़े नेता Macron होंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को 42 देशों की सूची जारी की, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और ब्राजील जैसे प्रमुख राष्ट्र शामिल हैं।
AI Impact Summit 2026 का मुख्य आयोजन 19 और 20 फरवरी को होगा और साइड इवेंट्स 16 फरवरी से शुरू हो जायेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेंगे और 3 दिन तक गोरखपुर में ही रहेंगे. इस दौरान मोहन भागवत सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल होंगे.
तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले के एलागिरी में चौटुप्पल मंडल खुली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. खबरों के मुताबिक, फैक्ट्री में लगे 2 रिएक्टरों में विस्फोट हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे कैंपस में आग लग गई।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जाएंगे. वे सुबह 10:30 बजे डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरेंगे। फिर वे लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के एरियल डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे. दोपहर 1 बजे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का दौरा करेंगे. 1:30 बजे गुवाहाटी के लचित घाट पर 5450 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in